
आधार कार्ड में नाम अपडेट रिजेक्ट हो गया? जानिए अब क्या करें और कैसे दोबारा अपडेट करें
आधार कार्ड में नाम अपडेट रिजेक्ट – आपको मालूम होना चाहिए कि आधार कार्ड में नाम की गलती को सुधारना एक जरूरी कदम है लेकिन कई बार यह प्रक्रिया रिजेक्ट हो जाती है। कारण चाहे – दस्तावेज की गड़बड़ी हो, फॉर्मेट की गलती हो, या सिस्टम एरर रिजेक्शन के बाद लोग परेशान हो जाते हैं कि अब क्या करें?
इस वजह से आज हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में नाम करेक्शन के दौरान रिजेक्शन के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं और दोबारा आवेदन की प्रक्रिया क्या होती है। किन बातों को आपको ध्यान रखना चाहिए और कैसे आपका अपडेट सफल हो पाएगा इसके बारे में पूर्ण जानकारी नीचे सरल शब्दों में दी गई है।
आधार कार्ड में नाम अपडेट रिजेक्ट – Overview
| Problems | Solutions |
|---|---|
| डॉक्युमेंट रिजेक्ट | UIDAI की Valid List से सही डॉक्युमेंट दें |
| फॉर्मेट गलत | डॉक्युमेंट के अनुसार नाम भरें (जैसे Aadhaar में लिखा हो) |
| फॉर्म अधूरा | सभी आवश्यक फील्ड भरें + Sign करें |
| Repeated Update | Offline सेंटर जाएं, Field Verification कराएं |
| Application Track नहीं हो रहा | Acknowledgement No. से UIDAI वेबसाइट पर स्टेटस देखें |
Must Read
- Need a Passport Agent Near You? Here’s How to Choose the Right One | Your Door Step
- How to Correct an Error in Your Birth Certificate in India?
आधार नाम अपडेट रिजेक्ट क्यों होता है?
आधार कार्ड में नाम अपडेट कुछ कर्म से रिजेक्ट हो सकता है जिसे नीचे बिस्तर तरीके से समझाया गया है –
| Problems | Reasons |
|---|---|
| गलत दस्तावेज़ | अपलोड किया गया डॉक्युमेंट UIDAI की लिस्ट में नहीं होता |
| स्पेलिंग या फॉर्मेट गलती | नाम का फॉर्मेट आपके डॉक्युमेंट से मेल नहीं खाता |
| स्कैन की गई कॉपी स्पष्ट नहीं | फोटो या सिग्नेचर धुंधले होते हैं |
| बार-बार बदलाव | UIDAI बार-बार बदलाव की अनुमति नहीं देता |
| Minor vs Major अपडेट गड़बड़ी | Major चेंज के लिए एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन चाहिए होता है |
आधार कार्ड में नाम अपडेट रिजेक्ट होने के बाद दोबारा नाम अपडेट कैसे करें
अगर आपका आधार में नाम अपडेट रिजेक्ट हो गया है तो आप दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं –
- अगर माइनर अपडेट है – अगर आपको कोई छोटी-मोटी जानकारी आधार कार्ड में करेक्ट करनी है और सही नाम आपके किसी अन्य दस्तावेज में लिखा हुआ है। तो आपको अपना सही दस्तावेज आधार सुधार केंद्र में ले जाकर जमा करना होगा।
- अगर कोई मेजर चेंज करना है – ऐसे में आपको अपना नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी और इसके बाद अपना गजट पत्रिका आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा।
Note – आधार कार्ड में नाम करेक्शन करने के लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं इसके अलावा आप खुद से आधार कार्ड में नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम चेंज को लेकर नया अपडेट
पहले आधार कार्ड में कोई भी व्यक्ति नाम अपडेट घर से UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकता था। एक नया अपडेट लाया गया है जिसके मुताबिक अब आप खुद से यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम चेंज नहीं कर सकते हैं अगर आपको कोई छोटा-मोटा नाम चेंज करना है और आपके पास पहले से सही दस्तावेज मौजूद है तो आप आधार सुधार केंद्र में जा सकते हैं। इसके अलावा शादी के बाद या धर्म चेंज करने के बाद या फिर किसी अन्य कारण से आपको अपने नाम में कोई बड़ा बदलाव करना है या फिर पूरा नाम बदलना है तो गजट प्रकाशित करना होगा।
गजट प्रकाशित करने को अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि इससे आधार कार्ड में नाम चेंज की प्रक्रिया सुरक्षित होती है और परमानेंट नाम चेंज हो पता है। अगर आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी मदद भी ले सकते हैं।
किन बातों का विशेष ध्यान रखें दोबारा आधार कार्ड अपडेट करते समय
अगर आपको अपने आधार कार्ड को दोबारा अपडेट करना पड़ रहा है तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है –
- आपको यूआईडी द्वारा अप्रूव्ड डॉक्यूमेंट को ही केवल अपलोड करना है।
- इसके अलावा आपका आधार कार्ड में माइनर चेंज करना है या मेजर चेंज करना है इसको समझना जरूरी है।
- अगर आपको कोई मेजर चेंज करना है तो गजट ऑफिस जाना होगा और गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी।
- अगर आपने पहले कभी अपने आधार कार्ड में नाम कलेक्शन करवाया है तो फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा इसके लिए आधार सुधार केंद्र में जाकर पहले फिजिकल वेरिफिकेशन करवा कर अनुमति लेनी होगी।
- नाम चेंज करने के दौरान आपको अपना सिग्नेचर और थम्प्रिंट देना होगा।
- नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका क्या है इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करवाना है तो इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
गजट पत्रिका के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम करेक्शन करना है तो इसके लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी इसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको अपने किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना होगा। इस एफिडेविट को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले किसी वकील की मदद लेनी होगी और अपने नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। इसके बाद नाम परिवर्तन से जुड़ी अन्य जानकारी को बताते हुए आप आसानी से एक दिन के अंदर अपना एफिडेविट बनवा सकते हैं। एफिडेविट गजट कार्यालय में जमा करेंगे उसके बाद ही नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मैं विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन को जारी करने के लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखवाना होगा। इसके लिए आपको प्रकाशन वाले को कुछ पैसा देना पड़ सकता है और आसानी से आपका विज्ञापन अखबार में प्रकाशित हो जाएगा इस विज्ञापन का जवाब अपने पास जरूर रखें और इस गजट कार्यालय में जमा करें।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी को बताना होगा। और इस आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताइए सभी जरूरी दस्तावेज को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना होगा। इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के हाई क्वालिटी फोटो लेने हैं और उसे एक सीडी में इकट्ठा करना है और गजट ऑफिस में जमा करना है। आपको अपने इस सीडी के साथ एक आवेदन पत्र देना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी होगी और इसके आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है और उसे आधार सुधार केंद्र में ले जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आप इस नए नाम चेंज वाले आधार कार्ड को अपने दिए हुए पते पर अधिकतम एक महीने के अंदर प्राप्त कर पाएंगे। इसके बाद आप आसानी से अपने नए आधार कार्ड का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा
ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको हमें नाम चेंज से जुड़ी जानकारी बतानी होगी। इसके आधार पर आप आसानी से नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आप किसी भी दस्तावेज में आसानी से अपना नाम चेंज कर पाएंगे।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आधार कार्ड में नाम अपडेट रिजेक्ट होने के बाद क्या करें और किस प्रकार नाम परिवर्तन के लिए गजट पत्रिका के जरिए आवेदन किया जाता है। अगर हमारे द्वारा सजा जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से आधार कार्ड में नाम चेंज कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
