
दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम कैसे बदले – New Guide 2025
दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम कैसे बदले – अगर दूसरी शादी के बाद आप आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो ऐसा संभव हो सकता है। इसके लिए आपके पास गजट पत्रिका होनी चाहिए। जिसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। आज हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में नाम चेंज करने की नई प्रक्रिया क्या है और ऐसी स्थिति में आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है।
दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम कैसे बदले – Overview
| स्थिति | क्या करना होगा | जरूरी दस्तावेज़ |
|---|---|---|
| पहली शादी से अलग हो चुकी है | तलाक प्रमाण पत्र या एफिडेविट तैयार करें | तलाक प्रमाण पत्र / शपथ पत्र |
| दूसरी शादी हो चुकी है | विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करें | रजिस्ट्रर्ड विवाह प्रमाण पत्र |
| आधार में पति का नाम अपडेट करना है | आधार सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करें | पुराना आधार कार्ड, नया पहचान प्रमाण |
| दस्तावेज़ों का मिलान जरूरी है | दोनों पति-पत्नी के नाम से दस्तावेज़ अपलोड करें | पहचान पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, फोटो |
| गजट नोटिफिकेशन आवश्यक है क्या? | केवल नाम में बड़ा बदलाव हो तो आवश्यक हो सकता है | गजट कॉपी (यदि हो) |
Also Read
- आधार कार्ड नाम परिवर्तन के लिए Your Door Step का चयन करें।
- आधार कार्ड नाम सुधार के लिए Yourdoorstep का उपयोग करें।
- Aadhaar Card Name Change Online or Offline: Full Process
आधार कार्ड में कब नाम चेंज करना जरूरी है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आधार कार्ड में नाम चेंज करना बहुत जरूरी हो जाता है जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है।
- आधार कार्ड में अगर स्पेलिंग मिस्टेक है तो आप आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
- किसी ज्योतिषीकरण या किसी अन्य कारण की वजह से आपको आधार कार्ड के नाम में परिवर्तन करना होता है।
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कहां जाना होता है
वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको दो चीजों के बारे में मालूम होना चाहिए। पहले आपका आधार कार्ड में किस तरह का चेंज करना है और दूसरा उसके लिए कहा जाना चाहिए।
- आधार कार्ड में माइनर नेम करेक्शन – आधार कार्ड में अगर कोई छोटी-मोटी गलती होती है और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना होता है तो इसे माइनर नेम करेक्शन कहा जाता है। ऐसी स्थिति में आपके पास पहले से कोई दस्तावेज होना चाहिए जिसमें सही नाम लिखा हो। इसके लिए आपको आधार सुधार केंद्र जाना होता है।
- आधार कार्ड में मेजर नाम करेक्शन – शादी के बाद सरनेम बदलना पड़ता है या तलाक और कुछ अन्य कारण की वजह से जब आपको नाम को पूरी तरह से बदलना होता है और आपका सही नाम किसी अन्य दस्तावेज में नहीं लिखा होता है तो यह मेजर नाम करेक्शन होता है। इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाना होता है।
दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में कहां नाम चेंज होगा
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं की दूसरी शादी के कारण अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आप ऑनलाइन खुद से यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट से कर लेंगे तो यह पूरी तरह गलत है। आधार कार्ड में नाम चेंज से जुड़ा कोई भी परिवर्तन आप खुद नहीं कर सकते हैं।
यूआइडीएआइ में यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको गजट पत्रिका की जरूरत होगी। कोई छोटा-मोटा परिवर्तन करने के लिए अगर किसी दस्तावेज़ में सही जानकारी दी है तब आप आधार सुधार केंद्र में जाकर एक आवेदन फॉर्म भर के नाम चेंज कर सकते हैं। लेकिन अधिकतर स्थिति में आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करने होती है और शादी एक ऐसी ही स्थिति है।
दूसरी शादी के बाद अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए जरूरी दस्तावेज
दूसरी शादी के बाद अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए –
- आपका पुराना आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन कैसे एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
- 10th का मार्कशीट
- रेंट एग्रीमेंट
कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है
- शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- किसी बच्चे को गोद लेते हैं और नाम चेंज करते हैं तो उसके एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
- अगर बच्चे के जन्म के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
गजट पत्रिका के जरिए दूसरी शादी के बाद नाम चेंज कैसे करें
दूसरी शादी के बाद अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो नीचे बताए गए कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले एफिडेविट जारी करें – आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए किसी वकील की मदद लेनी होगी आप एक दिन के अंदर आपको एफिडेविट मिल जाएगा जिसे आपको गजट ऑफिस में जेरोक्स करवा कर जमा करना है।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें – आपको सबसे पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होगा। इसके बाद आप इस विज्ञापन को जेरोक्स करवा कर गजट ऑफिस में जमा करेंगे।
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें – इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में अपना नया नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके अलावा सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को सीडी के रूप में जमा करना है। गजट ऑफिस में आप सभी दस्तावेज को सीडी में जमा किया जाता है इस वजह से सभी जरूरी दस्तावेज को सीडी के रूप में जमा करें।
- गजट डाउनलोड करें और जमा करें – इसके बाद आपको गजट ऑफिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपना गजट डाउनलोड करना है। आप इस गजट को डाउनलोड करके आधार सुधार केंद्र में जमा करेंगे और उसके बाद दी गई जानकारी के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और नया आधार कार्ड आपके दिए हुए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा
दूसरी शादी के बाद अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो कुछ आवश्यक सुविधा दी गई है। अगर आपके घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें। हम आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे और आपको नया आधार कार्ड बनाकर डिलीवर करेंगे। वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए काफी भाग दौड़ करना पड़ता है और दूसरी शादी के बाद अगर आधार कार्ड में नाम चेंज करना हो तो यह भाग दौड़ काफी बढ़ जाता है अगर आप दो से तीन बार नाम चेंज कर चुके होते हैं तब यह भाग दौड़ डिविजनल हेड तक हो जाता है।
ऐसे में बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं और इसे तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आधार सुधार केंद्र जा सकते हैं?
अगर आपको दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपको आधार सुधार केंद्र जाने से पहले गजट ऑफिस जाना होगा और अपना गजट पत्रिका प्रकाशित करना होगा। ध्यान रहे आप खुद से आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम में किसी भी प्रकार का चेंज नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आप तो सीधे आधार सुधार केंद्र में जाकर भी अपने नाम में कोई चेंज नहीं कर पाएंगे। क्योंकि जब हम आधार सुधार केंद्र पर डायरेक्ट जाते हैं तब दो चीज देखी जाती है पहली पहली बार नाम चेंज करना हो तब और दूसरा आपके पास एक दस्तावेज होना चाहिए जिस पर सही नाम लिखा हो। अगर यह दोनों चीज होती हैं तभी आप आधार सुधार केंद्र में जाकर नाम चेंज कर सकते हैं।
ऐसा अगर नहीं है तो आपको गजट ऑफिस में जाकर पहले गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है उसके बाद आपको आधार सुधार केंद्र में अपना गजट जमा करना होता है। आपको बता दे अगर आपने दो बार नाम चेंज कर लिया है तब आपको अपने आधार कार्ड के डिवीजन हेड ऑफिस में जाकर एक आवेदन पत्र देना होगा और फिर वहां से नाम चेंज की प्रक्रिया के लिए गजट जमा करना होगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बताया है की दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड (दूसरी शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम कैसे बदले) में नाम चेंज कैसे किया जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सभी रोचक जानकारी के बारे में भी बताया गया है और इसके लिए गजट पत्रिका के बारे में भी बताया गया है। अगर हमारे द्वारा साझा जानकारी को पढ़कर आप आसानी से नाम चेंज करने की प्रक्रिया को समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
