पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस से नाम परिवर्तन कैसे करें | पूरी प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस से नाम परिवर्तन कैसे करें | पूरी प्रक्रिया

By Abhisheak Kumar

पश्चिम बंगाल गज़ट ऑफिस – अगर आप पश्चिम बंगाल के नागरिक है और अपने दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए परेशान है तो आपको बता दें की इसके लिए अब आपको गजट ऑफिस जाना होगा। गजट ऑफिस के जरिये गजट प्रकाशित करना होगा और उसे अपने दस्तावेज के कार्यालय मे जमा करके आप आसानी से नाम चेंज कर सकते है। गजट ऑफिस मे नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया आज के लेख मे बताई गई है इसके लिए आपको हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहना होगा। 

  • Address – Historical Section 6, Bhawani Dutta Lane, Kolkata-700073
  • Contact Details – 9147708540 

Must Read

पश्चिम बंगाल मे गजट ऑफिस क्या है ?

यह एक सरकारी संस्था है जो दो तरह के गजट पत्रिका को हर हफ्ते जारी करता है। पहला केंद्र सरकार का गजट और दूसरा राज्य सरकार का गजट। इन दोनों मे सरकार के नियम और कननून मे होने वाले बदलाव की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा गजट ऑफिस अलग अलग सरकारी दस्तावेज की जानकारी को अपडेट करने के लिए गजट प्रकाशित करती है, इस वजह से यह एक जरूरी कार्यालय है जिसकी मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज को अपडेट कर सकते है। मगर आप किस तरह अपने गजट को अपडेट कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी आज के लेख मे दी गई है। 

पश्चिम बंगाल मे ई गजट क्या है ?

पश्चिम बंगाल मे ई गजट एक जरूरी दस्तावेज है जिसे हर हफ्ते इस कार्यालय के तरफ से जारी किया जाता है, इसमे सरकार की अलग अलग जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। पहले यह गजट ऑफलाइन जारी होता था और अब यह ऑनलाइन जारी होता है इस वजह से इसे ई गजट कहा जाता है। आपको अगर किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज या सरनेम मे किसी प्रकार का चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा और उसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। 

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस के कार्य 

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस के कुछ जरूरी कार्य है, जिनकी एक सूची नीचे दी गई है जिसे पढ़ कर आप गजट ऑफिस के काम को अच्छे से समझ पाएंगे – 

  • गजट ऑफिस मे नाम चेंज, धर्म चेंज, और लिंग चेंज की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। 
  • इसमे सरकार के अलग अलग योजना और नीति की जानकारी को भी प्रकाशित किया जाता है। 
  • गजट मे सरकार द्वारा अलग अलग जानकारी को प्रकाशित किया जाता है।  

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस मे नाम चेंज के लिए पात्रता 

अगर आपको गजट ऑफिस मे जाकर अपना गजट प्रकाशित करके नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ एलिगिबिलिटी क्रिटेरिया के बारे मे भी पता होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • नागरिक – आपको भारत देश का नागरिक होना होगा और आपके पास इसका दस्तावेज होना चाहिए इसके अलावा आपके पास अपना मूल निवश प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। 
  • उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए लेकिन अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने मटा पिता से एक आवेदन पत्र लिखवा कर गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। 
  • केस – आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए, यानि आप क्राइम करके नाम चेंज नहीं कर स्साकते है। 
  • कारण – आपके नाम चेंज का एक अच्छा कारण होना चाहिए, और उसका एक सर्टिफिकेट भी आपके पास होना चाहिए। 

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको पश्चिम बंगाल के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • आपका पुराना दस्तावेज जिसमे नाम गलत है 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जैसे अलग अलग दस्तावेज 
  • नाम चेंज का आफ़िडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर 

नाम चेंज के लिए आफ़िडेविट क्या है ?

नाम चेंज के लिए आफ़िडेविट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसमे आपको अपने नाम चेंज का कारण बताना होता है। यह कोर्ट या नोटरी के तरफ से जारी होता है और इसकी मदद से नाम चेंज का काम आगे बढ़ता है। क्योंकि नाम चेंज करने के लिए एक परमिसन की जरूरत होती है जो काम आफ़िडेविट के जरिये होता है। अगर आपको किसी भी दस्तावेज मे परमानेंट तरीके से नाम या सरनेम चेंज करना है ताकि भविष्य मे कोई दिक्कत न हो तो इसके लिए आफ़िडेविट बहुत जरूरी होता है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी जरूरी है ?

आपको बता दें की नाम चेंज का विज्ञापन भी बहुत जरूरी दस्तावेज होता है इसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होता है। इसके जरिये आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाता है। अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना है तो आपको देश के 2 अलग अलग अखबारो मे अपना नाम चेंज का विज्ञापन जारी करके गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। आप ऐसा कैसे करेंगे इसकी जानकारी भी नीचे दी गई है। 

आपको कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत पद सकती है 

कुछ ऐसी परिसतिथी होती है जब आपको नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है और इस तरह के दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है – 

  • शादी का सर्टिफिकेट – अगर आपको शादी के बाद नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको शादी के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 
  • तलाक का सर्टिफिकेट – अगर आपको तलाक के बाद अपने नाम मे कोई चेंज करना है तो इसके लिए तलाक के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।  
  • बर्थ सर्टिफिकेट – अगर आपको बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम मे किसी तरह का चेंज करना है तो आपको बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।  
  • अडोपसन डीड – अगर आपको अपने गोद  लिए हुये बच्चे के नाम मे कोई परिवर्तन करना है तो उसके अडोपसन डीड की जरूरत होती है। 

