
भारत में गज़ट से नाम कैसे बदलें? पूरी प्रक्रिया जानें
क्या आपको पता है भारत में नाम बदलने की प्रक्रिया खासतौर से गज़ट द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे भारत में ऐसे कई लोग हैं जो कई कारणों से अपने नाम में बदलाव करना चाहते हैं। कोई नाम गलत होने के कारन नाम बदलना चाहता है। कोई शादी के बाद नाम बदलना चाहता है। किसी का धर्म परिवर्तन होता है तो इस कारण से व्यक्ति नाम बदलना चाहता है। और कई व्यक्ति तो तलाक के कारण नाम बदलना चाहते हैं। गज़ट द्वारा नाम परिवर्तन न केवल क़ानूनी रूप से मान्य होता है बल्कि यह आपके नए को सार्वजनिक रूप से मान्यता प्रदान करता है। आज की इस लेख में हम आपको विस्तारपूर्वक बताएँगे की आप भारत में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से।
तो चलिए भारत में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से के बारे में अच्छे से जानते हैं।
भारत में नाम बदलने के फायदे!
- कानूनी मान्यता
भारत में गज़ट की मदद से जब आप अपना नाम बदल लेंगे तो आपको क़ानूनी रूप से मान्यता मिल जाएगी क्योंकि गज़ट क़ानूनी रूप से मान्य होता है। एक बार जब आपका गज़ट प्रकाशित हो जाएगा तो आपका जो भी नया नाम होगा वो सभी सरकारी दस्तावेजों पर वैध माना जाएगा। - व्यक्तिगत पहचान में सुधार
भारत में गज़ट की मदद से नाम सुधार करने के बाद आपके व्यक्तिगत पहचान को फिर से स्थापित करने में सहायता कर सकता है। जैसे की यदि आपका या आपके किसी आस पड़ोस का नाम सेम है, या फिर ऐसा हो सकता है की आपके पुराने नाम से जुडी कोई गलत चीज़ जुडी हुई है तो नया नाम आपके जीवन में एक नया परिवर्तन ला सकता है। - आधिकारिक उपयोग
गज़ट की मदद से जब आप अपना नाम बदल लेंगे तो नया नाम सरकारी दस्तावेजों में वैध होगा जिसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा की भविष्य की क़ानूनी और प्रशासनिक कामो में किसी भी तरह की कोई रोक नहीं आएगा। - दस्तावेजों का क़ानूनी उपयोग
गज़ट की मदद से जब आप अपने दस्तावेजों में नाम बदलवा लेंगे फिर आप अपने दस्तावेजों का उपयोग अपने क़ानूनी काम के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे। जैसे स्कूल और कॉलेज में, कोई दस्तावेज बनवाने में, पहचान के तौर पर।
भारत में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से?
भारत में अपना नाम बदलने के लिए सरकार ने एक क़ानूनी प्रक्रिया बनाई हुई है जिसका नाम गज़ट है। भारत में हर दिन कोई न कोई व्यक्ति गज़ट के इस्तेमाल से अपना नाम बदलवाता है। ठीक उसी तरह से आप भी अपना गज़ट दस्तावेज बनवाकर आप भारत में अपना नाम बदलवा सकते हैं।
गज़ट का नाम आप इतनी बार सुन चुके हैं की आपको लग रहा होगा की ये कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है। तो गज़ट के बारे में पूरी जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
भारत में अपना नाम बदलने के लिए गज़ट क्या है?
क्या आपको पता है गज़ट एक क़ानूनी दस्तावेज है जिसको भारत राजपत्र के नाम से भी जाना जाता है। गज़ट दो तरह का होता है। एक तरह के गज़ट को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और दूसरे तरह के गज़ट को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गज़ट में आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखी गई होती है। की पहले आपका नाम ये था और अब आप अपना पुराना नाम बदलना चाहते हैं और इस कारन से बदलना चाहते हैं और आपका नया नाम ये है इसी से ही आपको आएगा जाना पहचाना जाएगा।
फिर एक बार जब आप अपना गज़ट दस्तावेज जारी करवा लेंगे उसके बाद गज़ट की मदद से आप भारत में अपना नाम बदलवा पाएंगे। और गज़ट जारी करवाने की जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
भारत में अपना नाम बदलने के लिए गज़ट कैसे बनवाएं?
