मिज़ोरम पासपोर्ट में नाम अपडेट कैसे करें? मिज़ोरम के लिए स्पेशल गाइड

मिज़ोरम पासपोर्ट में नाम अपडेट कैसे करें? मिज़ोरम के लिए स्पेशल गाइड

By Abhisheak Kumar

मिज़ोरम पासपोर्ट में नाम अपडेट कैसे करें – अगर आप घर बैठे अपने मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आज का लेख आपके लिए लाभदायक है। हमारी वेबसाइट के तरफ से मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है आपको बता दें पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है। इसकी एक खास प्रक्रिया होती है और कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसके बारे में नीचे पूरी जानकारी दी गई है। अगर आप मिजोरम के नागरिक है और अपने पासपोर्ट में किसी भी प्रकार का नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए उसे नीचे बताया गया है। 

Must Read

मिजोरम में पासपोर्ट क्या है? 

मिजोरम राज्य के लिए पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है जो पूरी दुनिया में आपके लिए पहचान पत्र का काम करता है। अगर आप देश के बाहर अपनी नागरिकता साबित करना चाहते हैं तो पासपोर्ट की जरूरत होती है। पासपोर्ट में आपका नाम जेंडर डेट ऑफ बर्थ इस तरह की कुछ साधारण जानकारी होती है लेकिन यह केंद्र सरकार के तरफ से जारी किया जाता है इस वजह से यह आपको देश का एक नागरिक बनता है और जब आप विदेश जाते हैं तो पासपोर्ट के जरिए केंद्र सरकार की पूरी सुरक्षा आपके साथ होती है।

मिजोरम पासपोर्ट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

मिजोरम के पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • इस पासपोर्ट में नाम चेंज करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • मिजोरम में पासपोर्ट नाम चेंज करने के लिए नीचे बताएं सभी आवश्यक दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। 
  • आपको मिजोरम का मूल निवासी होना होगा और नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन जारी करना होगा। 
  • नाम परिवर्तन के लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • पुराना पासपोर्ट 
  • मिजोरम का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

मिजोरम में गजट क्या है? 

मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट की जरूरत होती है। यह एक सरकारी दस्तावेज होती है इसमें सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रकाशित की जाती है। मुख्य रूप से इसमें सार्वजनिक या फिर सरकार की योजना और नीति से जुड़ी जानकारी प्रकाशित होती है। यह हर हफ्ते गजट कार्यालय से जारी किया जाता है। अगर देश में किसी भी व्यक्ति को नाम चेंज करना होता है तो इसकी जानकारी पहले गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होती है। पासपोर्ट में भी नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है इसकी एक खास प्रक्रिया होती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

मिज़ोरम पासपोर्ट में नाम अपडेट कैसे करें – Full Guide

आसानी से मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपको नीचे बताएं कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको मिजोरम के स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की सहायता ले सकते हैं, आपको अपने एफिडेविट में नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देनी है। उसके बाद अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बात कर नीचे हस्ताक्षर करके सभी बातों को सत्यापित करना है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, उस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना है तो इसका इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं। आपके नए नाम के सार्वजनिक होने के बाद दोनों विज्ञापन का जेरोक्स आपको रख लेना है। आपको बता दे आपका एक विज्ञापन मिजोरम के स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में होगा।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है। अपने आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लिखनी है और गजट कार्यालय से अनुरोध करना है ताकि आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित किया जा सके। इसके बाद ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेज को अपने आवेदन पत्र के साथ गजट कार्यालय भेज दें। इसके बाद आपके ब्लॉग में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आप गजट की अधिकारी को वेबसाइट से अपने गजट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

गजट पासपोर्ट ऑफिस में जमा करें 

इसके बाद आपको अपना गजट पासपोर्ट ऑफिस में ले जाकर जमा करना है। दिए हुए गजट में आपका नया नाम होगा जिसके आधार पर पासपोर्ट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और नया पासपोर्ट आपके दिए हुए पते पर डिलीवर हो जाएगा। इस तरह आपको एक नया पासपोर्ट आसानी से मिल जाएगा। 

ऑनलाइन मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आप ऑनलाइन मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के तरफ से इसकी सुविधा दी जा रही है। हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आप हमसे संपर्क कर सकते हैं और अपने मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। आपको बता दें गजट के जरिए किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज किया जाता है जिसके बारे में हमने आपके ऊपर बताया है। इसके आधार पर आप समझ गए होंगे कि कितना भाग दौड़ करना पड़ता है। हमारी वेबसाइट के तरफ से इसके लिए आपको विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जा रही है। आप आसानी से घर बैठे बिना किसी परेशानी के अगर अपने मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करें। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें? 

मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपको एफिडेविट बनवाना होता है उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है उसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजने होता है इसके आधार पर गजट बनता है जिससे आप नाम चेंज कर सकते हैं। 

Q. मिजोरम पासपोर्ट में कितने दिन में नाम चेंज होता है? 

मिजोरम पासपोर्ट में आपको तीन से चार हफ्ते में नाम चेंज कर सकते हैं। 

Q. क्या मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए केवल राजपत्र चाहिए? 

जी हां आप केवल गजट या राजपत्र की मदद से अपने मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि मिजोरम पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें। इसके अलावा हमने आपको सरल शब्दों में समझाने का कोशिश किया कि गजट क्या होता है और पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए इसकी जरूरत कैसे होती है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से गजट पासपोर्ट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया को समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने विचार और सुझाव को कमेंट में बताना ना भूले। अगर आपके मन में नाम चेंज से जुड़ा कोई भी सवाल है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क पर क्लिक करके हमसे बात करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call