
हरियाणा में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
हरियाणा में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया – हरियाणा के नागरिक अगर विदेश जाना चाहते हैं तो पासपोर्ट उनके लिए बहुत जरूरी है। पासपोर्ट नागरिकता को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज होता है विदेश जाने के दौरान यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इस वजह से इसे पूरी तरह से अपडेट रखना जरूरी है अगर आप हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के लेख में इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन जारी करना होता है और गजट या राजपत्र जारी करना होता है जिसकी प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल होती है जिसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसके अलावा घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है।
Must Read
हरियाणा में पासपोर्ट क्या है?
पासपोर्ट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला सरकारी दस्तावेज होता है इसमें आपका नाम डेट ऑफ बर्थ पता इस तरह की कुछ अन्य साधारण जानकारी होती है। विदेश जाने के दौरान पासपोर्ट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है क्योंकि यह आपकी नागरिकता को प्रमाणित करता है। अगर दुनिया में कहीं भी आपको खुद को भारत का नागरिक प्रमाणित करना है तो पासपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा इस वजह से पासपोर्ट आपका एक मुख्य पहचान पत्र बन जाता है। आज बड़े पैमाने पर लोग व्यापार के लिए नौकरी के लिए विदेश जा रहे हैं उन सबके लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेज है इस वजह से उसे पूरी तरह से अपडेट रखना चाहिए। अगर किसी कारण से आपको पासपोर्ट में नाम चेंज करना पड़ रहा है तो उसकी एक खास प्रक्रिया है जिसके बारे में बताया गया है।
हरियाणा पासपोर्ट में कब नाम चेंज करना जरूरी है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब हरियाणा के पासपोर्ट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है उसके बारे में नीचे सूचीबद तरीके से बताया गया है –
- शादी के बाद अगर सरनेम में चेंज आता है तो अपने नाम को पासपोर्ट में भी बदलना होता है।
- डिवोर्स के बाद पासपोर्ट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है।
- किसी भी ज्योतिषी कारण या अन्य कारण से अपने नाम में अगर कोई परिवर्तन करना है तो पासपोर्ट में नया नाम अपडेट करना जरूरी है।
- अगर आपके पासपोर्ट में आपका नाम में कोई गलती हो जाती है तो आप नया नाम ऐड कर सकते हैं।
हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया
अगर आप हरियाणा के नागरिक और अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा –
- सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करना होगा।
- इसके बाद आप नाम परिवर्तन का दो अलग-अलग अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करेंगे।
- इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखेंगे और गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करेंगे।
- उसके बाद राजपत्र या गजट को डाउनलोड करेंगे और पासपोर्ट कार्यालय में जमा करेंगे इस तरह आपका पासपोर्ट में कुछ दिनों के अंदर नाम चेंज हो जाएगा।
हरियाणा पासपोर्ट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है
पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट की जरूरत होती है इसलिए पहले गजट प्रकाशित करना होता है। गजट प्रकाशित करने में दो हफ्ते से तीन हफ्ते तक का वक्त आता है इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय में आपको अपना गजट जमा करना होता है और उसके बाद आपका पासपोर्ट में नाम चेंज होता है जिसमें अधिकतम 1 से 2 हफ्ते का वक्त आता है। कुल मिलाकर अधिकतम एक महीने के अंदर आपका पासपोर्ट में नाम चेंज हो जाता है। अगर आप हमारी सहायता लेते हैं तो हम आसानी से यह कार्य और जल्दी कर सकते हैं। पासपोर्ट में नाम चेंज होने में लगने वाला समय अलग-अलग कारणों पर भी निर्भर करता है।
हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा के नागरिक अगर पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- पुराना पासपोर्ट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
हरियाणा में पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए गजट क्या है?
अगर आपको हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है। गजट एक सरकारी पत्रिका होती है जिसे हर हफ्ते गजट कार्यालय के तरफ से प्रकाशित किया जाता है। किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करने के लिए गजट में पहले जानकारी प्रकाशित करनी होती है। इस महत्वपूर्ण सरकारी पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन भी जारी करना होता है। आप गजट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें अपना नाम प्रकाशित करने के लिए आपको कौन सी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
हरियाणा में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया – Guide
अगर आप हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताएं कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी यह एफिडेविट अधिकतम एक दिन के अंदर तैयार हो जाता है। इस एफिडेविट में आपको नाम परिवर्तन का कारण और कुछ अन्य जानकारी लिखकर हस्ताक्षर करके उसे सत्यापित करना होगा।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए एक स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता एक विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करना होगा। दो अलग-अलग अखबार में इस तरह के विज्ञापन को प्रकाशित करने के बाद उसकी जेरोक्स अपने पास जरूर रखें।
इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी लिखनी होगी और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए गजट कार्यालय से अनुरोध करना होगा। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र का कोई आईडिया नहीं है तो किसी वकील की मदद से यह आवेदन पत्र तैयार कर सकते हैं।
पासपोर्ट कार्यालय में गजट जमा करें
आपका गजट या राजपत्र तैयार कर दिया जाएगा और आप आसानी से गजट की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं। आपके गजट को पासपोर्ट ऑफिस में जाकर जमा करना है उसके बाद दिए हुए जानकारी के आधार पर पासपोर्ट में नया नाम ऐड कर दिया जाएगा। और गजट में दिए हुए पते पर नया पासपोर्ट डिलीवर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा
हमारी वेबसाइट के तरफ से ऑनलाइन हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। आप आसानी से हरियाणा के पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा या फिर वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए कॉल के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आप हमसे संपर्क कर सकते हैं और अपने पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। हमारी मदद से आप आसानी से बिना किसी भाग दौड़ के तुरंत अपने घर बैठे अपना नया नाम का पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. हरियाणा पासपोर्ट में कितने दिन में नाम चेंज होता है?
हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए राजपत्र प्रकाशित करना होता है जिसमें अधिकतम तीन हफ्ते का वक्त लगता है और उसके बाद पासपोर्ट में नाम चेंज होने में अधिकतम एक हफ्ते से दो हफ्ते का वक्त लगता है।
Q. हरियाणा पासपोर्ट पर नाम चेंज करने में कितना खर्चा आता है?
हरियाणा पासपोर्ट में आप आसानी से 5000 से ₹6000 में नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया क्या है?
हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने में सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन और उसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना पड़ता है जिसके बाद आप आसानी से हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि हरियाणा में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया इसके अलावा गजट पत्रिका के जरिए नाम प्रकाशित करने की पूरी जानकारी दी गई है। आप आसानी से इसे पढ़कर समझ पाए होंगे कि हरियाणा पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए क्या करना पड़ता है और किस प्रकार अलग-अलग दस्तावेज बनवाकर आप यह कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा हमारे तरफ से दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई है। अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगती है और नाम परिवर्तन करना है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
