गुजरात में नाम बदलवाने के लिए Gazette Notification कैसे करें (अहमदाबाद/सूरत के लिए गाइड) in Guide 2025

गुजरात में नाम बदलवाने के लिए Gazette Notification कैसे करें (अहमदाबाद/सूरत के लिए गाइड) in Guide 2025

By Abhisheak Kumar

गुजरात में नाम बदलवाने के लिए Gazette Notification कैसे करें – अगर आप गुजरात के छात्र हैं और अपने गुजरात बोर्ड के किसी मार्कशीट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। अपने नाम में किसी प्रकार का बड़ा परिवर्तन करने के लिए या फिर पूरा नाम बदलने के लिए गजट की जरूरत होती है। इसके लिए आपको गजट नोटिफिकेशन जारी करना होता है जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे सरल शब्दों में समझाई गई है। 

गुजरात में नाम बदलवाने के लिए Gazette Notification कैसे करेंOverview

चरणक्या करना होगाजरूरी दस्तावेजसंबंधित विभागअनुमानित समयफीस (लगभग)
1शपथ पत्र (Affidavit) बनवानापुराना और नया नाम, कारण, फोटो IDNotary/SDM ऑफिस1 दिन₹50–₹200
2समाचार पत्र में विज्ञापन देनाAffidavit की कॉपी, विज्ञापन टेक्स्टलोकल हिन्दी/गुजराती अखबार1–2 दिन₹300–₹800
3ऑनलाइन या ऑफलाइन गजट के लिए आवेदनAffidavit, न्यूज क्लिपिंग्स, फोटो ID, आवेदन पत्रसरकारी प्रेस – गजट विभाग (राजकोट/गांधीनगर)15–30 दिन₹1000–₹2000
4नाम बदलने की स्वीकृति और गजट में प्रकाशनसभी दस्तावेज़ों की जांच के बादसरकारी गजट वेबसाइट या प्रिंट गजट15–20 दिन
5अपडेटेड गजट कॉपी प्राप्त करनाReference Number से PDF डाउनलोडegazette.gujarat.gov.in या संबंधित ऑफिसइंस्टेंट (ऑनलाइन)₹0–₹100

Also Read

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है? 

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट नोटिफिकेशन बहुत जरूरी है क्योंकि वर्तमान समय में सरकार ने यह घोषणा की है कि किसी भी व्यक्ति को अगर अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो गजट प्रकाशित करना आवश्यक है। इसके चलिए फ्रॉड को काम किया जा रहा है। डिग्री या बोर्ड के अन्य जरूरी दस्तावेज सरकार के तरफ से जारी किए जाते हैं इसमें नाम चेंज करने के लिए आपको सरकार से परमिशन लेना होगा और सरकारी रिकॉर्ड में भी नाम चेंज करना होगा जो पूरी प्रक्रिया गजट प्रकाशित होने के बाद होती है। 

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज कब कर सकते हैं? 

गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में कब नाम चेंज किया जा सकता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • अगर गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में गलत नाम है तब आपको नाम चेंज करना होगा। 
  • अगर आपके बोर्ड सर्टिफिकेट में टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक हुआ है तब आपको नाम चेंज करना होगा। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में भी आपको नाम चेंज करना होगा। 
  • इसके अलावा किसी भी कारण से अगर आप अपने गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा। 

गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा –

  • सबसे पहले आपके पास गुजरात का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने माता-पिता से लिखवा कर एक दस्तावेज जमा करना होगा। 
  • आपके पास नीचे बताएं सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। 
  • कोई भी व्यक्ति आसानी से सभी दस्तावेजों के साथ गुजरात बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकता है।

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको गुजरात बोर्ड के किसी सर्टिफिकेट या दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • आपके पास नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 
  • गुजरात बोर्ड का पुराना सर्टिफिकेट

बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज 

बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपके पास एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड 

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज 

  • अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • अगर तलाक के बाद पति का नाम हटाना चाहते हैं तो आपके पास डाइवोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • अगर बच्चे के जन्म लेने के कुछ समय के बाद उसके नाम में चेंज करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • अगर किसी बच्चे को गोद लेकर के उसके नाम में परिवर्तन करना है तो एडॉप्शन डीड होना चाहिए।

गुजरात बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया 

अगर आपको गुजरात बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी और अपना पुराना नाम और नया नाम बताना होगा। इसके बाद एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा। कुछ जगहों पर आपको वकील को कुछ फीस देनी पड़ सकती है यह अलग-अलग जगह पर अलग-अलग होती है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी होगा। आपको अपने हिसाब से किसी भी अखबार का चयन कर लेना है और उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना है। नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए आप अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर बोल सकते हैं। इस विज्ञापन के जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जा रहा है इसलिए आपको अपने विज्ञापन का चुनाव अपने पास रखना है। 

सभी दस्तावेजों को एक आवेदन पत्र के साथ गजट ऑफिस में जमा करें 

इसके बाद आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज का जेरोक्स लेकर के गजट ऑफिस में जमा करना है। इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके भी गजट ऑफिस में जमा करना है। इसके बाद आपको कुछ महीने का इंतजार करना होगा और आपका गजट तैयार हो जाएगा। 

इसके बाद गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना गजट डाउनलोड करना होगा। इसमें अधिकतम 2 महीने का वक्त लग जाएगा और आपको अपना गजट डाउनलोड करके गुजरात बोर्ड के ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। इसके साथ आपको एक छोटा सा एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा एक फीस देनी होगी और अपना पुराना सर्टिफिकेट देना होगा। इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना होगा जिसके बाद एक नया सर्टिफिकेट आपके स्कूल भिजवा दिया जाएगा जो आपका नया सर्टिफिकेट होगा जिसमें नया नाम दर्ज किया गया होगा।

ऑनलाइन घर बैठे सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें 

आप अपने गुजरात सर्टिफिकेट में घर बैठे ऑनलाइन नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। जब आप हमसे संपर्क करेंगे तो हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपको हमारी तरफ से एक नया गजट मिल जाएगा जिसमें आपका नया नाम होगा इस बजट को ले जाकर के गुजरात बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा और उसके कुछ दिनों के अंदर आपका नया सर्टिफिकेट आपको मिल जाएगा। इससे आपका काम आसान हो जाता है आपको किसी भी तरह का भाग दौड़ नहीं करना पड़ता है तुरंत आपको गजट मिल जाता है। अगर आपको हमारी सुविधा चाहिए तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके तुरंत हमसे संपर्क करें।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गुजरात में नाम बदलवाने के लिए Gazette Notification कैसे करें में नाम चेंज करने के लिए आपको गजट कैसे प्रकाशित करना है और इसमें हम आपकी कैसे सहायता कर सकते हैं। बता दे कि आज का समय ऑनलाइन का हो गया है जहां भाग दौड़ करने के बजाय आपको ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करना चाहिए। किस प्रकार आसानी से घर बैठे आपका काम हो सकता है यह बात अगर आप समझ पाए हैं तो कमेंट में इसकी जानकारी जरूर साझा करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call