झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें? पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और आवेदन फॉर्म की जानकारी

झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें? पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और आवेदन फॉर्म की जानकारी

By Abhisheak Kumar

झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप झारखंड में रहने वाले एक साधारण नागरिक है जिसके मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम में किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है और आप जानना चाहते हैं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदल सकते हैं तो इसके लिए पूरी डिटेल्स नीचे दी गई है। जी हां नीचे दी गई जानकारी पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे कि नाम परिवर्तन की आवेदन प्रक्रिया क्या है और किन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता आपको पढ़ने वाली है। 

अगर आपके मार्कशीट या सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की त्रुटि है तो इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि आगे की पढ़ाई में या फिर नौकरी के समय आपको इससे दिक्कत हो सकती है। नाम परिवर्तन के लिए आपको सबसे पहले गजट कार्यालय में नाम प्रकाशित करने के लिए आवेदन देना होगा और उसके बाद नीचे बताई गई प्रक्रिया के अनुसार नाम परिवर्तन पूरा करना होगा।  

झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करेंOverview

प्रक्रिया का चरणविवरणज़रूरी दस्तावेज़सुझाव
गलती की पहचान करेंनाम का अंतर किस डॉक्युमेंट से हैआधार, मार्कशीटगलतियों का स्क्रीनशॉट रखें
एफिडेविट बनवाएंनाम की पुष्टि के लिएनोटराइज़्ड शपथ पत्रस्पष्ट भाषा में हो
गजट प्रकाशित करवाएंनाम पूरी तरह बदला हो तोराज्य/केंद्र गजटमूल प्रति आवश्यक
आवेदन पत्र लिखेंबोर्ड को संबोधित पत्रआवेदन फॉर्मसही फॉर्मेट में
स्कूल से प्रमाण पत्र लेंForm No. 5स्कूल प्राचार्य की मोहरस्पेलिंग वैरिफिकेशन हेतु
सभी दस्तावेज़ संलग्न करेंक्रमवार फोल्डर में लगाएंसभी ऊपर बताए गए डॉक्युमेंट्सSelf-attested हों
आवेदन जमा करेंJAC, रांचीचालान/DD सहितSpeed Post/स्वयं जमा करें
नया प्रमाणपत्र प्राप्त करेंवेरिफिकेशन के बादपुराना सर्टिफिकेट30–60 दिन का समय लग सकता है

Also Read

झारखंड बोर्ड में नाम बदलवाने की ज़रूरत कब पड़ती है? 

अगर आप सोच रहे हैं कि झारखंड बोर्ड में नाम बदलवाने की जरूरत कब पड़ती है तो इसके लिए कुछ मुख्य बिंदु नीचे दी गई है। संभवतह आप भी इन्हीं कारणों की वजह से अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं। 

  • स्पेलिंग मिस्टेक (Typing Error) : हो सकता है कि आपकी मार्कशीट में आपका नाम की स्पेलिंग आपके बाकी दस्तावेज से मैच नहीं हो रही हो। ऐसी स्थिति में आपको नाम परिवर्तन करवाना पड़ सकता है।
  • अधूरा या आंशिक नाम : अगर आपके मार्कशीट पर आपका पूरा नाम नहीं है या फिर आशिक नाम छपा हुआ है और आप इसे परिवर्तित करके सभी दस्तावेज में एक ही नाम करना चाहते हैं तो भी आप बजट कार्यालय की सहायता लेकर नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
  • शादी के बाद नाम परिवर्तन (विशेषकर महिलाओं के लिए) : अगर आपकी हाल ही में शादी हुई और आप शादी के बाद अपने सरनेम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं विशेष कर ऐसा महिलाओं के साथ होता है तो आप भी आसानी से अपने नाम में परिवर्तन करवा सकते हैं।
  • कोर्ट ऑर्डर या धर्म परिवर्तन : कोर्ट के अनुसार अगर किसी कारणवश आपको ऑडिट प्रमाणित किया गया है या फिर हाल ही में अपने धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन कराया है तो भी आपको नाम परिवर्तन करवाना पड़ सकता है।
  • सरनेम जोड़ना/हटाना : कई बार बैंक दस्तावेज में पूरा नाम और सर्टिफिकेट मिस्टर नाम नहीं होता है ऐसी स्थिति में सरनेम जोड़ने या फिर सरनेम हटाने के लिए भी आप नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।

झारखंड बोर्ड में नाम सुधार और नाम परिवर्तन में क्या फर्क है?

