गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें? जानिए 2025 की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें? जानिए 2025 की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

By Abhisheak Kumar

गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप गोवा में रहने वाले एक स्थाई निवासी हैं जो अपने बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। साधारण तरीके से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने दसवीं या 12वीं के बोर्ड मार्कशीट में नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।

इसी के साथ-साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है। नाम परिवर्तन करने के लिए आपको किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी इस बारे में भी सारी जानकारी नीचे दी गई है इसके अलावा आपको कितना आवेदन शुल्क देना होगा इसके डिटेल्स भी नीचे दे दिए गए हैं। 

गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करेंOverview

जानकारीविवरण
नाम बदलने का कारणटाइपिंग मिस्टेक, स्पेलिंग एरर, विवाह के बाद उपनाम परिवर्तन, कानूनी नाम परिवर्तन
किन डॉक्यूमेंट्स में सुधार संभव10वीं / 12वीं मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
आवेदन कहां करेंसंबंधित स्कूल + Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education
जरूरी दस्तावेजपुराना सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, गज़ट/एफिडेविट, स्कूल से सत्यापन पत्र
आवेदन प्रक्रियास्कूल से वेरिफिकेशन लेकर Goa Board ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन
समय सीमालगभग 30–45 कार्य दिवस
शुल्क₹500 – ₹1000 (परिस्थिति पर निर्भर)

Also Read

गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है 

राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया बोर्ड सर्टिफिकेट एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है। अगर आपके मार्कशीट या सर्टिफिकेट पर किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है इसके बारे में कुछ मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं। 

  • अगर आपने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है तो आगे पढ़ाई करने और एडमिशन के समय नाम में हुई गलती आपके लिए मुश्किल बन सकती है। 
  • अगर आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नौकरी प्राप्त करने के लिए डॉक्यूमेंट वैलिडेट किए जाएंगे। 
  • गोवा बोर्ड की तरफ से दिया गया यह डॉक्यूमेंट आप देशभर में अपने पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए।

गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कारण 

गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं इसके लिए कुछ मुख्य कारणों के बारे में नीचे आपको बताया गया है। 

  • अगर आप कोई नव विवाहित महिला है जो शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहती हैं तो आपको कोर्ट की सहायता लेनी होगी। 
  • अगर आप तलाक के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट कार्यालय से अपना नया नाम अपडेट करवा सकते हैं। 
  • अगर अपने हाल ही में धर्म या फिर लिंग में परिवर्तन कराया है तो भी आप नाम में परिवर्तन करवा सकते हैं। 
  • अगर आपके किसी अन्य दस्तावेज और बोर्ड के सर्टिफिकेट में नाम की स्पेलिंग मिस्टेक हो गई है तो इसके लिए भी आपको अपना नाम सही करवाना चाहिए।
  • इसके अलावे नाम परिवर्तन का अपना कोई पर्सनल कारण भी हो सकता है इच्छा अनुसार नाम चेंज के लिए भी आपको इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। 

नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप गोवा के स्थाई निवासी हैं और अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसकी सूची नीचे दी गई है। 

  • आपके पास आपका पुराना मार्कशीट होना चाहिए जिसमें आपका नाम साफ नजर आ रहा हो।
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी कोर्ट से एफिडेविट तैयार करवाना होगा।
  • नाम परिवर्तन के लिए आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करवाना होगा तभी आप नाम चेंज करवा सकते हैं। 
  • अगर आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट कार्यालय में आवेदन पत्र देना होगा।
  • बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको अपना मूल निवास प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। 
  • इसके अलावा आपके पास मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। 

एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप गोवा के बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एड्रेस प्रूफ करना होगा। इसके लिए आप अपने आवश्यक सरकारी दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस। 

इसके अलावा आप एड्रेस प्रूफ के लिए अपने किसी अन्य दस्तावेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की इलेक्ट्रिक बिल, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट या फिर कोई रेंट एग्रीमेंट। एड्रेस प्रूफ के लिए आप इनमें से किसी भी आवश्यक दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके जरिए आप गोवा के बोर्ड सर्टिफिकेट में अपना नाम परिवर्तन करवा सकेंगे। 

कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज 

गोवा बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करने के लिए कुछ अन्य दस्तावेज की भी आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में नीचे दी गई डिटेल्स आपके लिए जरूरी है। 

