
राजस्थान बोर्ड में मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम अलग हो तो क्या करें? पूरी प्रक्रिया और समाधान 2025
राजस्थान बोर्ड में मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम अलग हो तो क्या करें – आपके सभी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट में सभी जानकारी सही होनी चाहिए अन्यथा विभिन्न प्रकार की परेशानी हो सकती है। अगर आपने अपने राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अलग-अलग नाम पाया है तो यह एक बड़ी परेशानी हो सकती है। इस वजह से अपने दस्तावेज को अपडेट करना जरूरी है। अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट के नाम को अपडेट करने के लिए आपको गजट प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसे इस लेख में सरल शब्दों में समझाया गया है।
राजस्थान बोर्ड में मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम अलग हो तो क्या करें – Overview
| स्थिति (Problem) | नाम में अंतर का प्रकार | संभावित कारण | असर (Effect) | समाधान (Solution) |
|---|---|---|---|---|
| मार्कशीट में नाम “Ramesh Kumar”, सर्टिफिकेट में “Ramesh K.” | आंशिक नाम अंतर | स्कूल द्वारा गलत डेटा भेजा गया | डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में रिजेक्शन | एफिडेविट + आवेदन पत्र से सुधार |
| हिंदी और इंग्लिश वर्जन में नाम में फर्क | स्पेलिंग या ट्रांसलेशन में गलती | भाषा अंतर और टाइपिंग मिस्टेक | पासपोर्ट या अंतरराष्ट्रीय फॉर्म में दिक्कत | आधार कार्ड के अनुसार एक समान नाम कराएं |
| सर्टिफिकेट में सरनेम गायब | अधूरा नाम दर्ज | स्कूल फॉर्म में नाम अधूरा लिखा गया | बैंक, PAN, पासपोर्ट में मैच नहीं होता | गजट नोटिफिकेशन + पुनः आवेदन |
| माता-पिता के नाम में अंतर | एक डॉक्युमेंट में “Suresh”, दूसरे में “Suraj” | डेटा एंट्री की त्रुटि | पारिवारिक प्रमाणों में विसंगति | सही डॉक्युमेंट के साथ शपथ पत्र संलग्न करें |
| नाम का जेंडर आधारित मिसमैच | “Kajal S/o Ramesh” | नाम से लिंग का गलत अनुमान | सरकारी पोर्टल्स में आवेदन रिजेक्ट | Gender correction affidavit + स्कूल से प्रमाणपत्र |
Also Read
- टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कैसे करें [Full Guide]
- सरकारी स्कूल में नाम सुधार प्रक्रिया
नाम में अंतर क्यों आता है?
बोर्ड के मार्कशीट और सर्टिफिकेट जैसे जरूरी दस्तावेज में अंतर कुछ कारणों से आ सकता है जिसे नीचे सूचित किया गया है –
- स्कूल द्वारा की गई टाइपिंग मिस्टेक यह स्पेलिंग मिस्टेक।
- दस्तावेज में अलग-अलग नाम यह स्पेलिंग पहले से ही दिया गया होगा।
- आवेदन के समय आपने जरूर कोई लापरवाही की होगी।
क्या मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम अलग होना एक गंभीर समस्या है?
