हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानिए पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज़ और समय सीमा [2025]

हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानिए पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज़ और समय सीमा [2025]

By Abhisheak Kumar

हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें – आज की हमारी इस पूरे आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप हरियाणा के एक स्थाई नागरिक हैं और आपके मार्कशीट या सर्टिफिकेट पर कोई गलती हो गई है तो उसका सुधार कैसे कर सकेंगे। इस पूरे लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे कि हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले।

इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि नाम परिवर्तन करने में आपको कितना समय लग सकता है साथ ही साथ इसके लिए आपको कैसे आवेदन करना है। साथ ही सरकार की तरफ से इसके लिए आवेदन शुल्क क्या रखा गया है इसकी पूरी डिटेल्स भी नीचे दी गई है। 

हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलेंOverview

जानकारी का विषयविवरण
बोर्ड का नामहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (HBSE)
किन कक्षाओं के लिए10वीं और 12वीं
परिवर्तन के प्रकारस्पेलिंग मिस्टेक, उपनाम जोड़ना/हटाना, शादी के बाद नाम बदलना, कानूनी परिवर्तन
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (फॉर्म + दस्तावेज़ जमा करना)
कहां जमा करेंHBSE कार्यालय, भिवानी या मान्यता प्राप्त स्कूल के माध्यम से
ज़रूरी दस्तावेज़एफिडेविट, पुरानी मार्कशीट, आधार कार्ड, गजट, स्कूल प्रमाण पत्र
फीस₹300 – ₹1000 (बदलाव के प्रकार पर निर्भर)
समय सीमापास होने के 1–5 साल के भीतर आवेदन करें
नया प्रमाणपत्र कैसे मिलेगाडाक द्वारा या बोर्ड ऑफिस से

Also Read

हरियाणा बोर्ड में नाम चेंज की ज़रूरत कब पड़ती है?

अगर आप सोच रहे हैं कि हरियाणा बोर्ड में नाम चेंज की जरूरत कब पड़ती है और इसके क्या कारण हो सकते हैं तो इसके लिए एक सूची नीचे दी गई है। संभवत आप भी इन्हीं कर्ण की वजह से अपने सर्टिफिकेट या मार्कशीट पर नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं। 

  • ऐसा हो सकता है कि आपका मार्कशीट या फिर सर्टिफिकेट पर आपका नाम की स्पेलिंग में कोई टाइपिंग मिस्टेक हो गई हो जिसकी वजह से आप इसे सुधार करना चाहते हो।
  • कई बार ऐसा होता है कि बोर्ड सर्टिफिकेट में सरनेम नहीं होता है लेकिन आगे चलकर आपको इसमें सरनेम जोड़ना या हटाना भी पड़ सकता है। 
  • अगर आप एक लड़की है जिसकी अभी शादी हुई है और आप अपनी शादी के बाद नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। 
  • अगर आप चाहे तो कोर्ट या गजट से नाम में किसी प्रकार का आधिकारिक बदलाव करके अपने मार्कशीट पर नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।

नाम सुधार और नाम परिवर्तन में अंतर क्या है?

प्रकारउदाहरणआवश्यक दस्तावेज़
नाम सुधार (Correction)“Suresh” → “Sureash”एफिडेविट + आधार कार्ड
नाम परिवर्तन (Change)“Suresh” → “Rajesh”गजट + कोर्ट ऑर्डर + एफिडेविट

कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होते हैं?

अगर आपके हरियाणा बोर्ड मार्कशीट या फिर सर्टिफिकेट पर नाम में इस प्रकार की कोई गलती हुई है जिसे आप सही करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से कुछ आधिकारिक दस्तावेज की मांग की जाएगी जिनकी एक सूची नीचे क्रमबद्ध तरीके से दी गई है। 

  • आपके पास आपका पुराना 10th मार्कशीट होना चाहिए जिस पर आपका पुराना नाम साफ दिख रहा हो।
  • आपके पास भारतीय सरकार द्वारा प्रमाणित कोई एक पहचान पत्र होना चाहिए जैसे की आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट। 
  • अगर आप अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट कार्यालय में एक आवेदन पत्र लिखकर देना होगा और इसके लिए आपके पास गजट नोटिफिकेशन होना चाहिए।
  • ध्यान रहे गजट का नोटिफिकेशन आपको सिर्फ तभी मिलेगा जब आपका नाम परिवर्तित हो चुका है।
  • आप अपने स्थानीय कोर्ट या फिर नोटरी से जाकर एफिडेविट बनवा सकते हैं। यानी कि अपने नाम का शपथ पत्र भी आपको जमा करना होगा। 
  • आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो भी होना चाहिए।
  • इसके अलावा आपके पास आपका स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन कैसे बनवाएं?

अगर आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन कहां से प्राप्त करें तो नीचे बताई गई विधि का पालन करके आप आसानी से एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन बनवा सकते हैं।

  • एफिडेविट 

एफिडेविट तैयार करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी को या फिर नोटरी में जाना होगा। यहां किसी वकील की सहायता से मात्र ₹10 या ₹20 के स्टांप पेपर पर आप एफिडेविट तैयार करवा सकेंगे। 

  • गजट नोटिफिकेशन 

नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको राज्य सरकार को इसकी सूचना देनी होगी। इसके लिए आपको गजट कार्यालय के ऑफिस में जाकर एक आवेदन पत्र पर अपना पुराना नाम और नया नाम बताना होगा। साथ ही इस आवेदन पत्र में नाम परिवर्तन का कारण भी बताना होगा आवेदन पत्र जमा होने के बाद गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित किया जाएगा। गजट सेवा के यह सभी डाक्यूमेंट्स भी बहुत महत्वपूर्ण होंगे। 

हरयाणा बोर्ड मे नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र कैसे बनाएं?

