
गजट में नाम छपा या नहीं? ऐसे करें 2 मिनट में स्टेटस चेक!
गजट में नाम परिवर्तन की स्टेटस चेक कैसे करें – जब आप गजट के लिए आवेदन करते है तो इसे ऑनलाइन आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड करना होता है, ऐसे मे आपको अधिकारक वैबसाइट पर अपने गजट के स्टेटस को चेक करने का भी विकल्प दिया जाता है। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आप आसानी से घर बैठे अपने गजट मे अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा और इसके अलावा आप नाम चेंज के लिए आवेदन कैसे करेंगे इसके बारे मे भी बताया गया है।
Must Read
- Birth Certificate Father Name Correction – A Simplified Guide With YourDoorstep
- Indian Passport Father Name Correction – Easy Guide
ई गजट क्या होता है ?
आज के समय मे सब चीज ऑनलाइन हो रही है ऐसे मे गजट भी ऑनलाइन जारी किया जा रहा है और उसे ही ई गजट कहा जाता है। पहले गजट केवल ऑफलाइन जारी होता था जिसमे आपको गजट ऑफिस जाकर अपना नाम चेंज करना होता था। लेकिन अब यह काम ऑनलाइन हो रहा है जिसमे आप घर बैठे गजट की पत्रिका मे अपना नाम चेंज कर सकते है। इस पत्रिका मे सरकार अपनी योजना और नियम कानून से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करती है लेकिन इसके अलावा नाम, धर्म और लिंग मे बदलाव करने के भी निर्देशों को प्रकाशित किया जाता है।
गजट के मुख्य कार्य
अगर आप गजट का इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको इसके महत्वपूर्ण कार्यों के बारे मे पता होना चाहिए –
- इसमे सरकार योजना और नीति की जानकारी क्कों प्रकाशित करती है।
- सरकार इसमे कोई पब्लिक नोटिस और अन्य जानकारी को लोगो तक पहुँचती है।
- अगर आपको नाम चेंज, धर्म चेंज, या लिंग परिवर्तन करना है तो इसमे नाम प्रकाशित करना होता है।
गजट प्रकाशित करना क्यों जरूरी है
अगर आपको किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो आपको इसके लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है। इसका सबसे जरूरी कारण यह है की गजट सरकार के तरफ से जारी होता है और आपके नाम चेंज को परमानेंट करता है। इसका इस्तेमाल आप पहचान पत्र के रूप मे भी कर सकते है और किसी भी दस्तावेज़ को कहीं भी अपडेट करने के लिए केंद्रीय गजट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको नाम चेंज करने मे गजट के इस्तेमाल के बारे मे भी पता होना चाहिए जिसके बारे मे पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
गजट में नाम परिवर्तन की स्टेटस चेक कैसे करें – Guide in Hindi
अगर आप गजट के लिए आवेदन कर देते है और उसके बाद आपको चेक करना है की गजट मे नाम चेंज हुआ है या नहीं, या फिर अपने गजट पत्रिका का स्टेटस देखना है तो इसे ऑनलाइन कैसे चेक किया जा सकता है इसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- सबसे पहले आपको गूगल पर “Gazette Status” सर्च करना है।

- इसके बाद आपको सबसे ऊपर एक सरकारी वैबसाइट दिखेगी जिसपर जाना है और इसके लिए दिये हुये लिंक पर भी क्लिक कर सकते है। – Click Here
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और वहाँ आपको अपने सर्विस को चूज़ करना है।

- इसके बाद आपको अपना एप्लिकेशन आईडी बताना है जो आपको गजट ऑफिस के तरफ से आवेदन होने के बाद मिला होगा।
- इसके बाद आपको search के बटन पर क्लिक कर देना है और कुछ देर का इंतज़ार करना है
- अगर आपका एप्लिकेशन तयार नहीं हुआ होगा तो वो लाल रंग से लिखा आ जाएगा, जिसका मतलब अभी आपको इंतज़ार करना होगा और अगर तयार हो गया होगा तो आपको गजट देखने का विकल्प मिलेगा।

