
मिजोरम गजट ऑफिस के जरिए नाम में बदलाव – पूरी जानकारी
मिजोरम गजट ऑफिस – अगर आप मिजोरम के नागरिक हैं और अलग-अलग दस्तावेज में नाम चेंज की प्रक्रिया को लेकर परेशान है तो आज के लेख में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। वर्तमान समय में किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट ऑफिस में जाकर गजट प्रकाशित करना जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
Address – Treasury Square, opposite the Assembly House in Aizawl
| क्र.सं. | प्रक्रिया का विवरण |
|---|---|
| 1 | पुराने नाम का एक शपथ पत्र (Affidavit) बनवाना |
| 2 | स्थानीय समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना |
| 3 | सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखना (आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि) |
| 4 | मिज़ोरम गजट कार्यालय में आवेदन जमा करना |
| 5 | शुल्क भुगतान करना और रसीद प्राप्त करना |
| 6 | मिज़ोरम गजट में नाम परिवर्तन की अधिसूचना प्राप्त करना |
Must Read
- Court Marriage Process In Gujarat – A Complete Guide For 2025
- Father Name Correction In Birth Certificate – A Easy Guide 2025
मिजोरम में गजट ऑफिस क्या है?
मिजोरम के लोगों के लिए गजट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो गजट ऑफिस से प्रकाशित होता है। यह एक कार्यालय है जहां से हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित की जाती है यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित होता है इसमें गजट पत्रिका प्रकाशित होती है जिसके जरिए नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन किया जाता है। अगर आपको देश के किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना है तो आपको अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित करना होगा। आप किस प्रकार मिजोरम के गजट ऑफिस में जाकर अपना गजट प्रकाशित कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
मिजोरम गजट ऑफिस जाना क्यों जरूरी है?
किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है और इसके लिए मिजोरम गजट ऑफिस जाना भी जरूरी है। गजट प्रकाशित करना किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने का एक परमानेंट सॉल्यूशन है। अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना है तो आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए गजट ऑफिस जाना जरूरी है। इसके अलावा आप अपने गजट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं इस वजह से यह और जरूरी हो जाता है।
मिजोरम गजट ऑफिस के कार्य
मिजोरम गजट ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण कार्य होते हैं जिनके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- गजट में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की जानकारी को प्रकाशित करना।
- सरकार के अलग-अलग योजना नीति और जानकारी को अपडेट करना।
- हर हफ्ते अलग-अलग जानकारी गजट पत्रिका में प्रकाशित करना।
मिजोरम गजट ऑफिस का नया अपडेट
मिजोरम गजट ऑफिस में एक नया अपडेट लाया गया है जिसमें बताया गया है की अब गजट ऑफिस के तरफ से केवल ऑनलाइन गजट जारी किया जाएगा अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन गजट डाउनलोड करना होगा और उसके बाद उसके जरिए नाम चेंज करना होगा। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि अब किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना बहुत जरूरी है बिना गजट प्रकाशित किया आप किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज नहीं कर पाएंगे।
मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के कारण
कुछ ऐसे कारण होते हैं जब नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम चेंज करना जरूरी होता है।
- स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक की स्थिति में आप नाम चेंज कर सकते हैं।
- किसी ज्योतिषी कारण या कानूनी कारण की वजह से भी नाम चेंज किया जा सकता है।
मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पात्रता
अगर आपको मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना जरूरी है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- आपको भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए और नागरिकता का प्रमाण भी होना चाहिए। इसके साथ ही आपके पास मिजोरम का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आप अपने माता-पिता से एक आवेदन पत्र लिखवा कर जमा कर सकते हैं।
- आपके पास नाम परिवर्तन का एक कारण होना चाहिए और उसे कारण का एक सर्टिफिकेट होना चाहिए।
मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको मिजोरम के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- आपका पुराना दस्तावेज जिसमें नाम गलत है
- नाम परिवर्तन एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट सबसे जरूरी है
अगर आपको मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो इसके लिए एफिडेविट बहुत जरूरी दस्तावेज है। इसमें नाम चेंज करने के लिए आपको किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट तैयार करना होता है जिसके लिए कोर्ट या पब्लिक नोटरी में जाना होता है। इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर तैयार हो जाता है इसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी होती है और आपके हस्ताक्षर करके अपनी जानकारी को सत्यापित करना होता है जिसके बाद आप आसानी से नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन भी जमा करना होता है
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को गजट ऑफिस में आगे बढ़ाने के लिए आपको एक विज्ञापन देना होता है जो दो अलग-अलग अखबार में जारी होता है। आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा जिसमें आपका पुराना नाम और नया नाम होगा इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे और यह जानकारी आपके नाम परिवर्तन के दौरान काम आएगी।
