
उत्तर प्रदेश में मार्कशीट में नाम सुधार कैसे कराएं? लखनऊ, कानपुर, मेरठ छात्रों के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड 2025
उत्तर प्रदेश में मार्कशीट में नाम सुधार कैसे कराएं – नाम में एक अक्षर की गलती से छात्र को एडमिशन स्कॉलरशिप या नौकरी में बड़ी दिक्कत आ सकती है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश जैसे लखनऊ कानपुर मेरठ में स्टूडेंट्स को सरकारी प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिलती है। इस वजह से आज के लेख में हम नाम बदलने की पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया और सही जानकारी आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। आज के लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप घर बैठे अपने स्कूल बोर्ड या कॉलेज के किसी भी डॉक्यूमेंट में गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में मार्कशीट में नाम सुधार कैसे कराएं – Overview
| नाम सुधार की स्टेप | आवश्यक दस्तावेज | अनुमानित समय | संबंधित विभाग | फीस |
|---|---|---|---|---|
| आवेदन फॉर्म भरना | जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल आईडी, पुरानी मार्कशीट | 2-3 दिन | स्कूल/कॉलेज | ₹0 – ₹200 |
| बोर्ड को फॉरवर्ड करना | स्कूल से फॉरवर्डेड एप्लिकेशन, लेटर, डिक्लेरेशन | 7-15 दिन | UP Board/CBSE ऑफिस | ₹500 – ₹1000 |
| गजट नोटिफिकेशन (यदि जरूरत हो) | Affidavit, ID Proof, एडिटेड नाम की रिक्वेस्ट | 15-30 दिन | सरकारी प्रेस | ₹1500 – ₹2500 |
| नाम सुधार का प्रमाण प्राप्त करना | नया सर्टिफिकेट या गजट कॉपी | 5 दिन | स्कूल + बोर्ड | — |
Also Read
- ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम अपडेट की पूरी प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड
- गजट ऑफिस जाकर आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें – आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़
- Marriage Certificate In Delhi Ncr – Marriage Registration Delhi Ncr
मार्कशीट में नाम गलती क्यों होती है?
कई बार मार्कशीट में नाम गलत हो जाता है इसके कुछ कारण जो हो सकते हैं, उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- स्कूल में नाम गलत एंट्री होने के कारण ऐसा होता है।
- टीसी में शुरू से ही किसी प्रकार की गलती होने पर ऐसा होता है।
- किसी प्रकार के टाइपिंग मिस्टेक या प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण हो सकता है।
- एडमिशन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए तो ऐसा हो सकता है।
- स्कूल से नाम भेजने में कोई गलती हो जाती है तब ऐसा होता है।
उत्तर प्रदेश में नाम सुधार की प्रक्रिया क्या है?
अगर आप उत्तर प्रदेश के राज्य के नागरिक हैं और अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों के बारे में मालूम होना चाहिए –
- किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में जब नाम गलत होता है तो पहले स्कूल में एप्लीकेशन दिया जाता है।
- स्कूल मोहर लगाकर उसे वेरीफाई करता है और बोर्ड को भेजता है।
- इसके बाद आपको अपना पुराना सर्टिफिकेट अन्य जरूरी दस्तावेज और गजट पत्रिका बोर्ड कार्यालय या स्कूल में जमा करना होता है।
- इसके बाद कुछ समय का इंतजार करना होता है और यदि बोर्ड आपके गजट पत्रिका में दिए हुए नाम के आधार पर आवेदन को रिजेक्ट नहीं करता है तो आपका नया सर्टिफिकेट आपके स्कूल में भेज दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड में नाम सुधारने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको उत्तर प्रदेश बोर्ड के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम सुधारना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है –
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- पासपोर्ट साइज फोटो
कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज
- अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह प्रमाण पत्र।
- तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट।
- अगर बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट।
- अगर गोद लिए हुए बच्चे का नाम चेंज करना है तो एडॉप्शन डीड।
एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज
एड्रेस प्रूफ करने के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होती है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए नाम सुधार कैसे करें?
अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और अपने डॉक्यूमेंट में नाम सुधार करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले स्कूल में एक आवेदन पत्र जमा करें
इसके लिए आप खुद से भी एक आवेदन पत्र लिखकर स्कूल में प्रिंसिपल से सिग्नेचर या मोर करवरकर जमा कर सकते हैं। यह स्कूल की तरफ से आगे बोर्ड में भेज दिया जाएगा।
- एफिडेविट और विज्ञापन जारी करें
आपको गजट पत्रिका जारी करनी होती है, इसके लिए आपको सबसे पहले एक एफिडेविट और विज्ञापन बनवाना होता है। इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में किसी वकील से मदद लेनी चाहिए और नाम परिवर्तन का कारण बताकर एक दिन के अंदर अपना एफिडेविट बनवा लेना चाहिए। इसके बाद अपना एफिडेविट स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार के प्रशासन कार्यालय में जमा करके अपना नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना चाहिए।
- गजट ऑफिस में दस्तावेज जमा करें
जितने भी दस्तावेज की जरूरत नाम चेंज के लिए पड़ती है उन सभी दस्तावेज के जेरॉक्स को गजट ऑफिस में एक सीडी के रूप में जमा करना है। इसके लिए सभी दस्तावेज के हाई क्वालिटी फोटो को एक सीडी पर इकट्ठा करना है और उसे कद को गजट ऑफिस में जमा करना है आपको अपने इन सभी दस्तावेजों के साथ एक आवेदन पत्र भी जमा कर देना है।
- गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वहां आपको गजट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा और आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने गजट को उत्तर प्रदेश बोर्ड में जमा करेंगे तो आसानी से दिए हुए गजट के आधार पर नाम चेंज कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन उत्तर प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
उत्तर प्रदेश बोर्ड से जुड़े मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों में अगर आपको नाम चेंज करना है तो हमारे द्वारा ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर संपर्क का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना है इसके बाद हम आपसे कुछ साधारण जानकारी प्राप्त करेंगे और आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। आप इस गजट को अपने स्कूल या उत्तर प्रदेश बोर्ड में जमा करके आसानी से अपना नाम चेंज कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए तुरंत कमेंट करें या हमसे संपर्क करें।
नाम सुधार के बाद कौन-कौन से दस्तावेज अपडेट करना जरूरी है
अगर आपका नाम चेंज हो जाता है तो कुछ दस्तावेज को आपको नए नाम के अनुसार अपडेट करना होता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक रिकॉर्ड
- स्कॉलरशिप और कॉलेज फॉर्म
- डिजिलॉकर
उत्तर प्रदेश में नाम चेंज से जुड़ी जरूरी जानकारी
अगर आप उत्तर प्रदेश बोर्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी जानकारी के बारे में मालूम होना चाहिए –
- आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में पहले से अच्छे से मालूम होना चाहिए।
- आपके पास सारे दस्तावेज सही तरीके से मौजूद होने चाहिए।
- सभी दस्तावेज का हाई क्वालिटी फोटो एक सीडी में होना चाहिए और उसका ज़ेरॉक्स भी आपके पास होना चाहिए।
- नाम चेंज होने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को नए नाम से अपडेट करना चाहिए।
- अगर नाम चेंज का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो आप कोर्ट में अपील कर सकते हैं या फिर दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि उत्तर प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे किया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करने से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी को सरल शब्दों में साझा किया गया है अगर आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ में आती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
