
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Tamil Nadu Education Document Name Change Process
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप भारत के तमिलनाडु राज्य के निवासी है और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने को लेकर परेशान है तो आज का लेख आपके लिए लिखा गया है। एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट की जरूरत होती है जिसे प्रकाशित करने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया का पालन करना होता है अगर आपभी अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित एक प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसमें आपको गजट प्रकाशित करना होता है। अगर आप इस प्रक्रिया के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ना होगा।
Must Read
- Unmarried Certificate In Maharashtra: Single Status Certificate
- Gazette Name Change Procedure in Ghaziabad: A Complete Guide
तमिलनाडु में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
तमिलनाडु का लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। इसमें स्कूल या बोर्ड की तरफ से जारी होने वाला मार्कशीट कैरक्टर सर्टिफिकेट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे कुछ दस्तावेज आते हैं। यह दस्तावेज आपके पढ़े लिखे होने को प्रमाणित करते हैं और आगे नौकरी पाने या आगे पढ़ाई करने में आपकी सहायता करते हैं। इसी वजह से एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है जिसे पूरी तरह से अपडेट रखना जरूरी है अगर किसी कारण से आपको अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है तो आप ऐसा हमारी सहायता से कैसे कर सकते हैं इसके बारे में बताया गया है।
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के कारण
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है इन परिस्थितियों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- कई बार शादी के बाद या तलाक के बाद नाम चेंज करना पड़ता है
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने की स्थिति में नाम चेंज करना पड़ता है
- डॉक्यूमेंट में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने के बाद आपको नाम चेंज करना होता है
- इसके अलावा किसी भी कानूनी कारण या ज्योतिषी कारण की वजह से भी आप नाम चेंज कर सकते हैं
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है
आपको बता दे एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए वर्तमान समय में किसी भी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को निर्धारित नहीं किया गया है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास सारे दस्तावेज सही तरीके से मौजूद हैं वह नीचे बताएं निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसके बारे में पूरी जानकारी होनी जरूरी है जिसके बारे में अच्छे से नीचे बताया गया है। अगर आप बताए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हैं और आपके पास सारे सही दस्तावेज मौजूद है तो बिना किसी पात्रता के आसानी से आप नाम चेंज कर सकते हैं।
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपके डॉक्यूमेंट पर नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है
- आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई भी दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- आपके नए नाम का गजट नोटिफिकेशन
- तमिलनाडु का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आप तमिलनाडु के निवासी है और अपनी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
इसके लिए सबसे पहले आपको एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसके लिए तमिलनाडु के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसमें वकील को कुछ पैसा देना होगा और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा इसके अलावा नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी बतानी होगी और हस्ताक्षर करके अपनी जानकारी को सत्यापित करना होगा। इसके बाद को 1 दिन के अंदर आपका एफिडेविट मिल जाएगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें
इसके बाद आपको तमिलनाडु के किसी स्थानीय भाषा के अखबार या अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है इसके लिए आपको अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना है और विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी को बताना है इसके बाद आपके नए नाम को सार्वजनिक करने हेतु अखबार में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता विज्ञापन के रूप में प्रकाशित कर दिया जाएगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय को भेजना है जिसके लिए आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी अपने आवेदन पत्र में स्पष्ट रूप से बतानी है इसके बाद नाम परिवर्तन की जानकारी आवेदन पत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील की मदद से अपना आवेदन पत्र बनवा सकते हैं और उसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बताने के साथ-साथ आने वाली गजट पत्रिका में आपके नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध भी करना है। अपने आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर गजट कार्यालय डाक के जरिए भेजना है।
ऑनलाइन तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको ऑनलाइन तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हमारी वेबसाइट के तरफ से आपको सुविधा दी जा रही है जिसमें आप आसानी से घर बैठे अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में तुरंत नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपको कहीं भी भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं होती है।
घर बैठे अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आपको हमारी वेबसाइट पर व्हाट्सएप का एक आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे बात कर सकते हैं उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हम आपका गजट प्रकाशित करेंगे और आप आसानी से अपना एक नया नाम वाला एजुकेशन डॉक्यूमेंट प्राप्त कर पाएंगे। अतः नाम परिवर्तन से जुड़ी तुरंत सुविधा प्राप्त करने के लिए आपको हमसे संपर्क करना चाहिए।
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
आपको बता दे कुछ ऐसे कारण होते हैं जब आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट का आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है –
- अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी गलत होगी
- अगर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेज में अधूरी जानकारी होगी
- अगर आपका आवेदन पत्र और गजट किसी भी प्रकार से पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं करेगा
- इसके अलावा अगर आवेदन प्रक्रिया में अपने किसी प्रकार की छेड़छाड़ की है तब
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट होने के बाद क्या करें
अगर किसी कारण से आपका नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आप तमिलनाडु के किसी भी कोर्ट में जाकर अपने नाम परिवर्तन को सही करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आपको लगे कि आपके द्वारा दिया गया दस्तावेज पूरी तरह से सही है। अगर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेज में कोई गलती नहीं है उसमें पूरी सही जानकारी दी हुई है लेकिन इसके बावजूद आपका नाम परिवर्तन का आवेदन रिजेक्ट किया गया है तो किसी कोर्ट में आप अपने नाम परिवर्तन के लिए अपील कर सकते हैं।
एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज होने के बाद क्या करें
जब आपकी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज हो जाए तब आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा –
- ध्यान रहे आपके पुराने दस्तावेज में जो नाम है वही आपके नए दस्तावेज में होना चाहिए
- आपके अन्य दस्तावेज में भी आपका नया नाम ही होना चाहिए
- आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट का पहला नाम मान्य नहीं रहेगा आपका नया नाम ही मान्य रहेगा
निष्कर्ष
तमिलनाडु एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है अगर बताई गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो आप आसानी से इसे अपने मित्रों के साथ साझा करके सभी को यह जानकारी बता सकते हैं। अगर आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी और नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त करनी है तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गजट प्रक्रिया के जरिए नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
