3 बार आधार कार्ड में नाम बदलना मुमकिन है? जाने नियम प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज 

3 बार आधार कार्ड में नाम बदलना मुमकिन है? जाने नियम प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज 

By Abhisheak Kumar

आधार कार्ड में नाम बदलना मुमकिन है – आज के समय में आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया को काफी बदल दिया गया है। आधार कार्ड भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। कई बार जीवन में परिस्थितियों जैसे शादी तलाक धर्म परिवर्तन या नाम गलतियों को बदलने की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ लोग एक से ज्यादा बार आधार कार्ड में नाम बदलना चाहते हैं आपको बता दे यह मुमकिन है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में तीसरी बार नाम बदलना संभव है या नहीं और कैसे किया जाता है। आपको बता देना नाम बदलने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी बदल गई है लेकिन इसके लिए आपको आवश्यक नियमों के बारे में मालूम होना चाहिए। 

आधार कार्ड में नाम बदलना मुमकिन हैOverview

ज़रूरी जानकारीविवरण (Short Info)
नाम बदलना संभव है?हाँ, UIDAI नाम अपडेट की अनुमति देता है
कितनी बार नाम बदला जा सकता है?अधिकतम 2 बार (कुछ मामलों में अपवाद)
आवश्यक दस्तावेज़पहचान प्रमाण, गजट नोटिफिकेशन, विवाह प्रमाणपत्र आदि
ऑनलाइन नाम बदलावmyAadhaar वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से
ऑफलाइन नाम बदलावनजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर
गजट अनिवार्यता कब होती है?यदि नाम में बड़ा बदलाव किया गया हो
प्रक्रिया में लगने वाला समयलगभग 5 से 15 कार्य दिवस
अपडेट का शुल्क₹50 से ₹100 (सेवा केंद्र पर निर्भर करता है)

Also Read

आधार कार्ड में नाम बदलने की कितनी बार अनुमति है 

आपको बता दे की UIDAI के नियम के अनुसार आप सीमित भारत अपना नाम जन्मतिथि और जेंडर आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं। नाम बदलने की अनुमति अधिकतम दो बार दी जाती है और तीसरी बार के लिए आपको मैन्युअल अप्रूवल और मजबूत दस्तावेज प्रमाण की जरूरत होती है। 

आपको एक ऐसा दस्तावेज दिखाने होता है जो इस बात को साबित करें कि वर्तमान समय में नाम चेंज करना बहुत जरूरी है। आपके इस नाम चेंज के प्रमाण पत्र के आधार पर मैन्युअल लिखित तौर पर यह परमिशन दिया जाता है कि अब तीसरी बारनाम चेंज कर सकते हैं या नहीं।

किन कारणों से तीसरी बार नाम बदला जा सकता है 

नाम बदलने की जो महत्वपूर्ण कारण होते हैं उनकी सूची नीचे दी गई है –

  • शादी या तलाक के बाद आप नाम परिवर्तन कर सकते हैं। 
  • स्पेलिंग मिस्टेक और उसके कारण आपका कोई बहुत बड़ा काम रुक जाता है तो नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • अपना नया नाम अगर गजट में प्रकाशित करते हैं तो नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • पहचान पत्रों में आपका अलग-अलग नाम है तो आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • ट्रांसजेंडर पहचाना परिवर्तन के मामले में भी आप आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।

तीसरी बार आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट 
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए गजट ऑफिस को एक आवेदन पत्र। 
  • नया और पुराना पहचान पत्र जिसमें पैन कार्ड वोटर आईडी पासपोर्ट आता है। 
  • विवाह प्रमाण पत्र या तलाक प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

आधार सेवा केंद्र से तीसरी बार नाम कैसे बदले 

अगर आपके इलाके में आधार सेवा केंद्र है और आप वहां से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको बता दे की तीसरी बार आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आधार सेवा केंद्र से यह हो पाना संभव नहीं है। वहां गजट पत्रिका जमा करके भी आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपको अपने इलाके के डिविजनल हेड में जाकर गजट पत्रिका जमा करना होगा। 

तीसरी बार नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड के डिवीजनल सिर में जाना होगा और एक आवेदन पत्र भर के जमा करना होगा। अपने साथ गजट पत्रिका को लेकर जाना होगा और उसे भी जमा करना होगा इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज को ले जाना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है। इसके आधार पर आपका नया आधार कार्ड तैयार किया जाएगा और आपके निर्धारित पते पर भेजा जाएगा।

ऑनलाइन आधार कार्ड में तीसरी बार नाम चेंज करने की प्रक्रिया 

अगर आपको ऑनलाइन आधार कार्ड में तीसरी बार नाम बदलना है तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि वर्तमान समय में नए अपडेट के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट से आधार कार्ड में खुद कोई चेंज नहीं कर सकता है। आधार कार्ड के नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र में जाना होगा।

तो गजट प्रकाशित करने और इस आधार सेवा केंद्र के डिवीजनल सिर में जमा करना काफी भाग दौड़ भर काम है यह काम हम आपके लिए कर सकते हैं और आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। 

तीसरी बार नाम बदलने के नियम और शर्त

आपको बता दे की आधार कार्ड में तीसरी बार नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी नियम का पालन करना होता है –

  • आपके पास नाम चेंज के करण का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • यदि गजट नोटिफिकेशन है तो इस आधार कार्ड के डिवीजनल हेड ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • बार-बार आधार कार्ड में नाम चेंज करने से आपका आधार कार्ड ब्लॉक भी हो सकता है। 
  • इसलिए आधार कार्ड के डिवीजनल हेड ऑफिस में जाकर आपको संपर्क करना होगा। 

