CBSE से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स के लिए Affidavit से नाम कैसे बदलवाएं?

CBSE से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स के लिए Affidavit से नाम कैसे बदलवाएं?

By Abhisheak Kumar

CBSE से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स के लिए Affidavit से नाम कैसे बदलवाएं – अगर आप महाराष्ट्र के स्टूडेंट हैं और अपने सीबीएसई से पढ़ाई की है और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गलत नाम दर्ज हो गया है जिसे आप चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट जारी करना होता है। और आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सीबीएसई से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट के लिए एफिडेविट से नाम कैसे बदल जाता है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल होती है इसके लिए हमारे तरफ से ऑनलाइन सुविधा भी दी जा रही है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी पाने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें। 

CBSE से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स के लिए Affidavit से नाम कैसे बदलवाएंOverview

प्रक्रियाकहां संपर्क करेंजरूरी डॉक्युमेंट्ससमय
Affidavit बनवानाNotary / SDM ऑफिसआधार कार्ड, पुराना नाम प्रूफ, पासपोर्ट फोटो1 दिन
Affidavit साइन और स्टैम्पलोकल कोर्ट / तहसीलAffidavit, ID प्रूफतुरंत
अखबार में विज्ञापनलोकल/नेशनल न्यूजपेपर ऑफिसAffidavit कॉपी, विज्ञापन टेक्स्ट1–2 दिन
विज्ञापन की कटिंग रखनाप्रकाशित विज्ञापन कटिंगतुरंत
CBSE Correction Form भरनाCBSE रीजनल ऑफिस (पुणे)Correction Form, Affidavit, न्यूज कटिंग, पुरानी मार्कशीट1 दिन
दस्तावेज CBSE को भेजनापोस्ट/कूरियर द्वारासभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की self-attested कॉपी3–7 दिन
CBSE वेरिफिकेशनCBSE ऑफिससबमिटेड डॉक्युमेंट्स15–30 दिन
नया सर्टिफिकेट प्राप्त करनास्कूल/पोस्ट द्वारापुराना सर्टिफिकेट जमा करने के बाद15 दिन

Also Read

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कब होता है 

सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आप कब आवेदन कर सकते हैं उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने की स्थिति में आप एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • शादी के बाद नाम चेंज किया जाता है या फिर तलाक होने की स्थिति में नाम चेंज किया जाता है। 
  • लिंग परिवर्तन या धर्म परिवर्तन होने की स्थिति में डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है। 
  • नाम चेंज करने के लिए कुछ अन्य जानकारी नीचे दी गई है जिसका आपको पालन करना चाहिए। 

सीबीएसई के विद्यार्थी अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे कर सकते हैं 

अगर आप महाराष्ट्र राज्य के नागरिक हैं और CBSE संस्था से आपने पढ़ाई की है तो उम्मीद कम है कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गलती होगी। लेकिन किसी परिस्थिति में अगर आपकी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गलत नाम दर्ज हो गया है या फिर आपको अपना नाम एजुकेशन डॉक्यूमेंट में बदलना है तो इसके लिए सीबीएसई के विद्यार्थियों को सबसे पहले सीबीएसई को एक आवेदन पत्र भेजने होता है। 

इसके लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नाम चेंज का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। इसके अलावा आप एक आवेदन पत्र अपने सीबीएसई स्कूल में जमा करेंगे जिसमें नाम चेंज करने का अनुरोध करेंगे तो स्कूल के तरफ से भी आपको वही एक आवेदन फार्म दिया जाएगा जिसे भरकर आपको जमा करना है। सबसे पहले तो आपको यह आवेदन फॉर्म भरना है इसमें कुछ आवश्यक जानकारी को देना है और अपने गलत दस्तावेज को जमा करना है। 

सीबीएसई से पढ़े महाराष्ट्र के स्टूडेंट कैसे नाम चेंज कर सकते हैं 

अगर आप महाराष्ट्र के सीबीएसई संस्था से पढ़ाई की है और आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जिसके बाद आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा उसे अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करके आप अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र के सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप महाराष्ट्र के नागरिक हैं और अपने सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गईहै –

  • आपके पास नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट और गजट क्यों जरूरी है? 

सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट बहुत जरूरी दस्तावेज है। एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी किया जाता है यह एक तरह का सरकारी परमिशन होता है जिसका मतलब होता है कि सरकार ने नाम चेंज करने का आदेश दिया है। इस तरह का परमिशन जब आप एक बार कोर्ट से ले लेते हैं तो इसके जरिए आपका सारा काम जल्दी हो जाता है। 

दूसरी तरफ गजट एक सरकारी पत्रिका है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार के तरफ से जारी होता है। इसमें नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन जैसी जानकारी और सरकार के तरफ से जारी होने वाले अल्टीमेटम को जारी किया जाता है। गजट में नाम चेंज होने का मतलब है कि सरकार के दस्तावेज में आपका नाम चेंज हो गया है। इस वजह से अगर आपको किसी भी आवश्यक दस्तावेज में नाम चेंज करना होता है तो पहले अपने नाम को गजट में बदलना होता है। 

सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कोई माइनर चेंज करना होगा 

अगर आपको अपने सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कोई एक शब्द ऐड करना है या फिर नाम में कोई बहुत छोटा सा माइनर चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करने की जरूरत नहीं होती है। 

  • जब आपको कोई बहुत छोटा माइनर चेंज करना होता है तब आप अपने स्कूल में जाकर नाम परिवर्तन का एक आवेदन पत्र देंगे। 
  • इसके बाद कोई ऐसा दस्तावेज देंगे जिसमें सही नाम लिखा हो और उसके आधार पर आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हो। 
  • इसके बाद आपको कुछ दिन का इंतजार करना है बोर्ड के तरफ से आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा।
  • वर्तमान समय में यह काम ऑनलाइन भी होता है इसके लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होता है। 
  • इसके बाद ऑनलाइन आपको अपना कोई ऐसा डॉक्यूमेंट जमा करना होता है जिसमें सही नाम लिखा हो। उसके आधार पर नाम चेंज कर दिया जाता है। 

जब आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में पूरा नाम चेंज करना होगा 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में पूरा नाम चेंज करना होता है। ऐसे में आपके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं होता है जिसमें पहले से सही नाम लिखा हो –

  • ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होता है। 
  • इसके लिए आपको पहले किसी कोर्ट में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होता है और उसके बाद किसी अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर एक विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। 
  • इसके बाद अपने सभी दस्तावेज को गजट ऑफिस में जमा करना होता है जिसके बाद गजट तैयार होता है। 
  • आपकी इसी परेशानी का समाधान हमारी वेबसाइट की तरफ से किया जा रहा है। 

घर बैठे ऑनलाइन सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करें 

अगर आपके घर बैठे ऑनलाइन सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होगा। 
  • सबसे पहले नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसके लिए एक वकील की मदद लेनी होगी नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा और एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा। 
  • इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी होगा।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र और ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक साथ संकलित करके गजट ऑफिस में जमा कर देना है। 
  • इसके बाद आपको गजट की अधिकारी को वेबसाइट पर गजट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऑनलाइन घर बैठे सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आप महाराष्ट्र के नागरिक हैं और घर बैठे अपने सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट की सुविधा दी गई है। आपको हमारे वेबसाइट पर विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप आसानी से हमारी मदद ले सकते हैं और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। हम आपको गजट देंगे और उसके आधार पर आप इस गजट को अपने यूनिवर्सिटी ऑफिस में जमा करके अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

अगर आपके घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना चाहिए। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज के समय में अलग-अलग डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज एफिडेविट और गजट है जिसे बनवाने की प्रक्रिया और ऑनलाइन उसे प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। अगर हमारे द्वारा सारे जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर पाए हैं या फिर इस प्रक्रिया में आगे बढ़े हैं तो इस बारे में अपने विचार कमेंट करके जरूर साझा करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call