
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Gujarat Education Document Name Change Process
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप गुजरात के नागरिक है और किसी भी कारण से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होगा, गजट प्रकाशित करने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है और काफी जटिल होती है हमारे द्वारा इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है जिसके लिए ऑनलाइन नाम परिवर्तन की सुविधा दी जा रही है। अगर आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो नीचे बताएं निर्देशों को अच्छे से समझें।
Must Read
- CBSE मार्कशीट में नाम बदलने का तरीका | Name Change in CBSE Marksheet
- IGNOU डिग्री में नाम कैसे बदलें | Name Change in IGNOU Dgree
गुजरात में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
गुजरात के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है लेकिन एजुकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए आप आगे पढ़ाई और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है जो आपके पढ़े लिखे होने को प्रमाणित करता है और इसका इस्तेमाल करके आप आगे अपने जीवन को बेहतर बना पाते हैं। इस वजह से आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट को अपडेट रखना चाहिए। इसमें नाम बदलने के लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी पूरी निर्धारित प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज क्यों करते हैं?
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी कारण होते हैं जिन्हें नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- जब आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी दस्तावेज एजुकेशन डॉक्यूमेंट से मैच ना करें
- शादी के बाद या तलाक के बाद आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी कानूनी कारण से या ज्योतिषी कारण की वजह से नाम चेंज किया जा सकता है।
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम परिवर्तन की जरूरत है
- आपका नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आइडेंटी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज के लिए लगने वाला समय और खर्च
अगर हम गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज की बात करें तो इसमें लगने वाले समय को सटीक रूप से नहीं बताया जा सकता है लेकिन एक अनुमान के तौर पर आपको एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में पहले गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है और उसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ अपना गजट स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होता है और बोर्ड की तरफ से आने वाले रिस्पांस का इंतजार करना होता है जिसमें दो से तीन हफ्ते का वक्त लगता है। कुल मिलाकर गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में एक से दो महीने का वक्त लग सकता है।
अगर हम इस दौरान लगने वाले खर्च की बात करें तो वर्तमान समय में नाम चेंज करने के लिए सीधे तौर पर कोई खर्च नहीं लिया जाता है लेकिन एफिडेविट जारी करने और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने में कुछ खर्च लगता है। कुल मिलाकर नाम परिवर्तन करने के दौरान आप 3000 से ₹4000 का खर्च कर देंगे। लेकिन आप कम पैसे में भी नाम परिवर्तन कर सकते हैं इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए।
गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया
अगर आपको अपने गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा –
सबसे पहले आवेदन पत्र लिखें
आपको सबसे पहले एक आवेदन पत्र अपने गुजरात के एजुकेशन बोर्ड में या फिर अपने स्कूल में जमा करना है। आप अपने बोर्ड को और स्कूल को एक आवेदन पत्र देंगे जो साधारण एप्लीकेशन की तरह होगा इसमें आपका नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी लिखी होगी। इसमें आपको बताना है कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गलत नाम है और आप उसे सही करना चाहते हैं इसके लिए आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट के साथ गजट भी जमा करना है।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट लिखें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट तैयार करना है जिसके लिए आपको किसी वकील से मदद लेनी होगी। आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एफिडेविट जारी कर सकते हैं। इसमें कोई वकील आपकी मदद करेगा और एक दिन के अंदर आपको एक नया एफिडेविट मिल जाएगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है इसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा। इसके बाद आपको अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। उसे विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं आपको अपने विज्ञापन का जेरोक्स भी अपने पास रखना है।
इसके बात गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है। इस आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट शब्दों में लिखती है। इसके अलावा आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र के बारे में कुछ नहीं मालूम है तो आप किसी वकील की मदद से अपना आवेदन पत्र बनवा सकते हैं और ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ जोड़कर गजट कार्यालय भेज सकते हैं।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करने पर आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना है जिसके बाद आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको एक नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट दे दिया जाएगा।
ऑनलाइन गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको ऑनलाइन गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- हमारे द्वारा आपको ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा।
- इसके बाद हम आपसे कुछ साधारण जानकारी लेंगे और आपको गजट प्रकाशित करके देंगे।
- इसके बाद आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करेंगे और आपके घर तक एक नया डॉक्यूमेंट डिलीवर करेंगे।
- इसके लिए आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कितने दिन में चेंज होता है?
गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आप एक से दो महीने के अंदर नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है?
एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की कोई भी पात्रता निर्धारित नहीं की गई है गुजरात का कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए नाम चेंज कर सकता है।
Q. गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए?
आपको अपने गुजरात के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए एक गजट, नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन चाहिए।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गुजरात एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें, इसके अलावा अगर आप गजट प्रक्रिया के जरिए अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने किसी भी प्रकार के सुझाव को कमेंट में बताना ना भूले। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
