
राजस्थान बोर्ड मे नाम में एक अक्षर गलत हो तो क्या करें – पूर्ण समाधान
राजस्थान बोर्ड मे नाम में एक अक्षर गलत हो तो क्या करें – राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में अगर आपका नाम में केवल एक अक्षर गलत हो गया है तो इस वजह से बड़ी परेशानी हो सकती है। इस परेशानी का समाधान नाम चेंज करने की प्रक्रिया में है, आप आसानी से गजट प्रकाशित करके अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते है।
नाम सिर्फ पहचान नहीं यह आपकी डिग्री, कैरियर, सरकारी योजनाओं, बैंक अकाउंट और पासपोर्ट तक से जुड़ा होता है। अगर राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट या अन्य बोर्ड डॉक्यूमेंट में नाम के एक अक्षर भी गलत हो जाए तो भविष्य में बड़ी परेशानी हो सकती है। इस वजह से इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है और आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि राजस्थान बोर्ड में नाम स्पेलिंग मिस्टेक को सही कैसे किया जा सकता है।
नाम में एक अक्षर गलत हो तो क्या करें – Overview
| समस्या की स्थिति | समाधान का तरीका | जरूरी दस्तावेज़ |
|---|---|---|
| नाम में एक अक्षर की टाइपिंग मिस्टेक | स्कूल या बोर्ड में लिखित आवेदन दें | मार्कशीट, आधार कार्ड, आवेदन पत्र |
| नाम का उच्चारण सही लेकिन वर्तनी गलत | एफिडेविट और स्कूल से प्रमाण पत्र बनवाएं | एफिडेविट, स्कूल पत्र, पहचान पत्र |
| दस्तावेज़ों में नाम अलग-अलग (Aadhar vs बोर्ड) | गजट नोटिफिकेशन करवा कर सुधार की मांग करें | गजट कॉपी, पहचान पत्र, आवेदन |
| स्कूल रिकॉर्ड में सही लेकिन बोर्ड मार्कशीट में गलत | स्कूल से प्रमाणपत्र लेकर बोर्ड में आवेदन करें | स्कूल प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र |
| पुराने सर्टिफिकेट में गलती है | बोर्ड ऑफिस में री-प्रिंट/करैक्शन हेतु आवेदन दें | मूल प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र, ID Proof |
Also Read
- दिल्ली में आधार कार्ड पर नाम कैसे बदलें – त्वरित सहायता और सेवाएँ।
- क्या आधार कार्ड में नाम सुधारना है? Your Door Step पर भरोसा करें।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम सुधार की जरूरत कब पड़ती है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम सुधार करना जरूरी हो जाता है जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- शादी के बाद डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करना जरूरी होता है।
- तलाक के बाद डॉक्यूमेंट से अपने पति का नाम हटाने के लिए नाम सुधार होता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में भी सर्टिफिकेट में से नाम चेंज करना पड़ता है।
- इसके अलावा किसी अन्य कारण की वजह से आप खुद भी अपने सर्टिफिकेट में जब चाहे नाम चेंज कर सकते हैं।
- इसके अलावा स्पेलिंग मिस्टेक यह टाइपिंग मिस्टेक की स्थिति में भी सर्टिफिकेट में से नाम चेंज किया जाता है।
कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है नाम सुधार के लिए
अगर आपको राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में से नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जिसकी सूची टेबल के रूप में नीचे दी गई है –
| डॉक्युमेंट | क्यों ज़रूरी है |
|---|---|
| पुरानी मार्कशीट / प्रमाणपत्र | नाम की गलती का प्रूफ |
| जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड | सही नाम का ऑफिशियल रिकॉर्ड |
| स्कूल से प्रमाणपत्र | Headmaster से वेरिफिकेशन लेटर |
| शपथ पत्र (Affidavit) | लीगल प्रूफ कि आपने नाम सुधार का अनुरोध किया |
| माता-पिता का डिक्लेरेशन (कभी-कभी) | अगर स्टूडेंट नाबालिग है |
| पासपोर्ट साइज फोटो | आवेदन फॉर्म के साथ लगने के लिए |
| RBSE नाम-संशोधन आवेदन फॉर्म | ऑफिशियल फॉर्मेट में आवेदन |
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी
- अगर आप शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर आप तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर आप बच्चों के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन कर रहे हैं तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में परिवर्तन करते हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी
कुछ ऐसे दस्तावेज है जिनका इस्तेमाल आपको एड्रेस प्रूफ के रूप में जमा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक पासबुक
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट और विज्ञापन की जरूरत क्यों है
नाम चेंज करने के लिए राजपत्र या गजट प्रकाशित करना पड़ता है जिसके लिए आपको एफिडेविट की जरूरत होती है। एफिडेविट एक सरकारी दस्तावेज होता है जो कोर्ट की तरफ से जारी किया जाता है इसे गजट ऑफिस में जमा करके ही आप अपना गजट पत्रिका प्रकाशित करवा सकते हैं। इस तरह के एफिडेविट के जरिए आप सरकार से परमिशन लेते हैं ताकि आपका नाम चेंज किया जा सके।
इसके अलावा गजट पत्रिका प्रकाशित करने के लिए विज्ञापन की जरूरत होती है। आप इस विज्ञापन को किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित कर सकते हैं। इसे प्रकाशित करने की जरूरत इसलिए होती है ताकि आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जा सके।
राजस्थान बोर्ड नाम सुधार प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड
अगर राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में बहुत छोटी सी गलती हुई है या केवल एक अक्षर का मिस्टेक आपका नाम में हुआ है तो उसे बदलने के लिए सरल निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे दिया गया है –
- सबसे पहले सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करें
ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को आपको इकट्ठा करना है। इसमें आपका एड्रेस प्रूफ वाले दस्तावेज में से कोई दस्तावेज चाहिए और नाम चेंज के कारण से जुड़ा कोई दस्तावेज चाहिए।
- नाम संशोधन आवेदन फार्म भरे
आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वहां से नाम सुधार का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है और उसे अच्छे से भर लेना है। अपनी संवेदन फॉर्म में आपको अपना गलत नाम और सही नाम दोनों बताना है और अपना हस्ताक्षर और फोटो चिपकाना है और जितने भी जरूरी दस्तावेजों को कहा जाए उसका ज़ेरॉक्स भी अटैच करना है।
- आवेदन पत्र पर बोर्ड ऑफिस भेजें
इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज जिसमें सही नाम लिखा हो उसका ज़ेरॉक्स अपने आवेदन फार्म के साथ राजस्थान बोर्ड ऑफिस भेजें। अपने इस दस्तावेज के साथ एक लेटर भी भेजना है जिसमें नाम चेंज करने के लिए अपील करनी है। पोस्ट ऑफिस के जरिए या फिर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं।
- आवेदन की पुष्टि करें और फॉलो अप ले
इसके बाद 30 से 45 दिन का वक्त लग सकता है। आपके दिए हुए आवेदन को मंजूर किया जाएगा और सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नाम चेंज करके आपके स्कूल या कॉलेज में नया सर्टिफिकेट का कॉपी भेज दिया जाएगा। आप स्कूल या कॉलेज से जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में पूरा नाम चेंज कैसे करें – गजट प्रक्रिया
अगर आपको राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में अपना सरनेम चेंज करना है या फिर पूरा नाम ही बदलना है तो ऐसी स्थिति में आपके पास पहले से कोई दस्तावेज नहीं होगा जिसमें ऐसा किया हो इस वजह से आपको गजट प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना होगा।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा जिसके लिए किसी स्थानीय को या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होगा। आपका एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाएगा इसमें वकील को कुछ पैसा देना होगा और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा।
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित करना है। इसके लिए चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन के विज्ञापन के बारे में बताना है और अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना है।
नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें
इसके बाद आपको एक छोटा सा आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को बताना है। और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए गजट कार्यालय से अनुरोध करना है। इस आवेदन पत्र के साथ आपको अन्य सभी दस्तावेजों के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना है।
आज गजट ऑफिस में सभी दस्तावेजों के फोटो को जमा किया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को इकट्ठा करना है और उसे एक सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करना है।
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज करने की फीस और समय सीमा
अगर आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो किस काम के लिए कितना फीस लगता है इसकी जानकारी नीचे टेबल के रूप में दी गई है –
| कार्य | फीस |
|---|---|
| नाम सुधार आवेदन | ₹300–₹500 |
| देरी से आवेदन (1 साल बाद) | ₹200 अतिरिक्त |
| नई मार्कशीट की फीस | ₹250–₹400 |
अगर हम समय सीमा की बात करें –
- अगर आपके दस्तावेज में कोई बहुत छोटी गलती हुई है और 1 साल के भीतर आप आवेदन करते हैं तो आपका काम बहुत तेजी से होता है और अधिकतम 30 दिन के अंदर नाम चेंज हो जाता है।
- अगर आपका सर्टिफिकेट 3 साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो इसके लिए विशेष अनुमति की जरूरत होती है जिसके लिए काफी वक्त लगता है और आपका काम 50 से 60 दिन में होता है।
- दूसरी तरफ अगर आपको सरनेम बदलने होता है या पूरा नाम बदलना होता है तो गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है जिसमें 2 महीने का वक्त लगता है उसके बाद गजट जमा करना होता है जिसमें और 1 से 2 महीने का वक्त लग जाता है।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए क्या करें और क्या ना करें
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए क्या-क्या चीज जरूरी है और कौन-कौन सी चीज जरूरी नहीं है इसकी सूची टेबल के रूप में दी गई है –
| ज़रूरी है | न करें |
|---|---|
| सभी डॉक्युमेंट की फोटोकॉपी self-attested करें | बिना प्रमाण के आवेदन न भेजें |
| आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें | Email या WhatsApp से फॉर्म न भेजें |
| साफ-सुथरे अक्षरों में फॉर्म भरें | फॉर्म में कटिंग/ओवरराइटिंग न करें |
| समय पर फॉलो-अप करें | बिना ट्रैकिंग पोस्ट से भेजकर भूल न जाएं |
नाम सुधार होने के बाद क्या होता है?
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में जब नाम चेंज हो जाता है तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है –
- नई मार्कशीट और प्रमाण पत्र जिसे संशोधित किया गया है वह नए नाम के साथ स्कूल से या कॉलेज से मिल जाएगा।
- आपको पुराना मार्कशीट वापस नहीं लेना होता है उसे जमा कर देना होता है।
- आपके स्कूल रिकॉर्ड या कॉलेज के रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाता है।
- भविष्य में आपके सभी दस्तावेजों में यह नया नाम ही होना चाहिए।
घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें
वर्तमान समय में अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। पर हमारी तरफ से सभी उपभोक्ताओं को नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा।
इसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। आपको हमसे संपर्क करना है और हम आपके दस्तावेज में तुरंत नाम चेंज करेंगे।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट (नाम में एक अक्षर गलत हो तो क्या करें) में आप अपना नाम चेंज कैसे कर सकते हैं। इसके लिए आपको कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन-कौन सी जरूरी चीजों के बारे में आपको मालूम होना चाहिए। हमने आपको नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से बताया है अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए हैं कि राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
