नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं? जानिए आसान तरीका और जरूरी स्टेप्स

नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं? जानिए आसान तरीका और जरूरी स्टेप्स

By Abhisheak Kumar

नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं – आधार कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसे पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है। यह देश के सभी नागरिकों का पहचान पत्र होता है और अगर किसी कारण से इसमें आपको अपना नाम चेंज करना पड़ता है तो इसके लिए गजट ऑफिस से गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। इसके बाद आपको आधार सुधार केंद्र की तरफ से नया आधार कार्ड दिया जाता है जो आपके गजट के आधार पर तैयार किया जाता है। वर्तमान समय में गजट पत्रिका का इस्तेमाल करके आधार कार्ड में नाम कैसे चेंज किया जाता है और इसका इस्तेमाल करके आप अपना नया आधार कार्ड कैसे प्राप्त कर पाएंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे बनवाएंOverview

ProcessShort Information
नाम बदलने के दस्तावेज़गजट नोटिफिकेशन, पहचान प्रमाण, पता प्रमाण आवश्यक
गजट के माध्यम से नाम अपडेटराज्य गजट ऑफिस में आवेदन देकर नाम बदलें
आधार कार्ड अपडेट का तरीकाऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नाम अपडेट करें
यूआईडीएआई पोर्टल पर लॉगिनआधार अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें
नया आधार कार्ड कैसे मिलेगागजट वैबसाइट से गजट डौन्लोड करें और इसे आधार सुधार केंद्र मे जमा करें
स्थिति जांचेंगजट की स्थिति देखने के लिए गजट की ओफिसियल वैबसाइट पर जा सकते है

Must Read

आधार कार्ड में नाम चेंज का नया अपडेट 

आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया में एक बड़ा परिवर्तन किया गया है। UIDAI के तरफ से यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि अब अगर आधार कार्ड में किसी को भी नाम चेंज करना है तो उसे गजट प्रकाशित करना होगा। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो हर हफ्ते गजट कार्यालय से जारी होती है इसे प्रकाशित करने की एक खास प्रक्रिया है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

आपको अपना गजट प्रकाशित करना है और उसे आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना है। उसके जरिए पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और उसके बाद आपके दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड भेजा जाएगा। 

नाम बदलने के बाद आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें 

अगर आपने गजट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट प्रकाशित कर लिया है तो आपको आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाना है। इसके बाद अपने गजट को आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा और उसके बाद आपके दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। 

पहले की तरह अब नया आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट और भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। गजट जमा करने के बाद उसके जरिए आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा और आधार सुधार केंद्र की तरफ से आपके दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। अगर आपको ज्यादा समय लगता है तो आप खुद आधार सुधार केंद्र में जाकर अपने नए आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने में पहले जितना समय लगता था अभी भी उतना ही समय लगता है। केवल नाम बदलने की प्रक्रिया में गजट पत्रिका को प्रकाशित करने की प्रक्रिया को जोड़ा गया है। इस प्रक्रिया से आधार कार्ड में नाम चेंज करने में कुछ दिन से अधिकतम 2 महीने तक का वक्त लग सकता है। यह समय अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग हो सकता है लेकिन अधिकतम 2 महीने तक का समय लगता है और गजट प्रकाशित करने में अधिकतम एक महीने का वक्त लग सकता है। साधारण तौर पर किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड में नाम चेंज होने की प्रक्रिया एक महीने से 2 महीने के अंदर समाप्त हो जाती है। इस प्रक्रिया को जल्दी करने के लिए आप हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट क्यों जरूरी है 

वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट ऑफिस जाना जरूरी कर दिया गया है – 

  • गजट आपका आधार कार्ड में परमानेंट नाम चेंज करता है।
  • यह एक सरकारी पत्रिका है जिसका इस्तेमाल आप पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। 
  • गजट के जरिए आप आधार कार्ड के साथ-साथ अपने अन्य सभी दस्तावेजों में एक साथ नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज करने की प्रक्रिया सुरक्षा के नजरिए से शुरू किया गया है यह नाम चेंज करने की प्रक्रिया को सरकारी तौर पर काफी सुरक्षित करता है। 

गजट के जरिए आधार कार्ड में कौन नाम चेंज कर सकता है 

अगर आपको गजट पत्रिका के जरिए अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपको निश्चित पात्रता को पूरा करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको भारत का नागरिक होना होगा और इसके लिए आपके पास एक दस्तावेज होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • नाम चेंज करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन पत्र लिख कर देना होगा। 
  • आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपके पास एक कारण होना चाहिए और उसका एक सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 
  • नाम चेंज करने वाले व्यक्ति के ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए अर्थात् किसी भी तरह के क्राइम के बाद नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।

गजट के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आपका पुराना आधार कार्ड जिसमें नाम गलत है 
  • आपका मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट क्यों जरूरी है 

जैसा कि हमने आपको बताया आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए अब गजट प्रकाशित करना जरूरी है। गजट नाम चेंज की प्रक्रिया सरकार के परमिशन से शुरू कर सकती है और एफिडेविट यह परमिशन का काम करता है। एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी होता है जो किसी भी व्यक्ति के नाम चेंज को सरकारी मोहर लगता है और गजट ऑफिस के तरफ से नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की सुविधा देता है यह एफिडेविट आसानी से एक दिन के अंदर तैयार हो जाता है। 

नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन की जरूरत क्यों है 

विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करते हैं। एक सार्वजनिक नाम जो आपके इलाके के लोग जानते हैं वही आधार कार्ड में होना चाहिए इसी वजह से सरकार के तरफ से एक विज्ञापन जारी करने का प्रोसेस रखा गया है। इसके लिए आपको दो तरह के किसी भी अखबार में अपने नए नाम का विज्ञापन जारी करना होगा जो अखबार के प्रशासन कार्यालय से जारी हो जाता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसमें अखबार का प्रशासन कार्यालय आपकी मदद करेगा और कुछ स्थानों पर इसके लिए कुछ पैसे भी लगा सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कुछ अन्य दस्तावेज 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब खास किस्म के दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • शादी के बाद अगर आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो शादी के सर्टिफिकेट की जरूरत है। 
  • अगर तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो तलाक के सर्टिफिकेट की जरूरत है। 
  • अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत है। 
  • अगर बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन करना है तो इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत है। 
  • आपके दस्तावेज में एड्रेस प्रूफ होना चाहिए इसलिए कुछ अन्य दस्तावेजों की डिमांड हो सकती है जैसे रेंट एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।

सभी दस्तावेजों को सीडी के रूप में जमा करें 

आपको बता दे की गजट ऑफिस में अब सारा काम ऑनलाइन हो रहा है इस वजह से सभी दस्तावेज को डिजिटल रूप में जमा लिया जा रहा है। ऐसे में आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को सीडी में इकट्ठा करना है और इस सीडी को गजट ऑफिस में जमा करना है। इस सीडी के साथ आपको एक आवेदन पत्र भी जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी है। लेकिन इसके अलावा आपको अपने सभी दस्तावेजों की इस सीडी के साथ एक जेरोक्स कॉपी भी रखना है क्योंकि वेरिफिकेशन के आधार पर किसी भी दस्तावेज का जेरोक्स मांगा जा सकता है। 

गजट के जरिए नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें 

अगर आपको गजट के जरिए नाम चेंज करना है और नया आधार कार्ड प्राप्त करना है तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको कोर्ट के किसी वकील से संपर्क करना होगा और उसे नाम परिवर्तन का कारण और कुछ अन्य जानकारी को बताना होगा। अपने जानकारी को सत्यापित करने के लिए एक हस्ताक्षर करना होगा उसके बाद एक दिन के अंदर कोर्ट के तरफ से आपका एफिडेविट मिल जाएगा। इसके लिए वकील को कुछ पैसा देना पड़ सकता है और यह एफिडेविट आसानी से मिल जाएगा जिसका जेरोक्स करके आपको गजट ऑफिस में जमा कर देना है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है और उनके प्रशासन कार्यालय में जाना है। वहां आपको नए नाम का विज्ञापन जारी करना है जो अखबार के कार्यालय की तरफ से जारी कर दिया जाएगा और इसके लिए आपको कुछ फीस देनी पड़ सकती है। इसके लिए कुछ जगहों पर आपको एफिडेविट दिखाना पड़ सकता है लेकिन यह काम भी जल्दी हो जाता है आपको अपने नाम परिवर्तन के विज्ञापन में अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होता है जिसके बाद आपका नाम सार्वजनिक हो जाता है। इस विज्ञापन का जेरोक्स लेकर आपको गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको गजट ऑफिस को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके अलावा आपके नाम परिवर्तन के कारण और अन्य जानकारी को अपने आवेदन पत्र में बताना है। इस आवेदन पत्र को आप किसी वकील की मदद से भी लिखवा सकते हैं। लेकिन अपने इस आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को सीडी के रूप में जमा करना है। 

गजट डाउनलोड करके जमा करें 

इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है यह इंतजार अधिकतम एक महीने का हो सकता है। इस दौरान आप अपने गजट की स्थिति गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकलवाना होगा। इसके बाद अपने गजट को आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना होगा और इसके आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा। इसके बाद आपके गजट में दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। आप इस आधार सुधार केंद्र में जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं। 

ऑनलाइन नाम चेंज के बाद अपना आधार कार्ड प्राप्त करें 

वर्तमान समय में ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करके आपके घर तक डिलीवर करने की सुविधा हमारे द्वारा चलाई जा रही है। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे बात करनी है आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन या कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और उसमें नाम चेंज करने में आपकी मदद करेंगे। अगर हमारे द्वारा दी जा रही इस सुविधा को प्राप्त करना चाहते हैं और बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करके उसे घर पर प्राप्त करना है तो तुरंत हमसे संपर्क करें। 

गजट ऑफिस में जल्दी नाम चेंज करवाने के टिप्स 

गजट ऑफिस के जरिए आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है – 

  • आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए अब गजट जरूरी हो गया है इसलिए आपको सबसे पहले गजट पत्रिका या राजपत्र प्रकाशित करना होता है। 
  • गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और उसे आधार सुधार केंद्र में जमा कर सकते हैं। 
  • यह काम थोड़ा लंबा होता है इस वजह से आपको धीरज रखना है। 
  • आपको अपने सभी दस्तावेजों को दो बार चेक करना है क्योंकि अगर किसी प्रकार की गलती या अधूरी जानकारी दस्तावेज में होगी तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 
  • अगर आपको लगता है कि आपके किसी भी दस्तावेज में गलती नहीं है उसके बाद भी आवेदन रिजेक्ट किया गया है तो आप कोर्ट में इसकी अपील कर सकते हैं। 
  • गजट ऑफिस में अपना काम जल्दी करवाने के लिए आपको मालूम होना चाहिए कि कब कौन सा काम होता है इस वजह से ऊपर बताएं सभी निर्देशों को अच्छे से समझ लें। 
  • अगर आधार कार्ड में नाम चेंज करवाने के दौरान या नया आधार कार्ड प्राप्त करने के दौरान आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आपको हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आप कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि नाम बदलने के बाद नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं और किस प्रकार आसानी से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। वर्तमान समय में गजट पत्रिका के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जा रहा है इसे अगर आप अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call