आधार कार्ड में नाम अपडेट करते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां – बचें इन झंझटों से

आधार कार्ड में नाम अपडेट करते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां – बचें इन झंझटों से

By Abhisheak Kumar

आधार कार्ड में नाम अपडेट – आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक खाता खोलना हो सरकारी योजना का लाभ लेना हो या किसी स्कूल में एडमिशन कराना हो हर जगह आधार कार्ड अनिवार्य है। लेकिन जब हम आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाने जाते हैं तो अक्सर छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ जाती है। इस वजह से आज के लेख में हम आपको पांच सबसे आम गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए लोगों का आधार कार्ड में नाम चेंज रुक जाता है। 

अगर आप भी आधार कार्ड में नाम चेंज को लेकर परेशान है तो आज गजट प्रक्रिया के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज करने की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। आप बिल्कुल सही जगह पर है इस लेख के साथ अंत तक बन रहे। 

आधार कार्ड में नाम अपडेटOverview

Normal MistakesYour LossRight Process
नाम की गलत स्पेलिंग या फॉर्मेटडॉक्युमेंट मिसमैच, बैंक/PAN में दिक्कतडॉक्युमेंट देखकर सही नाम लिखें
गलत या अमान्य डॉक्युमेंट अपलोडआवेदन रिजेक्ट हो सकता हैUIDAI Approved List से डॉक्युमेंट चुनें
Minor की जगह Major चेंज दिखानाApplication रिजेक्ट या Verification Requiredसही कैटेगरी चुनें, जरूरत हो तो Field Visit करें
अपडेट के बाद फॉर्म जमा न करनाअपडेट अधूरा रह जाता हैAcknowledgement सेव करें और समय पर सेंटर जाएं
बार-बार गलतियाँ करनाआधार अपडेट ब्लॉक हो सकता हैपहले सही जानकारी लें, फिर एक बार में सही फॉर्म भरें

Must Read

आधार कार्ड में नाम अपडेट करते समय 5 गलती ना करें 

नीचे कुछ ऐसी पांच गलती के बारे में बताया गया है जिस नाम अपडेट या कलेक्शन के दौरान आमतौर पर लोग करते हैं, इनसे आपको बचाना है – 

गलत स्पेलिंग या इनकरेक्ट कैपिटल लेटर देना

  • Example – Abhishek Singh को Avhishek Singh या ABHISHEK लिख देना 

आमतौर पर फॉर्म भरते समय लोगों से इस तरह की गलती हो जाती है। इस तरह की स्पेलिंग मिस्टेक से पैन कार्ड बैंक और पासपोर्ट के नाम से मिसमैच हो सकता है।

इस वजह से सही डॉक्यूमेंट देख कर ही फॉर्म भरे नाम को अप्परकेस या लावरकेस में वैसा ही रखें जैसा कि आपके दूसरे डॉक्यूमेंट में रखा गया है। 

असामान्य दस्तावेज अपलोड करना

अगर आपको अपना पूरा नाम बदलना है तो आपको अपने कुछ जरूरी दस्तावेजों को गजट ऑफिस में जमा करके गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी। दूसरी तरफ नाम में कोई छोटा-मोटा सुधार करना है, तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही नाम वाला कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। 

इसके बाद अपना फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान आपको हमेशा सही दस्तावेज का इस्तेमाल करना है उसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए और एक वाजिब डॉक्यूमेंट होना चाहिए जिसे कोई फेक घोषित न करें। 

माइनर बदलाव बढ़कर मेजर चेंज करने की कोशिश करना 

  • Example – Abhishek Kumar Singh को A.K Singh करना एक मेजर चेंज है

जब आपको नाम में कोई एक शब्द चेंज करना होता है तो वह एक माइनर चेंज होता है जिसके लिए आपको अपना कोई भी एक सही नाम वाला दस्तावेज यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होता है जिसके लिए आधार सुधार केंद्र में काम हो जाता है। 

दूसरी तरफ जब आपको कोई मेजर चेंज करना होता है या नाम पूरी तरह से बदलना होता है तो गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होती है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। अगर आप मेजर चेंज करते हैं और आधार सुधार केंद्र में इसे माइनर बताते हैं तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। 