हरियाणा बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन से संबंधित सभी जानकारी देनी होगी। अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं कि आवेदन पत्र कैसे लिखना है तो नीचे दी गई मुख्य बिंदुओं का आदेश अनुसार पालन करें। 

  • विषय – सबसे पहले आपको अपने आवेदन पत्र में विषय के स्थान पर नाम सुधार क्यों करवाना चाहते हैं यानी कि नाम परिवर्तन हेतु आवेदन लिखना है। 
  • विवरण – आपको अपना पुराना नाम नया नाम रोल नंबर परीक्षा वर्ष और नाम परिवर्तन का कारण विस्तार से इस विवरण में समझना होगा। 
  • अंत में – इसके अलावा मुख्य दस्तावेज जैसे आपको बताए गए हैं उन सभी दस्तावेजों की एक सूची बनाकर उन्हें एकत्र कर ले और इन्हें आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें। 
  • संपर्क विवरण – अपना आवेदन पत्र पूरा करते समय आपको अपना संपर्क विवरण देना है जैसे कि आपका पता मोबाइल नंबर इत्यादि ताकि आवश्यकता पड़ने पर आपसे संपर्क किया जा सके।

हरयाणा बोर्ड मे नाम चेंज का आवेदन कैसे और कहां जमा करें? 

हरियाणा बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए आवेदन आपको कहां जमा करना है और आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क भी जमा करना होता है इसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है इसे ध्यान से समझे। 

  • HBSE कार्यालय, भिवानी

जब आप बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करने के लिए HBSE कार्यालय, भिवानी जाएंगे तो वहां सही काउंटर का पता लगाकर अपने सभी डाक्यूमेंट्स को वहां जमा कर दें। 

  • मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान

अगर आप किसी कारणवश कार्यालय तक नहीं जा सकते हैं तो आप मान्यता प्राप्त स्कूल या फिर संस्थान के माध्यम से अपने सभी दस्तावेज को जमा करवा सकते हैं।

  • सभी दस्तावेज़ संलग्न करें 

आवेदन करते समय आपको एक और बात का ध्यान रखना है कि आवेदन करते समय आपको सभी दस्तावेज संलग्न करने हैं। सभी जरूरी दस्तावेज को संलग्न करने के बाद एक बार पुनः उसकी जांच कर ले

आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया और कितना समय लगता है

हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको कितना आवेदन शुल्क देना होगा और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया क्या है इसके डीटेल्स नीचे दिए गए हैं। साथ-साथ नाम परिवर्तन करवाने में आपको कितना समय लग सकता है इसके बारे में भी नीचे विस्तार से बताया गया है।

  • सामान्य नाम सुधार

अगर आप साधारण रूप से कोई किसी गलती जैसे की स्पेलिंग मिस्टेक को सही करवाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार की ओर से इसके लिए ₹300 से लेकर ₹500 तक का आवेदन शुल्क रखा गया है। 

  • नाम परिवर्तन (गजट सहित) 

वहीं अगर आप अपना पूरा नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट कार्यालय की सहायता लेनी होगी। गजट पत्रिका में नया नाम प्रकाशित करने के लिए आवेदन शुल्क ₹800 से लेकर ₹1000 तक रखा गया है। 

  • भुगतान का माध्यम

आपको बता दे आवेदन शुल्क का भुगतान आप डिमांड ड्राफ्ट या फिर चालान के माध्यम से कर सकते हैं। भुगतान करते समय ध्यान रखें कि नाम के स्थान पर HBSE कार्यालय लिखना है।

आवेदन करते समय क्या सावधानियाँ रखें? 

नाम परिवर्तन करते समय ध्यान रखें कि आपको आवेदन के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना है जिससे कि आप छोटी-छोटी गलतियों से बच सकते हैं।

  • सभी डॉक्युमेंट्स Self-Attested होने जरूरी है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म लिखते समय अपना पुराना एवं नया नाम दोनों का जिक्र करना जरूरी है।
  • आवेदन फार्म को पूरी तरह से सही और साफ सुथरा लिखें जिससे सभी चीज अच्छे से समझ आ सके। 
  • साथ ही साथ ध्यान रखें कि जब आप अपने नाम का जिक्र कर रहे हैं तो आपके बाकी सभी डाक्यूमेंट्स में आपका नाम एक ही जैसा होना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के हमारी इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आप समझ पाए होंगे कि हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें में नाम बदलवाना एक सरल प्रक्रिया है। अगर आपके पास सभी सही दस्तावेज समय पर मौजूद है तो आप आवेदन कर सकते हैं और बहुत ही कम समय में नाम बदलकर आपको नया नाम मिल जाएगा।

चाहे गलती एक छोटी स्पेलिंग मिस्टेक की हो या फिर कोई पूरा नाम का परिवर्तन करवाना चाहता हो इसके लिए आवेदन शुल्क और कितना समय लगेगा इसकी डिटेल्स भी हमने ऊपर दी है। गजट नोटिफिकेशन और एफिडेविट तैयार करवाने की क्या प्रक्रिया है इस बारे में भी ऊपर बता दिया गया है। लेकिन अगर आप फिर भी हमसे किसी प्रकार की सहायता चाहते हैं तो हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call