आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया हिंदी में जाने 

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया हिंदी में जाने 

By Abhisheak Kumar

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन – आधार कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसे पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है। आधार नाम अपडेट की आवश्यकता शादी के बाद डिवोर्स के बाद धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के बाद पढ़ सकती है। आज हम कानूनी मान्यता के अनुसार आधार कार्ड में नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

Also Read

आधार कार्ड में नाम अपडेट क्यों किया जाता है 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जब आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना पड़ता है और उसकी जानकारी नीचे सूचित की गई है – 

  • आपका आधार कार्ड के नाम में अगर स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो जाता है तो भी नाम चेंज होता है।
  • शादी के बाद पति का नाम अपने सरनेम में जोड़ने के लिए आधार कार्ड में नाम अपडेट किया जाता है। 
  • पति से तलाक लेने के बाद उसके नाम को अपने नाम से हटाने के लिए आधार कार्ड पर अपडेट किया जाता है। 
  • किसी ज्योतिषी कारण की वजह से यह अन्य धार्मिक कर्म की वजह से नाम अपडेट करना पड़ता है। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के बाद भी आधार कार्ड में नाम चेंज होता है। 
  • इसके अलावा किसी भी कारण से आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

आधार कार्ड में नाम अपडेट के लिए गजट नोटिफिकेशन क्या है? 

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से गजट कार्यालय संचालित किया जाता है। इसमें हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित होती है जिसमें सरकार अलग-अलग प्रकार के योजना नीति और अन्य प्रकार की जानकारी प्रकाशित करती है। गजट नोटिफिकेशन के जरिए ही सरकार सभी फसलों की जानकारी देश के जनता तक पहुंचती है। किसी भी प्रकार की सरकारी नोटिस या अल्टीमेटम की जानकारी गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित होती है।

इसके अलावा देश में किसी को भी अगर अपने सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना होता है तो गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित करना जरूरी हो जाता है। इसकी एक खास प्रक्रिया होती है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है। 

केंद्र गजट और राज्य गजट में अंतर

केंद्र सरकार की तरफ से एक गजट जारी किया जाता है जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा बताई गई सारी जानकारी प्रकाशित होती है। इसका इस्तेमाल भी जनता को अलग-अलग प्रकार की जानकारी देने के लिए किया जाता है अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आप अपने केंद्रीय गजट का इस्तेमाल देश के किसी भी कोने में और किसी भी दस्तावेज को अपडेट करने के लिए कर सकते हैं। 

राज्य गजट राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है इसमें राज्य सरकार के तरफ से जारी की गई सभी प्रकार की जानकारी और नियमों के बदलाव को अपडेट किया जाता है। अगर आप अपने राज्य के गजट पत्रिका में अपना नाम प्रकाशित करते हैं तो आप केवल अपने राज्य में ही अपने किसी दस्तावेज़ में नाम चेंज कर पाएंगे या फिर राज्य के ही किसी योजना में अपने नाम को ऐड कर पाएंगे। इस गजट के जरिए आप अपने दस्तावेज को भारत में और कहीं अपडेट नहीं कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आपको आधार कार्ड से नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचित किया गया है –

  • आपका पुराना आधार कार्ड जिसमें नाम गलत है 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसा कोई भी पहचान पत्र 
  • एड्रेस प्रूफ के लिए रेंट एग्रीमेंट या बैंक पासबुक जैसा कोई भी दस्तावेज 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट क्यों जरूरी है 

अगर आपको अपने दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए एफिडेविट जरूरी होता है। क्योंकि यह कोर्ट की तरफ से जारी किया जाता है और यह नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए परमिशन का काम करता है। गजट के जरिए आपके दस्तावेज में परमानेंट नाम चेंज होता है यह पूरा काम सरकारी होता है इस वजह से कोर्ट या पब्लिक नोटरी के तरफ से एक एफिडेविट जारी करके सरकारी परमिशन लेना होता है जो यह सत्यापित करता है कि आप नाम चेंज करवाना चाहते हैं। 

नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन की क्या जरूरत है 

अगर आपको अपने दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको अपने नए नाम को सार्वजनिक करना होता है। सरकार के जरिए किसी भी नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए उसे दो अलग-अलग तरह के अखबार में जारी करना होता है। इसलिए आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है। विज्ञापन के जारी होने के बाद इसे गजट ऑफिस में जमा करके अपने  नए नाम का गजट प्रकाशित कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आप दो अलग-अलग तरीके से आवेदन कर सकते हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है –

ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

  • ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। 
  • लेकिन गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर नाम चेंज के लिए आवेदन कुछ जगहों पर शुरू नहीं किया गया है। 
  • जब आपको गजट पत्रिका मिलेगी तो इस आधार सुधार केंद्र में जमा करके अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करवाना होगा।

आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए ऑफलाइन गजट ऑफिस की प्रक्रिया 

  • यह सबसे सही प्रक्रिया होती है जिसमें आपको गजट ऑफिस जाना होता है। 
  • वहां आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट नाम परिवर्तन का विज्ञापन गजट कार्यालय को आवेदन पत्र जमा करना होता है। 
  • आपको अपने साथ सभी दस्तावेज को सीडी में लेकर जाना होता है। 
  • इसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म भरकर सभी दस्तावेज को सीडी के रूप में जमा करना है।
  • अगर आप गजट ऑफिस जाने में असमर्थ हैं तो डाक के जरिए अपने सभी दस्तावेज को भिजवा सकते हैं। 
  • गजट ऑफिस में फीस देने के बाद आपको कुछ दिन का इंतजार करना है जिसके बाद नाम चेंज हो जाता है। 
  • इसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा और इस गजट पत्रिका को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा कर आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा। इसमें दी गई जानकारी के आधार पर आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा।

आधार कार्ड में गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज करने की सुविधा 

वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करने की सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है। इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन या कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे बात करना है। 

इसके बाद हम आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गजट पत्रिका प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। हम आपके लिए किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं और आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने दस्तावेज को अपडेट कर पाएंगे। 

 नाम चेंज के लिए गजट प्रकाशित होने की समय अवधि 

गजट पत्रिका हर हफ्ते जारी होती है लेकिन इसमें अगर आपको अपना नया नाम प्रकाशित करना है तो सभी दस्तावेज को चेक करके उसे प्रकाशित करने में अधिकतम 1 महीने का वक्त लग जाएगा। इसके बाद आपको गजट मिलेगा जिसे प्रिंट निकलवा कर आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा और उसमें दी गई जानकारी के आधार पर आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा जो कुछ दिनों से अधिकतम 2 महीने का वक्त लग सकता है। 

कुल मिलाकर अपने गजट को प्रकाशित करके अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने में आपको अधिकतम एक से दो महीने का वक्त लगेगा। यह अवधि पहले भी लगती थी इस वजह से गजट पत्रिका के इस नई प्रक्रिया से समय अवधि में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं आया है। 

गजट प्रकाशित होने के बाद आगे क्या करें 

अपने दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए जब आप गजट प्रकाशित कर लेंगे तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना है –

  • आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाना है। 
  • इसके बाद इस आधार सुधार केंद्र में या फिर जी दस्तावेज में आप नाम चेंज करना चाहते हैं उसे कार्यालय में जमा करना है। 
  • इसके बाद आपको वहां एक फॉर्म भरना पड़ सकता है या फिर बायोमेट्रिक डिटेल देना पड़ सकता है जो आपका आधार कार्ड को सत्यापित करेगा। 
  • इसके बाद कुछ समय के अंदर आधार सुधार केंद्र की तरफ से रिस्पांस आएगा और आपका नया आधार कार्ड आपके दिए हुए पति पर डिलीवर कर दिया जाएगा। 
  • आपको बता दे इस दौरान आपको ट्रैक करने की पूरी सुविधा दी जाएगी जो आप यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव और सावधानियां 

अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी सुझाव और सावधानियां पर ध्यान देना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपको फर्जी दस्तावेज से बचाना है। विभिन्न प्रकार के फ्रॉड आधार कार्ड में नाम चेंज करने के दौरान हो रहे हैं।
  • आपको अपने सभी दस्तावेज को दो बार चेक करना है क्योंकि किसी भी प्रकार की या गलत जानकारी नहीं होनी चाहिए वरना आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। 
  • प्रक्रिया में तेरी के लिए तैयार रहें क्योंकि यह प्रक्रिया काफी लंबी होती है जिसमें 1 से 2 महीने का वक्त लग जाता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन, कानूनी तरीके से नाम बदलने की जानकारी दी है। इसके अलावा आधार कार्ड में गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज कैसे होता है अच्छे से समझाया है। अगर आप नाम चेंज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी में फास्ट हैं तो आपको हमारे जैसे किसी अनुभवी एजेंट या सेवा देने वाले व्यक्ति से संपर्क करना चाहिए।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call