राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन कैसे करें Step-By-Step 2025 Guide

राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन कैसे करें Step-By-Step 2025 Guide

By Abhisheak Kumar

राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन कैसे करें – अगर आपने राजस्थान बोर्ड से पढ़ाई की है और अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर है। ट्रांसफर सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो स्कूल बदलते समय छात्र को मिलता है और जिसमें छात्र का नाम पिता का नाम जन्म तिथि और कक्ष आदि का विवरण होता है। यदि ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम या अन्य जानकारी गलत हो तो वह आगे एडमिशन स्कॉलरशिप या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में समस्या पैदा कर सकती है। इस वजह से आज के लेख में हम बताएंगे की ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार कब और कैसे किया जाता है इसकी आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज क्या है। 

राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन कैसे करें – Overview

TopicDescription (2025)
आवेदन करने का अधिकारछात्र / अभिभावक / स्कूल स्टाफ
सुधार की स्थितिटाइपिंग एरर, स्पेलिंग मिस्टेक, अक्षर की ग़लती
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन (स्कूल के ज़रिए)
जरूरी दस्तावेज़आधार, जन्म प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, स्कूल रिकॉर्ड
संभावित समय15–30 दिन
फीस (यदि कोई हो)₹100–₹300 (स्कूल/बोर्ड पॉलिसी अनुसार)

Also Read

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार की आवश्यकता क्यों होती है 

कुछ कारण की वजह से transfer certificate में नाम सुधार की आवश्यकता होती है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • स्कूल से निकलते समय गलत नाम दर्ज हो जाने के कारण परेशानी होती है इस वजह से नाम सुधार जरूरी है। 
  • बोर्ड सर्टिफिकेट आधार जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज में अगर एक जैसा नाम मैच ना करे तो नाम सुधार। 
  • पिता या माता के नाम में किसी प्रकार की गलती या आपका नाम में स्पेलिंग मिस्टेक तो नाम चेंज जरूरी है। 
  • किसी भी अन्य दस्तावेज में अगर आपका नाम गलत होता है तो इसे सही करने के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना होता है। 

राजस्थान ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कौन-कौन सी गलतियां सुधारी जा सकती हैं 

राजस्थान बोर्ड के द्वारा जारी किए गए ट्रांसफर सर्टिफिकेट में किस प्रकार की गलती को सुधारा जा सकता है इस टेबल के रूप में बताया गया है –

गलती का प्रकारक्या सुधारा जा सकता है?
छात्र के नाम में एक अक्षर की गलतीहाँ
पूरा नाम अधूरा हैहाँ (बोर्ड रिकॉर्ड अनुसार)
पिता/माता के नाम की स्पेलिंगहाँ
जन्मतिथि में टाइपोTC सुधार के अलावा DOB Correction Process अलग होगी
पूरा नाम बदलनाTC में नहीं, कोर्ट गजट की प्रक्रिया ज़रूरी

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन कौन कर सकता है 

राजस्थान ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम करेक्शन करने के लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –

  • राजस्थान बोर्ड का छात्र अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकता है बस उसके पास राजस्थान बोर्ड से पढ़ाई का प्रमाण होना चाहिए। 
  • स्कूल प्रिंसिपल के पास नाम सुधार का अधिकार होता है तो नाम सुधार का आवेदन और प्रिंसिपल का सिग्नेचर चाहिए। 
  • कुछ मामलों में बोर्ड से अनुमोदन लेना पड़ता है इसके लिए आपको बोर्ड ऑफिस जाकर आवेदन पत्र और गजट जमा करना होता है। 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार करना है तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज और उसके उद्देश्य की सूची नीचे टेबल के रूप में दी गई है –

DocumentsTarget
पुराना TC (गलत नाम के साथ)गलती को प्रमाणित करने के लिए
आधार कार्ड / बर्थ सर्टिफिकेटसही नाम का प्रमाण
शपथ पत्र (Notarized Affidavit)नाम सुधार का कानूनी प्रमाण
स्कूल रिकॉर्ड / नामांकन फॉर्मप्रारंभिक नाम का रिकॉर्ड
आवेदन पत्रप्रिंसिपल को संबोधित, सुधार हेतु

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए फीस और समय सीमा 

ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार करने में आमतौर पर 7 से 15 दिन का समय लगता है। लेकिन अगर आपको अपना पूरा नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा जिसमें दो महीने का वक्त लगेगा और इसके बाद आपको अपना गजट राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा जहां से आपका नया सर्टिफिकेट नए नाम के साथ आएगी जिसमें 30 दिन का वक्त लगेगा यानी कि पूरा नाम चेंज करने में 2 से 3 महीने का वक्त लग सकता है। –

