
राजस्थान बोर्ड नाम परिवर्तन: सामान्य समस्याएं और उनके समाधान की पूरी गाइड
राजस्थान बोर्ड नाम परिवर्तन सामान्य समस्याएं – राजस्थान बोर्ड से अगर आपने पढ़ाई की है और किसी कारण से आपको अपने बोर्ड सर्टिफिकेट या राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी होने वाले अन्य दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी इसके बारे में नीचे सूची दी गई है। आपको बता दें कि इस तरह के दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट की जरूरत होती है। आप राजस्थान बोर्ड में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट का इस्तेमाल किस प्रकार करेंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान बोर्ड नाम परिवर्तन सामान्य समस्याएं – Overview
| समस्या का प्रकार | संभावित कारण | समाधान का तरीका |
|---|---|---|
| नाम की स्पेलिंग में त्रुटि | टाइपिंग मिस्टेक या आवेदन में गलत जानकारी | सुधार हेतु गजट नोटिफिकेशन या एफिडेविट |
| नाम छोटा या लंबा दर्ज होना | स्कूल/बोर्ड रिकॉर्ड में असंगति | नाम की पुष्टि वाले दस्तावेज़ संलग्न करें |
| उपनाम (Surname) गायब होना | आवेदन में उपनाम न भरना | उपनाम जोड़ने हेतु कोर्ट एफिडेविट जमा करें |
| मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम भिन्न होना | दस्तावेज़ों में अलग-अलग फॉर्मेट में नाम | गजट के जरिए एकरूपता सुनिश्चित करें |
| पिता/पति के नाम में गलती | दस्तावेज़ में मिक्सअप या पुराने रिकॉर्ड | जन्म प्रमाण पत्र या विवाह प्रमाण पत्र संलग्न करें |
Also Read
- पटना के शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – Full Guide in Hindi
- जम्मू कश्मीर शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – पूरी प्रक्रिया हिन्दी में
राजस्थान बोर्ड में नाम परिवर्तन क्यों करना पड़ता है
कुछ ऐसे कारण होते हैं जब आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है–
- शादी के बाद सरनेम बदलने के लिए अपने राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना पड़ता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन होने की स्थिति में भी नाम चेंज करना पड़ता है।
- सर्टिफिकेट में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने की स्थिति में भी राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना पड़ता है।
- इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भी कभी अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
नाम सुधारने में आने वाली समस्याएं
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम सुधारने के दौरान किस प्रकार की समस्या आती है और उसके क्या उदाहरण होते हैं साथी उसके क्या परिणाम होते हैं इसे विस्तार पूर्वक एक टेबल के रूप में बताया गया है –
| समस्या का प्रकार | वास्तविक उदाहरण | परिणाम |
|---|---|---|
| स्पेलिंग मिस्टेक | “Sanjay” की जगह “Sanjaay” | पासपोर्ट में मिसमैच |
| नाम अधूरा लिखा गया | “Anita Sharma” → “Anita” | पहचान का प्रमाण अधूरा लगता है |
| स्कूल रिकॉर्ड और बोर्ड में अंतर | स्कूल में “Kavita” और बोर्ड में “Kavitha” | आवेदन रिजेक्ट हो सकता है |
| दो दस्तावेज़ों में नाम अलग है | आधार में कुछ और, मार्कशीट में कुछ और | फॉर्म वेरिफिकेशन फेल |
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको अपने बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- पुरानी मार्कशीट की कॉपी
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- गजट या राजपत्र
- स्कूल प्रिंसिपल का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राजस्थान बोर्ड ऑफिस में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी
- अगर शादी के बाद आपको नाम चेंज करना है तो विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
- अगर तलाक के बाद नाम परिवर्तन करवाना है तो डाइवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- बच्चों के जन्म के बाद उसके नाम में कोई परिवर्तन करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- किसी बच्चे को गोद लिया है और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना है तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करें स्टेप बाय स्टेप गाइड
