
असम पासपोर्ट में नाम चेंज करने का पूरा का तरीका – आसान गाइड
असम पासपोर्ट में नाम चेंज करने का पूरा का तरीका – पासपोर्ट का इस्तेमाल करके नागरिक विदेश जाते है, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है हालांकि इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। अगर आप असम के नागरिक है और अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक निर्देशों के बारे में मालूम होना चाहिए। आपको बता दे पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका की जरूरत होती है जिसे एक खास तरीके से प्रकाशित किया जाता है।
अगर आप आसाम से किसी भी दूसरे देश में जाना चाहते हैं तो आपको पासपोर्ट की जरूरत होगी जिसे पूरी तरह से अपडेट रखना होगा। ऐसे में आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में बताई गई है।
Must Read
- Changing or Correcting Name on 12th Marksheet: CBSE or State Boards
- आधार कार्ड में नाम कितने दिन में बदलता है? | Aadhar Card Me Kitne Din Me Name Change Hota Hai
असम में पासपोर्ट क्या है?
असम के लोगों के लिए पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। इसके अलावा यह केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है इसमें व्यक्ति का नाम डेट ऑफ बर्थ और कुछ अन्य साधारण जानकारी होती है जिसका इस्तेमाल विदेश जाने के दौरान किया जाता है। पासपोर्ट के जरिए आप अपनी नागरिकता को देश के बाहर स्थापित कर पाते हैं। पूरी दुनिया में कहीं भी पासपोर्ट आपके पहचान पत्र के रूप में काम करता है।
आसाम पासपोर्ट में कौन नाम चेंज कर सकता है | Eligibility for Assam Passport Name Change
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने की कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- पासपोर्ट में नाम चेंज करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए आपके पास पुराना पासपोर्ट होना चाहिए।
- आपके पास नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन होना चाहिए।
- आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए नीचे बताएं सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- इसके अलावा किसी अतिरिक्त पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है कोई भी व्यक्ति नीचे बताएं निर्देश का पालन करते हुए आवेदन कर सकता है।
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज कहां होता है?
असम के नागरिक पासपोर्ट ऑफिस में जाकर अपना नाम परिवर्तन नहीं करवा सकते हैं क्योंकि इसके लिए गजट की जरूरत होती है। गजट या राजपत्र एक सरकारी पत्रिका होती है जिसके जरिए आप पासपोर्ट में नाम चेंज करवा पाते हैं। अगर आपको अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करवाना है तो सबसे पहले आपको गजट प्रकाशित करना होता है इसकी एक प्रक्रिया होती है जिसे नीचे बताया गया है। अगर आप बिना भाग दौड़ किया घर बैठे अपना गजट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करते ही हम आपके लिए गजट बनाएंगे और आपका पासपोर्ट में नाम चेंज करेंगे हालांकि अगर आप यह कार्य खुद समझना चाहते हैं तो नीचे बताएं निर्देशों को पढ़ें।
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया | Assam Passport Name Change Process
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए कुछ निर्धारित निर्देशों का पालन करना होता है –
- सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होता है।
- इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है।
- उसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजने होता है।
- इसके बाद आपका गजट बन जाता है जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आपको अपना गजट पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना है और कुछ दिनों के अंदर आपका नाम चेंज हो जाएगा।
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- असम का मूल निवास प्रमाण पत्र
- उम्र प्रमाण पत्र
- पुराना पासपोर्ट
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पासपोर्ट में नाम चेंज के लिए असम में गजट क्या है? | What is Gazette in Passport?
जब हम पासपोर्ट में नाम चेंज करने की कोशिश करते हैं तब एक राजपत्र जारी करना होता है जिसे गजट भी कहा जाता है। यह केंद्र सरकार की तरफ से हर हफ्ते गजट कार्यालय के जरिए जारी किया जाता है। इसमें केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली कुछ साधारण जानकारी होती है लेकिन इसके अलावा इसमें नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन की जानकारी भी प्रकाशित की जाती है। जब आपको किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना होता है तो सबसे पहले इस जानकारी को गजट में प्रकाशित किया जाता है जिसके जरिए आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाता है और सरकार की तरफ से इसकी मंजूरी मिल जाती है। पर इसके लिए एक खास भीम का पालन करना होता है।
असम पासपोर्ट में नाम चेंज करने का पूरा का तरीका – Full Guide
अगर आप आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
इसके लिए असम के किसी भी स्थानीय कोर्ट में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा जिसके लिए किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देनी होगी और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा अंत में हस्ताक्षर करके बताई गई जानकारी को सत्यापित करना होगा। और इस एफिडेविट का जेरोक्स रख लेना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
आप नाम परिवर्तन का विज्ञापन आसन के स्थानीय अखबार और एक अंग्रेजी अखबार में जारी करेंगे। इस अखबार के विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना है। इसके जरिए आप अपने नए नाम की जानकारी को अखबार के जरिए सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे हैं। आपको अपने नाम परिवर्तन के विज्ञापन का जेरॉक्स निकाल कर रख लेना है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजे
अब आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें गजट कार्यालय को आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके दिए हुए आवेदन पत्र में नाम परिवर्तन से जुड़ी अन्य जानकारी भी रहेगी और अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को संकलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेज देना है। अगर आप इस तरह के किसी भी आवेदन पत्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं तो आपको किसी वकील की सहायता ले लेनी चाहिए।
पासपोर्ट कार्यालय में गजट जमा करें
अंत में आपको अपना गजट पासपोर्ट कार्यालय में जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर पासपोर्ट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके गजट में दिए हुए पते पर आपका नया पासपोर्ट डिलीवर हो जाएगा इस तरह आपको आपके नए नाम का पासपोर्ट मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं।
असम में ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा
जैसा कि हम सब जानते हैं आज सारा काम ऑनलाइन हो रहा है ऐसे में पासपोर्ट में नाम चेंज करने की सुविधा भी ऑनलाइन आ चुकी है। इसमें हमारी वेबसाइट आपकी सहायता कर रही है आपको वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके पासपोर्ट आधार कार्ड या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करेंगे। पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसकी एक लंबी प्रक्रिया होती है और कुछ आवश्यक दस्तावेज लगते हैं इसके बारे में ऊपर बताया गया है। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे तुरंत अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी सहायता कर सकते हैं आपको केवल वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन या संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. आसाम पासपोर्ट में कितने दिन में नाम चेंज होता है?
आसाम पासपोर्ट में तीन से चार हफ्तों के अंदर नाम चेंज हो जाता है।
Q. आसाम पासपोर्ट में कौन नाम चेंज करता है?
आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट कार्यालय जाना होता है और उसके बाद गजट प्रकाशित करके पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना होता है। इसकी सुविधा हमारी वेबसाइट पर भी दी जा रही है अर्थात Yourdoorstep की सहायता से आप अपने पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. क्या आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए गजट काफी है?
जी हां आसान पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए केवल गजट काफी है आपको गजट बनाकर पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आसाम पासपोर्ट में नाम चेंज कैसे करें इसके अलावा पासपोर्ट क्या है गजट क्या है और गजट प्रक्रिया का इस्तेमाल करके किस प्रकार पासपोर्ट जैसे सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज किया जाता है इसकी पूरी जानकारी दी गई है। अगर साझा की गई जानकारी लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। अगर नाम परिवर्तन से जुड़ा कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे बात करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
