राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग गलती सुधारे – आसान तरीका 

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग गलती सुधारे – आसान तरीका 

By Abhisheak Kumar

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग गलती सुधारे – राजस्थान बोर्ड (RBSE) के सर्टिफिकेट में अगर स्पेलिंग में कोई गलती हो जाती है और आप उसे सुधारना चाहते हैं तो इसके लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी। राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट को पूरी तरह से सही रखना जरूरी है क्योंकि सर्टिफिकेट के आधार पर ही नौकरी मिलती है और यह आपके भविष्य के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। कुछ ऐसे कारण होते हैं जब हमें नाम चेंज करना पड़ता है आज हम उन सभी कर्म के साथ-साथ नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। 

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग गलती सुधारेOverview

क्या सुधारना है?क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?कहाँ जमा करें?प्रोसेसिंग समय
नाम की स्पेलिंग गलतीस्कूल का लेटर, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्रसंबंधित स्कूल/बोर्ड ऑफिस15-30 दिन
उपनाम हटाना या जोड़नाएफिडेविट, आधार कार्ड, गजट नोटिफिकेशनस्कूल द्वारा बोर्ड सबमिशन20-45 दिन
माता-पिता के नाम में गलतीपैरेंट्स ID, जन्म प्रमाण पत्रसंबंधित स्कूल या ऑनलाइन पोर्टल15-30 दिन
पूरी मार्कशीट रिप्लेसमेंटपुरानी मार्कशीट, सुधार दस्तावेज़बोर्ड ऑफिस, अजमेर30-60 दिन

Also Read

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज कर सकते हैं 

राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कुछ जरूरी समय को नीचे सूचित किया गया है –

  • शादी के बाद आप अपने सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • डाइवोर्स के बाद अपने पति के नाम को हटाने के लिए आप नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में भी आप नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक को होने की स्थिति में भी बोर्ड की सर्टिफिकेट में नाम चेंज किया जाता है।

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो आपको एक निश्चित पात्रता को पूरा करना होगा –

  • आपके पास राजस्थान बोर्ड का सर्टिफिकेट होना चाहिए मार्कशीट होना चाहिए और प्रमाण होना चाहिए कि आप राजस्थान बोर्ड के कॉलेज से ही पढ़ाई किए हैं। 
  • आपको भारत का नागरिक होना होगा और इसके प्रमाण के रूप में मूल निवास प्रमाण पत्र देना होगा। 
  • आपके ऊपर किसी भी तरह का केस नहीं होना चाहिए यानी कि क्रिमिनल केस सिविल केस के बाद आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं। 
  • आपके पास नाम चेंज करने का एक कारण होना चाहिए और उसे कारण का कोई सर्टिफिकेट भी आपके पास होना चाहिए।

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए –

  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • राजस्थान बोर्ड से पढ़ने का प्रमाण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

आपके पास एड्रेस प्रूफ के लिए कोई दस्तावेज होना चाहिए 

आपके पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए जो एड्रेस प्रूफ के रूप में काम आएगा जिसकी सूची नीचे दी गईहै – 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • राशन कार्ड 
  • बिजली बिल 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बैंक पासबुक

आपके पास कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत भी पड़ सकती है 

  • अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • अगर तलाक के बाद पति का नाम हटाना चाहते हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • अगर किसी बच्चे को गोद लिए हैं और उसके नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी। 
  • अगर आपके बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में चेंज कर रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट और विज्ञापन की जरूरत क्यों है? 