- उसपर क्लिक करके आप आसानी अपना गज़ट डौन्लोड कर सकते है और उसमे बहुत सारे लोगो के नाम होंगे जिसमे आपको अपना नाम चेक कर लेना है।
गजट मे नाम कैसे प्रकाशित होता है – पूरी जानकारी
स्टेटस देखने के साथ साथ आपको यह भी मालूम होना चाहिए की गजट मे नाम कैसे प्रकाशित होता है इसके लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होता है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –
सबसे पहले आफ़िडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाना है और किसी वकील की मदद से एक आफ़िडेविट जारी करना है। इसमे आपको नाम चेंज का कारण बताना होता है उसके बाद आपको कुछ देर का इंतज़ार करना होता है और आप आसानी से अपने नए नाम को एक दिन के अंदर गजट मे प्रकाशित कर पाएंगे और इसका इस्तेमाल करके अन्य दस्तावेज़ को भी तयार कर पाएंगे और इसे जमा करना होगा।
नाम चेंज का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना है जिसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और नाम चेंज का कारण बताना है और इसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुनना है और उसके प्रकाशन कार्यालय मे जाकर अपना नया नाम, पुराना नाम, और अपना पता बताना है जिसके बाद नए नाम का विज्ञापन जारी हो जाएगा और आप आसानी से इसका इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखे
आपको ऊपर बताए सभी दस्तावेज़ को इखट्टा करना है और इसके फोटो को सीडी या पेंड्राइव मे करके गजट ऑफिस मे जमा करना है। इसके बाद आपको अपना एक आवेदन पत्र भी जमा करना है जिसमे आपको आने वाले गजट पत्रिका मे अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके बाद आपको कुछ दिन का इंतज़ार करना है और आपका गजट तयार हो जाएगा।
गजट डौन्लोड करें और जमा करें
आप ऊपर बताए तरीके से अपना गजट मे नाम का स्टेटस चेक कर सकते है और इसके अलावा जब आपका गजट तयार हो जाएगा तो इसे गजट की अखिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड कर सकते है। इसके बाद आपको जिस दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है उसके कार्यालय मे जाकर अपना गजट जमा करना है और कुछ दिन का इंतज़ार करना है और कुछ दिन मे आपके दस्तावेज़ मे आपका नाम चेंज हो जाएगा और आप आसनी से अपने नए नाम का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।
ऑनलाइन गजट मे नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आपको ऑनलाइन घर बैठे अपने गजट मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। आपको केवल हमारे वैबसाइट पर दिये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार आसानी से नाम चेंज कर सकते है। हम आपके किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने मे भी आपकी सहायता करेंगे। इसके अलावा अगर आपको गजट मे किसी भी प्रकार की परेसनी होती है तो भी आप हमसे संपर्क कर सकते है और हमारी मदद ले सकते है।
गजट मे नाम परिवर्तन करते समय ध्यान मे रखने वाली बाते
अगर आपको गजट के जरिये नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपके गजट को प्रकाशित होने मे 1 से 2 महीने का वक़्त लग सकता है इसलिए आपको थोड़ा सायम रखना है।
- आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज होने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे मालूम होना चाहिए ताकि आपका काम आसानी से हो सके।
- नाम चेंज के लिए जीतने दस्तावेज़ की जरूरत है आपको सभी दस्तावेज़ अच्छे से रखना है और उनका जेरोक्स भी रखना है।
- नाम चेंज के लिए आपको सभी बातों का अच्छे से पालन करना है और जरूरत पड़ने पर हमारे जैसे किसी भी कानूनी सलहकार की मदद लेनी है।
निष्कर्ष
आप किस तरह आसानी से गजट के जरिये किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है और गजट मे नाम परिवर्तन की स्थिति कैसे चेक करें के बारे मे पूरी जानकारी दी गई है। आप आसानी से गजट के जरिये अपने किसी भी दस्तावेज़ को अपडेट कर सकते है और इसमे नाम चेंज की पूरी जानकारी के बारे मे अच्छे से सरल शब्दो मे बताया गया है। इसलिए आपको हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहना चाहिए और अपने मित्रों के साथ जानकारी साझा करनी चाहिए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
