मेघालय गजट ऑफिस से नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी @Yourdoorstep

मेघालय गजट ऑफिस से नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी @Yourdoorstep

By Abhisheak Kumar

मेघालय गजट ऑफिस – अगर आप मेघालय के नागरिक है और किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेघालय गजट ऑफिस में जाकर अपना बजट प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

  • Address – Directorate of Printing and Stationery, Meghalaya, Shillong
  • Contact Details – dps.meg@gmail.com

Must Read

मेघालय गजट ऑफिस के कार्य 

मेघालय के गजट ऑफिस के अलग-अलग काम होते हैं जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन की जानकारी गजट में प्रकाशित करना है।
  • सरकार के अलग-अलग योजना और नीति की जानकारी को गजट में अपडेट करना है। 
  •  हर हफ्ते गजट पत्रिका में अलग-अलग जानकारी प्रकाशित करना है। 

मेघालय में गजट क्या है? 

मेघालय के लोगों के लिए गजट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे हर हफ्ते गजट ऑफिस के तरफ से जारी किया जाता है और इसमें नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन और लिंग परिवर्तन की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से इसमें योजना नीति और अन्य नोटिस को भी जारी किया जाता है। यह सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका है जिसका इस्तेमाल आप पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। अगर आप किसी कारण से अपने सरकारी दस्तावेज में कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो गजट प्रकाशित करना जरूरी है। 

मेघालय गजट ऑफिस के तरफ से गजट अपडेट 

आपको बता दे की साल 2015 से आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत एक अपडेट लाया गया है जिसके मुताबिक अब गजट ऑफिस में सारा काम ऑनलाइन होता है और गजट पत्रिका ऑनलाइन जारी की जाती है। ऑफलाइन जारी होने वाली गजट पत्रिका की मात्रा को बहुत कम कर दिया गया है जिस वजह से सारा काम ऑफिस में ऑनलाइन हो रहा है। आपको अपना गजट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा एक और अपडेट जारी किया गया है जिसके मुताबिक किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए या अन्य जानकारी को अपडेट करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी कर दिया गया है। 

मेघालय गजट ऑफिस में जाना क्यों जरूरी है 

किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना एक परमानेंट सॉल्यूशन होता है। गजट प्रकाशित होने के बाद आपके नए नाम को सरकारी और गैर सरकारी संस्था की तरफ से पूर्ण मान्यता मिलती है इस वजह से आपको मेघालय गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए जाना पड़ता है। इसके अलावा गजट एक पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है जो बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसे बनवाने के लिए आपको गजट ऑफिस जाना पड़ता है। 

मेघालय गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन करवाने के कारण 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जब मेघालय के गजट ऑफिस में जाकर नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • शादी के बाद या तलाक के बाद नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के बाद नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है। 
  • टाइपिंग मिस्टेक आई स्पेलिंग मिस्टेक के बाद आप नाम चेंज करवा सकते हैं।

मेघालय गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पात्रता 

अगर आपको मेघालय के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपको कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा – 

  • सबसे पहले आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आप अपने माता-पिता से आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं। 
  • आपको भारत का मूल निवासी होना होगा और आपके पास मेघालय का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपके पास नाम परिवर्तन का एक कारण होना चाहिए और उसे कारण का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 

मेघालय गजट ऑफिस में नाम चेंज के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको मेघालय के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए –

  • जिसमें नाम गलत है वह दस्तावेज 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई दस्तावेज 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट है जरूरी

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट बहुत जरूरी होता है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आप किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको नाम परिवर्तन के कारण के बारे में बताना होता है और एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाता है। किसी वकील की मदद से यह एफिडेविट आप बनवा सकते हैं इसके लिए केवल कोर्ट या नोटरी में जाकर संपर्क करना होता है इस एफिडेविट के जरिए ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है क्योंकि यह कोर्ट की तरफ से नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ने का एक परमिशन होता है। 

नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन है जरूरी

आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी जारी करना होगा जिसके लिए मेघालय के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार के प्रशासन कार्यालय से संपर्क करना होगा। अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी होगा जिसके बाद आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाएगा और उसके बाद नाम चेंज की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 

कुछ अन्य आइडेंटी कार्ड जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी 

आपको नाम चेंज के लिए कुछ अन्य दस्तावेज की भी जरूरत होगी इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है – 

  • आपका आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • राशन कार्ड 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बैंक पासबुक 