फॉर्म भरने या अपॉइंटमेंट लेने में देरी करना 

अगर आपको गजट प्रकाशित करना है तो इसके लिए गजट ऑफिस जाकर एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। अगर कोई छोटा चेंज करना है तो आधार सुधार केंद्र में अपॉइंटमेंट लेना होगा। कई बार लोग ऑनलाइन अपडेट के बाद फॉर्म को डाउनलोड नहीं करते हैं या फिर अपॉइंटमेंट लेने में देर कर देते हैं जिस वजह से उनका नाम चेंज नहीं हो पता है या फिर बहुत ज्यादा समय लग जाता है। इसी वजह से यह काम जल्दी करने की कोशिश करें। 

बार-बार अपडेट की कोशिश करना और रिजेक्ट होना 

आधार कार्ड में नाम चेंज आप घर से नहीं कर सकते हैं इसके लिए या तो आपको आधार सुधार केंद्र जाना होगा या फिर गजट कार्यालय में जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी। इस दौरान बार-बार लोग ऑनलाइन कोशिश करते हैं या फिर इधर-उधर कोशिश करते हैं जिसमें उनका आवेदन बार-बार रिजेक्ट होता है। 

यूआइडीएआइ एक व्यक्ति को सीमित बार नाम अपडेट करने की अनुमति देता है अगर आप एक से ज्यादा बारनाम अपडेट करते हैं तो नाम अपडेट करने की प्रक्रिया और जटिल होती चली जाती है। लगातार गलतियां करने से सिस्टम आपको ब्लॉक भी कर सकता है इस वजह से इधर-उधर हाथ पैर मारने से बचे और सही तरीके से नाम परिवर्तन करें।

आधार कार्ड में नाम करेक्शन के दो तरीके 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम करेक्शन करना है तो दो तरीके से आधार कार्ड में नाम करेक्शन हो सकता है –

  • UIDAI से – सबसे पहले अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई छोटा-मोटा चेंज करना है और सही नाम आपके किसी अन्य दस्तावेज में लिखा हुआ है तो आप आधार सुधार केंद्र में जाकर एक आवेदन फॉर्म भर के अपने सही दस्तावेज को जमा करके तुरंत नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • गजट से – दूसरी तरफ अगर आपको अपना पूरा नाम चेंज करना है या फिर नाम में कोई बड़ा चेंज करना है तो इसके लिए गजट ऑफिस में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन और एफिडेविट जमा करके गजट पत्रिका जारी करनी होगी। यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल होती है लेकिन परमानेंट नाम चेंज करने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दीगई है –

  • आपका पुराना आधार कार्ड 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर

आधार कार्ड में नाम करेक्शन करने की गजट प्रक्रिया 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम करेक्शन करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा जिसके बाद कोर्ट से आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट मिल जाएगा। इस एफिडेविट में आपका पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी लिखी होगी। इसे गजट ऑफिस में जमा करके आप नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। 

नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा सबसे पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। इसके बाद विज्ञापन आसानी से जारी हो जाएगा जिसे आपको गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज को सीडी में इकट्ठा करना है। वर्तमान समय में सारी दस्तावेजों को गजट ऑफिस में सीडी के जरिए जमा लिया जा रहा है। आपको सभी दस्तावेज के अच्छे फोटो लेने हैं और उसे एक सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करना है। इसके साथ आपको एक आवेदन पत्र भी देना है जिसमें नाम परिवर्तन का कारण बताना है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना है जो अधिकतम 2 महीने का हो सकता है और आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस गजट को आधार सुधार केंद्र में ले जाकर जमा करें। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके बाद आप अपने नए आधार कार्ड का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। 

घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा 

अगर आप घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी होगी। हमारी तरफ से आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है इसके लिए हम पहले आपका गजट प्रकाशित करेंगे उसके बाद आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठाना है तो वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें उसके बाद हम आपके आधार कार्ड में तुरंत नाम चेंज करने में आपकी मदद करेंगे। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आधार कार्ड में नाम अपडेट, आधार कार्ड में नाम करेक्शन के दौरान कौन सी पांच गलतियां की जाती है। इसके अलावा हमने आधार कार्ड में नाम चेंज करने से जुड़ी सभी प्रकार की जरूरी जानकारी को भी बताया और गजट प्रक्रिया के जरिए आप किस प्रकार घर बैठे नाम चेंज कर सकते हैं इसे भी समझाया गया है। अगर आपको नाम चेंज के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call