प्रकारउदाहरणदस्तावेज़
नाम सुधार (Correction)“Rohit” की जगह “Roht” लिखा गयाएफिडेविट, आधार कार्ड
नाम परिवर्तन (Change)“Rohit Sharma” से “Raj Sharma”गजट, कोर्ट ऑर्डर, एफिडेविट

कौन कर सकता है झारखंड बोर्ड में नाम बदलने का आवेदन? 

सबसे पहले तो आपको बता दे झारखंड बोर्ड में नाम बदलने का आवेदन करने के लिए झारखंड सरकार की तरफ से कुछ विशेष पात्रता निर्धारित की गई है। अगर आप भी इसके पात्र हैं तभी आप नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • JAC (Jharkhand Academic Council) से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण छात्र ही अपने मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे छात्र जिनका सर्टिफिकेट हाल ही में (1–5 वर्षों के भीतर) जारी हुआ हो केवल ऐसे छात्र ही अपने नाम में परिवर्तन करवा सकते हैं।
  • अभिभावक नाबालिग छात्र के लिए आवेदन कर सकते है, जैसे कि अगर फिलहाल अपने केवल दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो आपके माता-पिता या फिर गार्जियन आपके डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

झारखंड बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची

झारखंड बोर्ड में 10वीं या 12वीं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने में कुछ विशेष दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। दस्तावेजों की सूची नीचे दर्शी गई है इन सभी दस्तावेजों को एकत्र करने के बाद ही आप नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करें। 

  • पुरानी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड (ID प्रूफ)
  • एफिडेविट (नाम परिवर्तन का शपथ पत्र)
  • गजट नोटिफिकेशन (नाम पूरी तरह बदलने पर)
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (2–3)
  • स्कूल का पत्र (Form No. 5, यदि स्कूल से आवेदन हो)

झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए गजट पत्रिका कैसे बनवाएं 

सबसे पहले तो आपको बता दे झारखंड बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको वोट से एफिडेविट प्राप्त करना होगा इसके बाद सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए ग्रेजुएट पत्रिका में आवेदन पत्र देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को नीचे विस्तार से समझाया गया है। 

  • एफिडेविट : सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कोठी या फिर नोटरी में जाकर एफिडेविट तैयार करवाना होगा। बता दे एफिडेविट एक सरकारी कागज है जिसे आप वकील की सहायता से आसानी से 10 या ₹20 में तैयार करवा सकते हैं।  
  • विज्ञापन : इसी के साथ नाम परिवर्तन के लिए आपको अपने नाम का विज्ञापन अपने स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में देना होगा। 
  • आवश्यक दस्तावेज और आवेदन पत्र जमा करें : ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को एकत्रित करें और गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखें। इस आवेदन पत्र में नया नाम और नाम परिवर्तन की सभी जानकारी का वर्णन करें।
  • गजट डाउनलोड करें और जमा करें : अखबार में विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद गजट कार्यालय के ऑफिस में आपका नाम प्रकाशित किया जाएगा इस गजट को डाउनलोड करके आवेदन शुल्क के साथ जमा करें, आपका नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।

झारखंड बोर्ड नाम चेंज का आवेदन पत्र कैसे लिखें?

झारखंड बोर्ड के मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए गजट कार्यालय को आवेदन पत्र कैसे लिखना है इसकी जानकारी नीचे दी गई है। आप भी इस तरह से अपना आवेदन पत्र पूरा करके बजट कार्यालय में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

नीचे एक उदाहरण टेबल आप इस सेक्शन में लगा सकते हैं:

जानकारीविवरण
संबोधनसचिव, झारखंड शैक्षणिक परिषद, रांची
विषयनाम परिवर्तन हेतु आवेदन
शामिल जानकारीछात्र का पुराना नाम, नया नाम, रोल नंबर, परीक्षा वर्ष, कारण
संलग्न दस्तावेज़मार्कशीट, आधार कार्ड, एफिडेविट, गजट, स्कूल पत्र
हस्ताक्षरछात्र का नाम, मोबाइल नंबर, दिनांक और हस्ताक्षर

आवेदन कैसे और कहाँ जमा करें? 