सभी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी जमा करें 

जैसा कि हमने आपको बताया वर्तमान समय में सभी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी ऑफिस में सबमिट लिया जा रहा है। अब केवल ऑनलाइन गजट जारी किया जाता है जिसके लिए सभी दस्तावेज भी ऑनलाइन लिया जा रहा है। इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को किसी सीडी या पेन ड्राइव के जरिए गजट ऑफिस में जमा करना होगा। अपने इन सभी दस्तावेजों के सॉफ्ट कॉपी के साथ एक छोटा सा आवेदन पत्र भी जमा करना होगा।

कुछ अन्य दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ सकती है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत भी होती है – 

  • शादी के बाद अगर नाम चेंज कर रहे हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • तलाक के बाद अगर नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। 
  • बच्चों के जन्म लेने के बाद अगर उसके नाम में कोई परिवर्तन कर रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
  • किसी बच्चे को अगर गोद लिया है और उसके नाम में कोई परिवर्तन कर रहे हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी। 

मेघालय गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया 

अगर आप मेघालय के निवासी हैं और गजट ऑफिस में जाकर नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको एक निर्धारित प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए – 

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको वकील से बात करना होगा और कुछ अन्य जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताना होगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन के कारण और नाम परिवर्तन से जुड़ी अन्य जानकारी को बताना होगा उसके बाद अपनी जानकारी को सत्यापित करने के लिए एक हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद अधिकतम एक दिन के अंदर आपको एफिडेविट मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप नाम परिवर्तन के लिए कर सकते हैं। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको मेघालय के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है और इन दोनों अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है। इसके लिए अखबार के प्रशासन कार्यालय को कुछ पैसा देना पड़ सकता है और उसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होता है। इसके बाद आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाएगा और इस दस्तावेज के जेरॉक्स को गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 

मेघालय गजट ऑफिस को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको मेघालय के गजट ऑफिस को एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी के बारे में भी बताना होगा। इसके अलावा आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। अपने इस एप्लीकेशन के साथ आपको अपने सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी जिसे जमा करने की प्रक्रिया ऊपर बताई गई है। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको मेघालय गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना गजट डाउनलोड करना है। यह गजट आपको कुछ दिन के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा और इस गजट नोटिफिकेशन का प्रिंट निकाल कर आपको उसे कार्यालय में जमा करना है जिस दस्तावेज में आप नाम चेंज करना चाहते हैं। उसके बाद कुछ दिन का इंतजार करना है जिसके बाद एक नए दस्तावेज नए नाम के साथ आपको मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं।

मेघालय गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा 

आपको हमारी वेबसाइट के तरफ से मेघालय गजट ऑफिस में बिना किसी भाग दौड़ के आसानी से घर बैठे अपने नाम चेंज करने की प्रक्रिया की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और मेघालय गजट ऑफिस में जाकर आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे। आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे मेघालय गजट ऑफिस का कार्य कर सकते हैं और अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं। 

मेघालय में सबसे समीप गजट ऑफिस 

मेघालय में सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है इसे जानने की एक छोटी सी प्रक्रिया नीचे बताई गई है – 

  • आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन गूगल पर सर्च करके पता कर सकते हैं की सबसे सामने गजट ऑफिस कहां है और मैप के जरिए वहां पहुंच सकते हैं। 
  • आप मेघालय गवर्नमेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी गवर्नमेंट ऑफिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें आपको गजट ऑफिस की जानकारी भी मिल जाएगी। 
  • मेघालय गजट ऑफिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपके इलाके के सबसे समीप गजट ऑफिस का लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं। 

मेघालय गजट ऑफिस में जल्दी काम करवाने के कुछ टिप्स 

अगर आपको मेघालय के बजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी टिप्स की जानकारी नीचे दी गई है –

  • आपको अपने सभी दस्तावेजों को दो बार चेक करना चाहिए क्योंकि अगर किसी भी दस्तावेज में गलत जानकारी या अधूरी जानकारी होगी तो आपका आवेदन उसी समय रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 
  • आपके पास सभी दस्तावेजों का जेरोक्स होना चाहिए क्योंकि ऑफिस में किसी भी दस्तावेज की जरूरत की जरूरत पड़ सकती है। 
  • तो आपको तुरंत किसी की मदद लेनी चाहिए वर्तमान समय में लीगल एडवाइजर से मदद लेना सबसे बेहतरीन है। हम एक लीगल एडवाइजर है अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको मेघालय गजट ऑफिस के बारे में पूरी जानकारी दी है और नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में सरल शब्दों में बताया है। अगर आपको नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी मिली है तो इस लेख को अपने मित्रों के साथ जरूर साझा करें और अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call