  • अगर आप शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको कोर्ट द्वारा जारी किए गए मैरिज सर्टिफिकेट को जमा करना होगा। 
  • इसके अलावे अगर आप डिवोर्स के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तब भी आपको कोर्ट द्वारा प्रमाणित दिवस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • इसी के साथ अगर आप किसी बच्चे को अडॉप्ट करना चाहते हैं और उसके डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो कोर्ट द्वारा जारी किया गया एडॉप्शन सर्टिफिकेट आपके पास होना चाहिए। 
  • अपने मूल निवास प्रमाण पत्र के स्थान पर आप बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

गोवा बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में छोटी गलती का सुधार 

गोवा बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में एक छोटी सी गलती भी आगे चलकर आपके लिए दिक्कत बन सकती है। ऐसे में अगर आपका नाम के स्पेलिंग में या कोई और तरीके से कोई मिस्टेक है तो उसे सही करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें। 

  • नाम परिवर्तन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • कई बार ऑनलाइन रूप से आवेदन करने के लिए फार्म उपलब्ध नहीं होता है ऐसे में आपको अपने स्कूल में जाकर या फॉर्म भरना है। 
  • फॉर्म भरने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करवा कर फॉर्म को बोर्ड ऑफिस में जमा कर दें। 
  • इसके अलावा आप अपनी कोई सही दस्तावेज भी जमा करें जिस पर आपका सही नाम दिया गया हो। साथ ही आवेदन शुल्क भी जमा करना है। 
  • इसके बाद कुछ समय इंतजार करने के बाद आपका सुधार हुआ मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दिया जाएगा।  

गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में पूरा नाम कैसे चेंज करें 

गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में अगर आप अपना पूरा नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें। 

  • कोर्ट से एफिडेविट बनवाएं 

– एफिडेविट बनाने के लिए आप अपने नजदीकी गोटिया फिर नोटरी का सहायता ले सकते हैं। इसके लिए आप किसी वकील से मदद भी ले सकते हैं। 

  • अखबार में विज्ञापन जारी करें

– नाम परिवर्तन करने से पहले आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा।

  • आवेदन पत्र गजट कार्यालय में जमा करें 

– नाम परिवर्तन करने के लिए आपको गजट कार्यालय में आवेदन पत्र देना होगा जिसमें अपना पुराना और नया नाम लिखना होगा परिवर्तन करने का कारण भी बताना होगा। 

  • गजट प्रकाशित होने का इंतजार करें 

– गजट कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने के बाद थोड़े समय इंतजार करने के बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा।

  • गजट को बोर्ड ऑफिस में जमा करें 

– गजट पत्रिका में नाम आने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आपको गजट कार्यालय के बोर्ड ऑफिस में जमा करवा देना है। कुछ समय बाद आपके मार्कशीट पर नया नाम अपडेट कर दिया जाएगा। 

ऑनलाइन गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आप ऑनलाइन रूप से गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना चाहते हैं तो आप सीधा हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपके नाम चेंज के लिए आसान सर्विस दे रहे हैं जिसके जरिए बहुत ही कम समय में आपके गोवा बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन किया जाएगा। हमसे संपर्क करने के लिए आप नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर या फिर हमारे कांटेक्ट नंबर से हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। 

गोवा बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें 

गोवा बोर्ड ऑफिस में जब आपका परिवर्तन करवाने जाएंगे तो आपको कुछ विशेष बिंदुओं का मुख्य ध्यान रखना होगा जिससे आप छोटी गलतियों से बच सकते हैं।

  • नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय जाने से पहले आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
  • आपके पास ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए तभी आपका नाम परिवर्तन किया जाएगा।
  • इसके अलावा अगर आप चाहे तो किसी अन्य दिक्कत के लिए हमसे सहायता ले सकते हैं, हम आपकी मदद जरूर करेंगे। 

निष्कर्ष

आज की हमारी इस लेख में बिल्कुल सरल एवं साधारण शब्दों में हमने आपको बताने का प्रयास किया कि गोवा बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें। हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आप समझ पाएंगे कि गोवा मार्कशीट में नाम परिवर्तन करने के लिए आपके पास कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। साथ ही साथ हमने आपको बताया कि नाम परिवर्तन में कितना समय लगेगा और कितना शुल्क लगेगा। इसके अलावा अगर आप अभी भी कुछ जानकारी लेना चाहते हैं तो हमसे सीधा संपर्क कर सकते है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call