अगर आपको राजस्थान बोर्ड के लिए आवेदन करना है तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी और उसमें नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा उसके बाद एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा। इस एफिडेविट को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है और गजट ऑफिस में जमा करना होगा जिसके बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे चलेगी।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है। आपको यह विज्ञापन किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में प्रकाशित करना है। इसके लिए आपको चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना है उसके बाद आपका विज्ञापन प्रकाशित हो जाएगा। अपने इस विज्ञापन का जेरोक्स निकाल लेना है और गजट ऑफिस में जमा कर देनाहै।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को सरल शब्दों में बताना है और आवेदन पत्र में आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके बाद आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक सीडी में इकट्ठा करके जमा करना है। इस सीडी में आपको सभी दस्तावेज के फोटो को जमा करना है।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपना गजट राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जाकर जमा करना है और एक आवेदन पत्र भरकर जमा करना है और एक कुछ फीस भी जमा करना होगा। इसके बाद कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद आपके सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और नया सर्टिफिकेट आपके स्कूल या कॉलेज में भेज दिया जाएगा जहां से प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
अगर ऑनलाइन घर बैठे आपको राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हमारे तरफ से राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की कुछ सुविधा दी जा रही है इस सुविधा को आप आसानी से हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा में हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। आप हमारी मदद से आसानी से घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करके नया दस्तावेज अपने घर तक प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज का आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें
कई बार आप नाम चेंज के लिए आवेदन करते हैं और आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो ऐसे में कुछ खास बिंदुओं का ध्यान देना होता है –
- आपको सबसे पहले अपना पूरा दस्तावेज सही से चेक करना है और पता करना है कि किस कारण से रिजेक्ट हुआ है और उसे सही करके दोबारा आवेदन करना है।
- इसके अलावा आप पूरी प्रक्रिया से दोबारा आवेदन कर सकते हैं या फिर हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपको प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि लगती है तो आप आरटीआई की सुविधा ले सकते हैं।
- अगर आरटीआई से भी आपको जवाब नहीं मिलता है तो आप कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में देरी या गलत आवेदन से क्या नुकसान हो सकता है
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में आपको नाम चेंज करना है और आप देरी से आवेदन करते हैं या फिर गलत तरीके से आवेदन करते हैं तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है –
- प्रतियोगी परीक्षाओं को आवेदन में मिसमैच होने के कारण आपको प्रतियोगी परीक्षा से बाहर निकाला जा सकता है।
- पासपोर्ट डिग्री वेरीफिकेशन या इस तरह के किसी जरूरी दस्तावेज में अगर आपका नाम मिसमैच होता है तो आपका काम खराब हो सकता है।
- बैंक डॉक्यूमेंट या जॉब डॉक्यूमेंट में आपका नाम मिसमैच होता है, तो रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।
- कोर्ट के जरिए नाम बदलना बहुत महंगा और लंबा प्रोसेस है इस वजह से आपको गजट पत्रिका का लाभ उठाना चाहिए या फिर हमारी मदद लेनी चाहिए।
राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के दौरान आने वाली समस्या का समाधान
हमने आपको राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के दौरान आने वाली सभी समस्याओं के बारे में बताया है। अगर ऊपर बताए गए तरीके का सही से पालन करते हुए आप आवेदन करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आपको हमसे संपर्क करना चाहिए या फिर हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार की मदद लेनी चाहिए।
आपको यह बात समझना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना एक लंबा प्रोसेस है। इसके लिए सबसे पहले गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है जिसमें 1 से 2 महीने का वक्त लगता है उसके बाद बोर्ड कार्यालय को नाम चेंज करने के लिए आवेदन करना होता है जिसमें फिर लगभग 1 महीने का वक्त लग जाता है। पर इस दौरान अगर आपकी आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो यह पूरा प्रक्रिया फिर से करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि (राजस्थान बोर्ड नाम परिवर्तन सामान्य समस्याएं) नाम सुधार प्रक्रिया कितना जरूरी है लेकिन इस समय पर और सावधानी से करना औरभी ज्यादा जरूरी है। अगर छात्र शुरू में ही सही डॉक्यूमेंट फॉर्म और गाइडलाइन को फॉलो करते हुए पूरा प्रोसेस सही तरीके से करते हैं तो वह सफल हो सकते हैं। इस लेख के जरिए स्टूडेंट या पेरेंट्स सटीक जानकारी और आत्मविश्वास प्राप्त कर पाए हैं जो उन्हें राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में आसानी से नाम चेंज करने में मदद करेगा तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