कुछ अन्य आइडेंटी कार्ड जैसे दस्तावेज की जरूरत
आपको बता दे की कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है जो मुख्य रूप से एड्रेस प्रूफ करने और आइडेंटिटी को प्रूफ करने का काम करते हैं –
- आपका आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक पासबुक
सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को जमा करें
वर्तमान समय में गजट ऑफिस में केवल सभी दस्तावेजों के सॉफ्ट कॉपी को जमा करना होता है। इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को सीडी या पेन ड्राइव में इकट्ठा करके ऑफिस में जमा करना होता है। सभी दस्तावेजों के सॉफ्ट कॉपी के आधार पर ही दस्तावेजों को चेक किया जाता है और उसके बाद गजट प्रकाशित किया जाता है अपने इस सॉफ्ट कॉपी के साथ आपको एक छोटा सा आवेदन पत्र भी जमा करना होता है।
नाम परिवर्तन के लिए कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत भी पड़ सकती है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर किसी बच्चे के जन्म के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर किसी बच्चे को गोद लेते हैं और नाम चेंज करते हैं तो आपको एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आपको मिजोरम के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है। इसके लिए आप मिजोरम के किसी भी कोर्ट या पब्लिक नोटरी में जा सकते हैं वहां किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होता है। उसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है और अंत में अपना हस्ताक्षर करके जानकारी को सत्यापित करना होता है। इसके बाद आप आसानी से अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में एक विज्ञापन जारी करना होता है। इसके लिए आपको प्रशासन कार्यालय में जाकर विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। इसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होता है। इसके बाद विज्ञापन के जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाता है और इस विज्ञापन के जेरॉक्स को ऑफिस में जमा करके आप नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ते हैं।
गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखें
आपको गजट कार्यालय में सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को सीडी या पेनड्राइव की मदद से जमा करना होता है और एक छोटा सा आवेदन पत्र देना होता है जिसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है। अपने इस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होता है और इसके आधार पर ही आपके लिए नाम चेंज का गजट नोटिफिकेशन जारी होता है।
गजट का शुल्क जमा करें
अलग-अलग राज्य में गजट प्रकाशित करने का अलग-अलग शुल्क होता है मिजोरम में भी यह शुल्क निर्धारित किया गया है आप अपने गजट ऑफिस में जब सभी दस्तावेजों को जमा करेंगे और एक आवेदन पत्र देंगे तब आपको एक फॉर्म भरकर शुल्क जमा करना होगा जिसके बाद नाम चेंज के लिए आपके सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा और गजट प्रकाशित किया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
आपको कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उसके बाद अपने गजट को उसे कार्यालय में जमा करें जिस दस्तावेज में आप नाम चेंज करना चाहते हैं।
ऑनलाइन मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की सुविधा
मिजोरम के गजट ऑफिस में बिना किसी भाग दौड़ के अगर आप घर बैठे आसानी से नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तुरंत हमसे संपर्क करना होगा इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे बात करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे उसके बाद आप आसानी से किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
मिजोरम का सबसे समीप गजट ऑफिस
मिजोरम में आपके इलाके के सबसे सामने कौन सा गजट ऑफिस है इसे पता करने की कुछ तरीके नीचे दिए गए हैं –
- आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से गूगल सर्च करके सबसे सामने के गजट ऑफिस के बारे में जानकारी पता कर सकते हैं और वहां मैप के जरिए पहुंच सकते हैं।
- मिजोरम के गवर्नमेंट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पता कर सकते हैं कि आपके इलाके में गजट ऑफिस कहां है और उसके बाद आप किसी भी गजट ऑफिस में जा सकते हैं।
- आप मिजोरम गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर सारे गजट ऑफिस की जानकारी पता कर सकते हैं और अपने इलाके के सबसे सामने वाले ऑफिस में जा सकते हैं।
मिजोरम गजट ऑफिस में जल्दी काम करने की सुविधा
अगर आपको मिजोरम गजट ऑफिस में जल्दी अपना काम करना है तो आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपको अपने सभी दस्तावेजों को दो बार चेक करना है, क्योंकि अगर किसी भी दस्तावेज में अधूरी या गलत जानकारी होती है तो आपके नाम चेंज के आवेदन को रिजेक्ट किया जा सकता है।
- आपको सभी दस्तावेज का जेरोक्स निकाल कर रखना है क्योंकि ऑफिस में किसी भी दस्तावेज का जेरोक्स मांगा जा सकता है।
- आपके ऊपर बताएं पूरी प्रक्रिया का सही तरीके से इस्तेमाल करना है और गजट ऑफिस में कौन सा काम कैसे होता है इसकी जानकारी पहले पता रखना है ताकि आपका काम जल्दी हो सके।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हम एक लीगल एडवाइजर है जो आपके लिए नाम चेंज करने की सुविधा दे रहे हैं।
निष्कर्ष
अगर आप मिजोरम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है उम्मीद करते हैं कि आप हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी को अच्छे से समझ पाए होंगे अगर आप घर बैठे आसानी से नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया को समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें इसके अलावा अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