अगर अपने ऊपर बताई गई प्रक्रिया से अपना आवेदन पत्र लिख लिया है और अब आप जानना चाहते हैं कि आवेदन पत्र आपको कैसे और कहां जमा करना है तो इसके लिए नीचे दिए गए आदेश का पालन करें। 

  • सबसे पहले तो आपको लिखा गया आवेदन पत्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के कार्यालय में जमा करना होगा। 
  • यदि संभव हो सके तो आप स्वयं जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा करें लेकिन किसी कारणवश अगर आप नहीं जा सकते हैं तो आप स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
  • ध्यान रखें अपने सभी दस्तावेजों को सही क्रम में लगाकर एक क्लियर फोल्डर में रखें और इसे अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें उसके बाद ही आवेदन पत्र भेजें। 

नाम चेंज आवेदन में शुल्क और लगने वाला समय 

झारखंड बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवेदन के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किया गया है जिसकी सूची नीचे दी गई है। 

  • सबसे पहले तो आपको बता देना नाम परिवर्तन के लिए झारखंड सरकार आपसे ₹500 से लेकर ₹1000 के बीच में आवेदन शुल्क ले सकती है। आवेदन शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या परिवर्तन करवाना चाहते हैं। 
  • अगर अपने सभी दस्तावेज और आवेदन पत्र तैयार कर लिया है और जानना चाहते हैं कि आवेदन शुल्क कैसे देना है तो आपको बता दे इसके लिए आपको चालान का सहारा लेना होगा। या फिर आप डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं। (JAC के नाम पर)
  • ध्यान रहे आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने से पहले आपको अपना आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद आपको रसीद भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर देनी है।

झारखंड बोर्ड में नाम चेंज के बाद नया सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें? 

झारखंड बोर्ड के मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के बाद आपको आपका नया सर्टिफिकेट कहां मिलेगा इस बारे में डिटेल्स हमने नीचे बताई है। 

  • JAC द्वारा आपके नए नाम का सत्यापन पूरा होने के बाद आपका नया सर्टिफिकेट तैयार किया जाएगा। इसमें कम से कम 1 महीने का समय लग सकता है। 
  • यदि आप चाहे तो रांची के मुख्य कार्यालय में जाकर अपना प्रमाण पत्र खुद प्राप्त कर सकते हैं या फिर पोस्ट द्वारा अपने दिए गए पत्ते पर मंगवा सकते हैं।
  • आपको बता दे एक बार नया सर्टिफिकेट प्रिंट होने और आपके पास आ जाने के बाद आपका पुराना सर्टिफिकेट अवैध माना जाएगा। यानी कि आपको हर जगह अब नए सर्टिफिकेट का ही प्रयोग करना पड़ेगा।

क्या गलती से दोबारा आवेदन किया जा सकता है? 

अगर किसी कारणवश आप दोबारा आवेदन करना चाहते हैं तो इसके क्या कारण हो सकते हैं और आपका आवेदन उचित माना जाएगा या नहीं इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।  

  • हां यदि किसी कारणवश आपके पहले आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है तो आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
  • दूसरी बार आवेदन करते समय आपको मुख्य रूप से बताना होगा कि नाम परिवर्तन का क्या कारण है और सभी दस्तावेजों की जांच करके दोबारा आवेदन करें।
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन कहां तक पहुंचा है और आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ है तो इसके लिए आप RTI लगाकर आवेदन की स्थिति भी पता कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. क्या JAC में ऑनलाइन नाम चेंज की सुविधा है?


आपको बता दे फिलहाल झारखंड बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके लिए आपको गजट कार्यालय की सहायता लेकर ऑफलाइन रूप से ही नाम परिवर्तन करना होगा। 

Q. बिना गजट नोटिफिकेशन के नाम बदला जा सकता है?


बिना गजट नोटिफिकेशन के आपका नाम परिवर्तित नहीं किया जाएगा। इसके लिए आपको गजट कार्यालय में नया नाम प्रकाशित करने और अखबार में विज्ञापन देने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 

Q. अगर पुरानी मार्कशीट गुम हो गई हो तो?


अगर आपकी पुरानी मार्कशीट आपसे हो चुकी है और आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। जब आपके पास डुप्लीकेट सर्टिफिकेट आ जाएगा उसके बाद आप नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सबसे पहले तो आपको बता दे झारखंड बोर्ड की मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है (झारखंड बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें)। यदि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं और अपने समय पर आवेदन शुल्क भर दिया है तो बहुत ही कम समय में आपका नाम परिवर्तन किया जाएगा। 

यदि आपके नाम में किसी तरह की स्पेलिंग मिस्टेक हो गई है तो आपको ऐसी गलतियों को नजर अंदाज नहीं करना है वरना आगे चलकर आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने मार्कशीट के नाम में हुई गलती के सुधार के लिए आवेदन नहीं किया तो आगे चलकर किसी सरकारी या शैक्षणिक कार्यों में या आपके लिए रुकावट बन सकती है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call