अगर आपको राजस्थान के बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए एफिडेविट और विज्ञापन सबसे जरूरी दस्तावेज है। सबसे पहले आपको किसी कोर्ट से एक एफिडेविट जारी करना होगा क्योंकि यह सरकार के तरफ से जारी किया गया एक परमिशन होता है। नाम चेंज अगर परमानेंट तरीके से करना है तो गजट में नाम प्रकाशित करना होगा जिसके बाद सरकार के सभी जगह से आपका नाम चेंज हो जाएगा और यह प्रक्रिया परमानेंट तब बनती है जब आप कोर्ट से एक परमिशन लेते हैं जिसके लिए एफिडेविट बनवाना होता है। 

इसके अलावा आपके नाम चेंज करने के लिए विज्ञापन में प्रकाशित करना होता है। इस विज्ञापन के जरिए आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाता है। इसलिए नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना जरूरी है और इसके बाद ही गजट पत्रिका प्रकाशित होती है। 

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा और नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले एफिडेविटजारी करें 

आपको सबसे पहले राजस्थान के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी और नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी बताते हुए आप अपना एफिडेविट बनवा सकते हैं। एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाता है और आप इसे कोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं इसे गजट ऑफिस में जमा करना होगा जिसके बाद नाम चेंज की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करें 

अब आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इसके लिए आपको चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना है और नाम परिवर्तन के विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपको अपने इस विज्ञापन में अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा। इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन आसानी से प्रकाशित हो जाएगा और आप नाम चेंज कर पाएंगे।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी है। अपने इस आवेदन पत्र के साथ आपको एक सीडी भी देनी है जिसमें सभी दस्तावेजों के फोटो को रखना है। आज के समय में गजट ऑफिस में सभी दस्तावेज को डिजिटल ही जमा लिया जा रहा है। इसके लिए आपको एक सीडी में सभी दस्तावेज का हाई क्वालिटी फोटो को इकट्ठा करके जमा करना है। इसके बाद अपना आवेदन पत्र देना है और इसके आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद गजट के आधिकारिक वेबसाइट से आपको अपना गजट डाउनलोड कर लेना है जिसमें कुछ महीने को वक्त लगेगा। इसके बाद आपको अपना गजट ले जाकर राजस्थान बोर्ड के कार्यालय में जमा करना है और आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपके सर्टिफिकेट में नाम चेंज किया जाएगा और कुछ दिनों के अंदर रिस्पांस आ जाएगा और नया सर्टिफिकेट आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा। 

ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें 

अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग मिस्टेक को सही करना चाहते हैं या फिर नाम को चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हमारे द्वारा नाम चेंज की सुविधा दी जा रही है जिसके लिए आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे बात करनी है और कुछ जानकारी देनी है। आपकी दी हुई जानकारी के आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और इसे बोर्ड में जमा करके आपको नया सर्टिफिकेट दिलवाएंगे। 

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें 

अगर राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में आपको नाम चेंज करना है या नाम करेक्ट करना है तो इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा –

  • नाम चेंज की यह प्रक्रिया काफी लंबी है जिसमें एक महीने से 2 महीने का वक्त लग सकता है इस वजह से धीरज से काम लेना है।
  • परमानेंट नाम चेंज करने के लिए गजट बहुत जरूरी है इस वजह से इसे प्रकाशित करवाएंगे। 
  • आपको नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए ताकि आपको पता रहे कि इसके बाद कौन सी प्रक्रिया होने वाली है और आपका काम इसे जल्दी हो पाएगा। 
  • आपको अपने सभी दस्तावेजों का जेरोक्स भी अपने पास रखना है क्योंकि कई बार सीडी के फोटो के बावजूद जेरॉक्स मांगा जाता है। 
  • अगर आपको नाम चेंज में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप किसी कानूनी सलाहकार से मदद ले सकते हैं। हम एक ऐसे ही कानूनी सलाहकार है जो कभी भी आपकी मदद के लिए तत्पर खड़े हैं आपको केवल हमें संपर्क करना है और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करना है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे होता है (राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग गलती सुधारे) और इस पूरी प्रक्रिया में किस प्रकार आप घर बैठे आसानी से हमारी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अगर हमारे द्वारा ताजा जानकारी को पढ़ने के बाद आप अपने राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवा पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने सुझाव और विचार कमेंट में जरूर बताएं

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call