ServicesSalary (₹)
TC सुधार आवेदन₹100–₹300
नया TC जारी करना₹100–₹150
Express Process (यदि हो)₹200–₹300 अतिरिक्त

राजस्थान बोर्ड या सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में क्या अंतर है 

राजस्थान बोर्ड के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कौन सी प्रक्रिया का पालन होता है और सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कौन सी प्रक्रिया या रिस्पांसिबिलिटी का पालन करना होता है उसकी जानकारी नीचे टेबल के रूप में दी गई है –

FeaturesRajasthan Board TCCBSE TC
प्रक्रियास्कूल-आधारितस्कूल + CBSE Approval
Correction Responsibilityप्रिंसिपलस्कूल + Regional Office
Format StandardFixed Formatअलग-अलग स्कूलों में अलग

राजस्थान बोर्ड के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम कैसे सुधारे 

अगर राजस्थान बोर्ड के तरफ से जारी किए गए ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम गलत है और उसे सही करना है तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें –

  • सबसे पहले आपको अपने स्कूल या कॉलेज में जाना है और वहां से मिले हुए ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम गलत है इसकी जानकारी प्रिंसिपल को देनी है और एक आवेदन पत्र जमा करना है। 
  • स्कूल के तरफ से एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे भरकर जमा करना है और कुछ फीस का भुगतान करना है। 
  • इसके बाद आपको नाम सुधार के लिए ऐसा दस्तावेज जमा करना है जिसमें ट्रांसफर सर्टिफिकेट की दी गई सारी जानकारी मौजूद हो और सही नाम आपका दस्तावेज में होना चाहिए जिसे देखकर ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सही किया जाएगा। 
  • इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है और आपके स्कूल में या कॉलेज में आपका नया ट्रांसफर सर्टिफिकेट आ जाएगा जो आप जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम कैसे चेंज करें 

अगर राजस्थान बोर्ड के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में आपको पूरा नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी क्योंकि आपके पास पहले से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं होगा जिसमें सही नाम लिखा गया हो –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करना होगा 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी होगी और वकील आपके लिए एक एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार कर देगा जिसे आप कोर्ट की तरफ से प्राप्त कर सकते हैं। अपना एफिडेविट आपको गजट ऑफिस में जाकर फिर जमा करना होगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी को बताना है जैसे अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता। इसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास किया जाएगा और आपके दिए हुए जानकारी के आधार पर स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाएगा। इस विज्ञापन को आपको गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और सारे दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको गजट ऑफिस को एक आवेदन पत्र जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को बतानी है। और आने वाले गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। इसके बाद ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करना है। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट आवेदन पत्र ऑफिस के आधार पर कुछ दिनों के अंदर आपके ट्रांसफर सर्टिफिकेट में पूरा नाम चेंज कर दिया जाएगा और एक नया ट्रांसफर सर्टिफिकेट आपके स्कूल या कॉलेज में भेज दिया जाएगा जहां से आप प्राप्त कर सकते हैं। 

ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें 

अगर आपको ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आप हमसे आसानी से संपर्क कर सकते हैं। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दिए हुए दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे इसके बाद आप आसानी से घर बैठे अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नया नाम प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा ही सुविधा को तुरंत प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें। 

राजस्थान बोर्ड ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए क्या संभावना रखें 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम सुधार करना है तो कुछ आवश्यक बिंदुओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए –

  • नाम चेंज में अगर छोटा-मोटा नाम चेंज करना है तो स्कूल में एक आवेदन पत्र जमा करके नाम चेंज किया जा सकता है। 
  • लेकिन अगर पूरा नाम चेंज करना है तो सभी डॉक्यूमेंट सेल्फ अटेस्टेड होना चाहिए और गजट पत्रिका के साथ राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • एफिडेविट सही भाषा में क्लियर और लीगल रूप से बना हुआ होना चाहिए और कोर्ट का मोहर लगा होना चाहिए। 
  • सही बोर्ड से जुड़ी प्रक्रिया का पालन करना होगा इसके लिए बोर्ड ऑफिस जाना और फीस का भुगतान करना जरूरी है। 
  • पुराने रिकॉर्ड का डिटेल बैकअप अपने पास जरूर रखें सभी दस्तावेज का फोटो और स्कैन अपने पास रखना चाहिए।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बताया कि राजस्थान बोर्ड के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है और आपको कौन सी प्रक्रिया का किस प्रकार इस्तेमाल करना चाहिए। अगर छात्र समय रहते सही दस्तावेज और सही प्रक्रिया से आवेदन करते हैं तो उनकी समस्या आसानी से हल हो सकती है अतः अपने विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call