गज़ट बनवाने के लिए आपको आगे बताये तीनो दस्तावेजों को बनवाना होगा।
1. आवेदन पत्र तैयार करें
गज़ट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको एक आवेदन पत्र तैयार करवाना होगा जिसमें आपके पुराने और नए नाम की पूरी जानकारी दर्ज होनी चाहिए। और साथ में आवेदन पत्र में आपको यही भी लिखवाना होगा की आप अपना नाम क्यों बदलना चाह रहे हैं उसके पीछे का कारन क्या है। इस आवेदन पत्र को आप किसी वकील से बनवा सकते हैं।
2. अख़बार में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना
आवेदन पत्र बन जाने के बाद आपको अख़बार में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा। और आपको दो तरह के अख़बार में नाम बदलने का प्रकाशन भेजना होगा। पहला आप जहाँ रहते हैं उसके लोकल भाषा के समाचार पत्र में। और दूसरा रास्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र में,
समाचार पत्र में भी आपको वही जानकारी लिखवानी होगी की आप अपना नाम क्यों बदलना चाहते हैं, आपका पुराना नाम क्या था और आपका नया नाम क्या है।
3. डिजिटल सीडी बनवाना
जब आप ऊपर बताये दोनों दस्तावेजों को बनवा लेंगे उसके बाद आपको एक डिजिटल सीडी बनवाना होगा। डिजिटल सीडी बनवाने के लिए आपको करना ये होगा की आपको एम एस वर्ड में अपने नाम बदलने की सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
तीनो दस्तावेज बन जाने के बाद आपको तीनो को एक साथ चिपका लेना है और उसको गज़ट ऑफिस में जमा कर देना है और अपना भारत राजपत्र यानी गज़ट नोटीफिकेशन जारी करने के लिए आवेदन कर देना है। लेकिन यहाँ आपका सवाल होना चाहिए की आखिर गज़ट ऑफिस है कहाँ पर? तो इसका जवाब ये है की गज़ट ऑफिस डेल्ही में स्थित है।
फिर भारत सरकार की तरफ से आपका गज़ट 30 से 40 दिनों गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
- लेकिन यहाँ आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि ये सारा काम करवाने में हम आपकी सेवा करेंगे। आपका गज़ट नोटीफिकेशन बनवाने में हम आपकी सेवा कैसे कर सकते हैं इसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं।
भारत में गज़ट की मदद से अपना नाम कैसे बदलें?
जब आपका गज़ट दस्तावेज बन जाएगा फिर गज़ट का उपयोग करके आप भारत में अपने किसी भी दस्तावेज में क़ानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे।
गज़ट की मदद से आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें?
गज़ट की मदद से आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको अपना पुराना आधार और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको आधार सेण्टर में जाकर अपने आधार कार्ड में नाम बदलने का आवेदन कर देना है। फिर अगले कुछ दिनों पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपका नया आधार आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
गज़ट की मदद से पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें?
गज़ट की मदद से पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको अपना पुराना पासपोर्ट और साथ में गज़ट नोटीफिकेशन की कॉपी लेना है और उसको नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस में जाकर जमा कर देना है और पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आवेदन कर देना है,
फिर आपकी पुलिस वेरिफिकेशन होगा जिसके पूरा होने के बाद आपका पासपोर्ट पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
गज़ट नोटीफिकेशन के बाद पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें?