जी हां, अगर आपके राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अलग-अलग नाम है तो यह एक गंभीर समस्या है। अगर नाम में कोई माइनर या छोटा सा चेंज भी है तो भी यह एक गंभीर समस्या है।
आपका नाम में छोटा सा भी अगर फर्क होता तो कॉलेज में एडमिशन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा आपका पासपोर्ट पैन कार्ड में आवेदन नहीं हो पाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से अलग-अलग योजनाओं की सुविधा मिलती है जो छात्रों को मिलती है अगर आपके मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अलग नाम आता है तो आप सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा सरकारी नौकरी के वेरिफिकेशन में भी रुकावट आ जाएगी।
राजस्थान बोर्ड में नाम में अंतर सुधारने के लिए कौन सा दस्तावेज चाहिए
राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम को अपडेट करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपका दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- आधार कार्ड पैन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- स्कूल से मिला कोई प्रमाण फॉर्म
राजस्थान बोर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड
अगर आपको राजस्थान बोर्ड में नाम सुधारना है तो आपको नीचे बताए गए कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले आपको एफिडेविट जारी करना है
सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से एक एफिडेविट जारी करना होगा। यह एफिडेविट आप किसी वकील की मदद से जारी कर सकते हैं। यह एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार हो जाएगा इसमें आपको केवल नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। और इस एफिडेविट को गजट ऑफिस में जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको राजस्थान के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अलग-अलग प्रकार की जानकारी बतानी होगी और इसे गजट ऑफिस में जमा करना होगा जिससे आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।
गजट ऑफिस में आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों को जमा करें
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। इसके अलावा आपको अन्य सभी दस्तावेजों के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करना होगा।आप गजट ऑफिस में जो सीधी जमा करेंगे उसमें सभी दस्तावेज के फोटो होंगे और आप आसानी से गजट ऑफिस में नाम चेंज कर पाएंगे।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है और आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लेना है। आपको अपने इस गजट को राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना है और वहां से नाम चेंज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कुछ समय के अंदर आपके बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके स्कूल या कॉलेज को आपका नया बोर्ड सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा आप वहां से अपना मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त कर पाएंगे।
घर बैठे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी क्या अपने राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम चेंज करना चाहते हैं या अपडेट करना चाहते हैं तो आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। वर्तमान समय में इस कार्य को करने के लिए केवल ऑफलाइन प्रक्रिया मौजूद है आपको आवेदन फार्म और गजट जमा करना होगा। लेकिन इस प्रक्रिया को ऑनलाइन हमारे द्वारा बनाया जा रहा है आपको हमसे संपर्क करना होगा हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दस्तावेज में नाम चेंज करके आपके घर तक डिलीवर करेंगे।
हमारी मदद से आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे आसानी से अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर पाएंगे और एक नया सर्टिफिकेट और मार्कशीट आपके घर तक आपको मिल पाएगा। हमारी तरफ से सुविधा दी जा रही है जिसका इस्तेमाल करके आप बिना किसी परेशानी के आसानी से नाम चेंज कर पाएंगे।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में आवेदन पत्र भरते समय किन बातों का ध्यान रखें
अगर आपको राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा जिसे नीचे सूचित किया गया है –
- नाम एकदम स्पष्ट और दस्तावेजों में है वैसा ही लिखा होना चाहिए।
- आवेदन फार्म में किसी भी प्रकार की कटिंग नहीं करनी होगी।
- आपको अपना मोबाइल नंबर और अपना पता बिल्कुल सही देना है उसमें किसी भी प्रकार का कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं।
अगर नाम सुधार नहीं हुआ तो क्या कर सकते हैं?
अगर आपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम अपडेट करने के लिए पूरी जानकारी सही तरीके से दी है लेकिन आपका नाम सुधार नहीं हुआ है तो कुछ कदम आप उठा सकते हैं –
- आप RTI या बोर्ड में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- आपको नए दस्तावेज के साथ दोबारा आवेदन करना होगा।
- आपके स्कूल या कॉलेज प्रशासन की मदद लेनी होगी।
- आप इसके लिए कोर्ट में भी अपील कर सकते हैं।
नाम सुधार के बाद क्या करना होता है?
राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम चेंज होने के बाद आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है –
- आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों को नए नाम के साथ अपडेट करना होता है।
- आपको अपना पुराना मार्कशीट स्कूल या कॉलेज में जमा करना होगा हालांकि बोर्ड ऑफिस में जब आप अपना गजट जमा करने जाएंगे तब वहां आपको पुराना सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
- आपको जो नया सर्टिफिकेट मिलेगा उसका इस्तेमाल आप हर जगह करेंगे और उसके नाम से ही आपको अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
- आपको जहां भी अपने सर्टिफिकेट और मार्कशीट का इस्तेमाल करना है उन सभी पोर्टल पर आपको अपना नाम अपडेट करना होगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है। हमने आपको बताया कि यह सब एक जरूरी दस्तावेज होता है आपको इस नजर अंदर नहीं करना चाहिए बल्कि जल्दी से जल्दी इस सुधारवाना चाहिए। इसे सुधारने के लिए जितनी भी जरूरी प्रक्रिया हो सकती है उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है अतः अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