आधार कार्ड में बार-बार नाम बदलने के नुकसान 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम बदलना है तो कुछ नुकसान हो सकते हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • बार-बार आधार कार्ड में नाम चेंज करने से आपका पहचान पत्र असंगत हो जाता है। 
  • आधार कार्ड में नाम चेंज करने के कारण आपका आधार कार्ड ब्लॉक भी हो जाता है। 
  • पासपोर्ट या सरकारी भर्ती के समय आधार कार्ड में बार-बार बदला हुआ नाम समस्या ला सकता है। 
  • अगर किसी और आधार कार्ड से बैंक अकाउंट में केवाईसी हुआ है तो इसे भी बदलकर नए अकाउंट से करना होगा जिसमें वक्त लगता है। 

आधार कार्ड में नाम बदलने का सही तरीका कैसा है

आधार कार्ड में नाम बदलने का सही तरीका गजट पत्रिका के जरिए है। हालांकि आधार कार्ड में जब कोई छोटा-मोटा नाम चेंज करना होता है और पहली बार नाम बदलना होता है तो अपने किसी सही दस्तावेज को आधार सुधार केंद्र में जमा करके भी नाम चेंज किया जा सकता है। 

लेकिन जब आपको आधार कार्ड में तीसरी बार नाम चेंज करना है तो आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी। और इस पत्रिका को आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा। इसके साथ आपको नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। आपको बता दे तीसरी बार जब आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाता है तब वह मेजर नाम चेंज में ही आता है चाहे आप कैसा भी नाम चेंज करें इस वजह से गजट ही जरूरी हो जाता है और तीसरी बार नाम चेंज करने के लिए आधार कार्ड के डिवीजनल हेड में जाना होता है यह आधार सुधार केंद्र से संभव नहीं हो पाएगा।

गजट की मदद से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए नीचे बताए गए कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको सबसे पहले कोर्ट जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। किसी वकील की मदद लेनी होगी और नाम परिवर्तन का कारण बताते हुए अपना एक एफिडेविट तैयार करना होगा जो एक दिन के अंदर कोर्ट से आपको मिल जाएगा और उसकी जेरोक्स निकाल देना है। 

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर आप किसी भी दो प्रकार के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित कर सकते हैं। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होता है जिसके लिए आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाए। आपके नए नाम के सार्वजनिक होने के लिए आप विज्ञापन को किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित करेंगे। अपना विज्ञापन प्रकाशित करने के बाद आपको इस विज्ञापन का जेरोक्स अपने पास रखना है। 

इसके बाद आपको गजट ऑफिस में दस्तावेज और आवेदन पत्र भेजना है 

आपको एक आवेदन पत्र गजट ऑफिस में भेजना है जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके अलावा आपको सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो को सीडी में इकट्ठा करके भेजना है। गजट ऑफिस में सारे दस्तावेज को सीडी के रूप में भेजा जाता है। इन सभी जानकारी के बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है और आपके आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा। 

इसके बाद गजट डाउनलोड करें और डिविजनल हेड जाएं 

इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपने नए नाम का गजट 2 महीना के अंदर डाउनलोड कर सकते हैं। अपने इस गजट को डाउनलोड कर ले और उसके बाद इसे लेकर अपने इलाके में आधार कार्ड के डिवीजन हेड ऑफिस में जाएं और वहां एक आवेदन पत्र के साथ इसे जमा करें। आपकी गजट और नाम चेंज के आवेदन और नाम परिवर्तन के कारण के सर्टिफिकेट को देखते हुए आपका आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा। 

ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा 

अगर आप खुद आधार कार्ड के डिवीजनल हेड ऑफिस और अन्य दस्तावेजों के साथ इधर-उधर चक्कर नहीं काटना चाहते हैं तो आप यह काम हमें दे सकते हैं। हमारी तरफ से यह सुविधा दी जा रही है कि आप हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपके लिए आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे। हम आपके आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे और आपके घर तक नया आधार कार्ड डिलीवर करेंगे। अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए हम आपके भाग दौड़ को काम करके तीसरी बार आधार कार्ड में नाम चेंज में मदद करेंगे। 

अगर तीसरी बार भी नाम अपडेट रिजेक्ट हो तो क्या करें 

अगर तीसरी बार नाम चेंज करने के दौरान आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो आपको क्या करना चाहिए –

  • सबसे पहले आपको यूआइडीएआइ को शिकायत दर्ज करनी चाहिए। 
  • आपको बता दे कि आप नाम चेंज करने के लिए अगर तीसरी बार आवेदन करते हैं तो आप खुद से आधिकारिक वेबसाइट से कुछ नहीं कर सकते हैं आपको सारा काम ऑफलाइन खुद जाकर करना होगा।
  • इसके बाद एक शिकायत पत्र आपको यूआईडीएआई के डिवीजनल सिर में भेजनी चाहिए। 
  • इसके अलावा आपको आरटीआई लगाना चाहिए जिसमें सही सवाल पूछना चाहिए कि इन सभी दस्तावेजों के बाद भी आपका आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ है। 
  • इसके अलावा स्थानीय यूआईडीएआई कार्यालय में जाकर आप रिजेक्ट होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं और इससे जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी को भी सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है अगर हमारे द्वारा ताजा जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call