आपको अपना पुराना पैन कार्ड और गज़ट नोटीफिकेशन की कॉपी लेकर पैन कार्ड ऑफिस या जहाँ पर पैन कार्ड अप्लाई होता है वहां चले जाना है और अपने पुराने पैन कार्ड और गज़ट नोटीफिकेशन की हेल्प से अपने पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए सूचित कर देना है। फिर अगले 7 से 15 आपका नया पैन कार्ड पोस्ट ऑफिस से आपके घर भेज दिया जाएगा।
ठीक इसी तरह से गज़ट के उपयोग से आप अपने किसी भी दस्तावेज में क़ानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। और एक बार जब आपके दस्तावेज में नाम परिवर्तन हो जाएगा फिर आप अपने दस्तावेज का उपयोग कर अपना काम करवा पाएंगे।
भारत में अपना नाम बदलवाने की सेवा?
भारत में आप दो तरीकों से अपना नाम बदलवा सकते हैं। एक तो ये की आप सभी डाक्यूमेंट्स खुद बनवाएं, सरे स्टेप्स आप खुद ही पूरा करें, जिसमें काफी ज्यादा टाइम, पैसा और उर्जा लगेगा, और दूसरा ये की आप की आप किसी सलाहकार का हेल्प लें। और आपका वो सलाहकार हम हो सकते हैं।
क्योंकि आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें भारत में हम सालों से एक नेम चेंज कंसलटेंट की तरह काम कर रहे हैं और हम लोगों के दस्तावेजों में नाम सुधार करवाने की सेवा देते हैं।
- अगर आप चाहते हैं कि हम आपको भारत में नाम बदलवाने की सेवा दें, तो इसी वेबसाइट पर दिए गए नंबर या व्हाट्सएप्प पर हमसे वार्तालाप कर सकते हैं।
भारत में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से लेख का निष्कर्ष?
इस लेख में हमने भारत में गज़ट के माध्यम से अपना नाम बदलने की सभी जानकारी के बारे में बात की है। जिस जानकारी का पालन करके आप भारत में अपना नाम बदलवा सकते हैं। और अगर आपने इस लेख को यहाँ तक पढ़ लिया है तो हमें यकीन है आपको इस लेख में बताई गई सभी जानकारी समझ में आ गई होगी और उसकी मदद से आप नाम बदलवा पाएंगे।
अब अगर आपका कोई सवाल है तो आप उसको कमेंट के माध्यम से हमसे पूँछ सकते हैं।
लोगों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : क्या हम भारत में गज़ट से नाम बदल सकते हैं?
उत्तर : जी हाँ गज़ट कका उपयोग करके आप भारत में अपना नाम बदलवा सकते हैं। और गज़ट कैसे बनवाना है इसके बारे में हमने इस लेख में विस्तार से बात की है।
प्रश्न : भारत में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें?
उत्तर : भारत में क़ानूनी रूप से नाम बदलने के लिए आपको अपना गज़ट दस्तावेज बनवाना होगा क्योंकि गज़ट एक क़ानूनी दस्तावेज है जिसके इस्तेमाल से आप भारत में अपना नाम बदलवा सकते हैं।
प्रश्न : भारत में क़ानूनी रूप सेर नाम बदलने में कितना समय लगेगा?
उत्तर : भारत में क़ानूनी रूप से नाम बदलने में 30 से 60 दिन या इससे ज्यादा भी लग सकता है, ये निर्भर करता है परिस्थिति और सरकारी कार्यालयो पर।
प्रश्न : नाम चेंज करने के लिए क्या करना पड़ता है?
उत्तर : नाम चेंज करने के लिए कुछ जरुरी कदम उठाने पड़ते हैं। जैसे – एफिडेविट बनवाना, अख़बार में प्रकाशन भेजना, सीडी फाइल बनवाना आदि।
प्रश्न : क्या मैं भारत में अपना नाम बदल सकता हूं?
उत्तर : जी हाँ आप भारत में अपना नाम बदलवा सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है जिसके बारे में हमने इस लेख में बात की है।
Name change in education and 10th and 12 document
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