आपको सभी दस्तावेज डिजिटली जमा करना होगा 

आपको बता दें की आज के समय मे गजट मे शारा काम ऑनलाइन हो रहा है, और ऐसे मे आपको अपने गजट को प्रकाशित करने के लिए भी सारे दस्तावेजो को डिजिटल रूप मे गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। आपको इसके लिए एक सीडी या पेंड्राइव मे अपने सभी दस्तावेज के फोटो को दाल कर गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। आपको सीडी एक आवेदन पत्र के साथ जमा करना है हालाकी कुछ दस्तावेज के जेरोक्स को ऑफिस मे मांगा जा सकता है इसलिए आपके पास उन दस्तावेजो का जेरोक्स भी होना चाहिए। 

पश्चिम बंगाल गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया – New Guide

अगर आपको पश्चिम बंगाल के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

सबसे पहले आपको आफ़िडेविट जारी करना है 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाकर एक आफ़िडेविट तयार करना है जिसमे आपको अपने नाम चेंज का कारण बताना है। इसके बाद आपको किसी वकील की मदद से उस कारण को सत्यापित करने के लिए अपना हस्तकझर करना है और उसके बाद अधिकतम एक दिन के अंदर आपका आफ़िडेविट तयार हो जाएगा और आपका आफ़िडेविट तयार हो जाएगा। 

इसके बाद नाम चेंज का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको एक नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए किसी स्थानीय भाषा के अखबार और उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है और उसमे आफ्ना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना है जिसके लिए आपको अपने चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाना होगा और अपने इन दोनों तरह के विज्ञापन का जेरोक्स गजट कार्यालय मे जमा  करना होगा। 

इसके बाद गजट ऑफिस मे एक आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज देना है 

आपको इसके बाद अपने गजट ऑफिस मे एक आवेदन पत्र देना है और उसके साथ ऊपर बताए सभी दस्तावेज को भी जमा करना है। आपको सभी दस्तावेज डिजिटली जमा करना है जिसके लिए सभी दस्तावेज के फोटो को एक सीडी मे करके जमा करना है और इसकी पूरी प्रक्रिया बताई गई है। आपको अपने इस सीडी और दस्तावेज के साथ एक आवेदन पत्र देना है जिसमे आने वाली गजट पत्रिका मे नाम परकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और इस तरह का आवेदन पत्र आप किसी वकील की मदद से लिखवा सकते है। 

अब गजट डौन्लोड करके जमा करना है 

इसके बाद आपके दस्तावेज को चेक किया जाएगा और आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड कर सकते है। अपने गजट को डौन्लोड करने के बाद आपको इसे उस कार्यालय मे जमा करना है जिसमे आपको नाम चेंज करना है। इस तरह अपने गजट को जमा करके आप आसानी से किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कर सकते है। 

पश्चिम बंगाल मे सबसे समीप गजट ऑफिस 

आपको पश्चिम बंगाल के सबसे समीप के गजट ऑफिस के बारे मे जानना है और वहाँ तक पाहुचना है तो इसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • आप गूगल सर्च की मदद से किसी भी मोबाइल या लैपटाप पर सर्च करके आसानी से पश्चिम बंगाल के गजट ऑफिस मे पाहुच सकते है। 
  • आप किसी भी बंगाल के सरकारी वैबसाइट पर जाकर आसानी से नाम चेंज की जानकारी के बारे मे पता कर सकते है। 
  • इसके अलावा आप गजट ऑफिस की आधिकारिक वैबसाइट के जरिये भी आप आसानी से बंगाल गजट ऑफिस के बारे मे पता कर सकते है। 

बंगाल गजट ऑफिस मे जल्दी काम करवाने के टिप्स 

अगर आप पशनिम बंगाल के नागरिक है और अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कार्न चाहते है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस के कुछ खास बातों के बारे मे पता होना चाहिए – 

  • आपको अपने सभी दस्तावेजो को अपडेट रखना होगा और किसी भी प्रकार की अधूरी या गलत जानकारी आपके आवेदन को रेज्क्त कर सकती है। 
  • आपको नाम चेंज के लिए सभी दस्तावेज का जेरोक्स होना भी जरूरी है क्योंकि ऑफिस मे किसी भी प्रकार के दस्तावेज के जेरोक्स को मांगा जा सकता है। 
  • अगर आपको नाम चेंज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आपको इसके लिए हमारे जैसे किसी भी कानूनी सलहकार से संपर्क करना चाहिए, आप हमसे कभी भी संपर्क करके अपने गज़ट मे नाम चेंज करने का समाधान प्राप्त कर सकते है। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमसे आपको सरल शब्दो मे बताया की बंगाल गज़ट क्या है और किस प्रकार आप आसानी से बंगाल के गजट ऑफिस मे नामा चेंज कर सकते है। इसके अलावा आपको कुछ अन्य जरूरी बातों के बारे मे भी बताया है जिसे आप अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते है। इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रकार की परेसनी होती है तो आप हमारे वैबसाइट के जरिये हमसे कभी भी संपर्क कर सकते है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call