
छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Chhatishgarh Education Document Name Change Process
छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आपको छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है इस वजह से उसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है। अगर किसी कारण से आपको अपने छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की जरूरत पड़ती है तो आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे सरल शब्दों में बताई गई है।
Must Read
- Yourdoorstep के साथ मार्कशीट का नाम अपडेट करें।
- 10वीं की मार्कशीट में नाम परिवर्तन के लिए Your Door Step पर भरोसा करें।
छत्तीसगढ़ में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट को पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा एजुकेशन डॉक्यूमेंट नौकरी प्राप्त करने और आगे पढ़ाई करने के लिए भी बहुत जरूरी होता है। अगर किसी कारण से आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना होता है तो इसके लिए गजट प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की जरूरत क्यों है?
अगर आपको छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी कारण के बारे में मालूम होना चाहिए –
- आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम अगर आपकी एजुकेशन डॉक्यूमेंट से मैच ना करें तो नाम चेंज करना पड़ता है
- शादी के बाद या तलाक के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है
- किसी ज्योतिषी कारण क्या कानूनी कारण की वजह से अगर आपको नाम चेंज करना पड़ता है
- इसके अलावा किसी भी अन्य कारण की वजह से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करसकते हैं
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है?
अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको बता दे वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के किसी भी बोर्ड के तरफ से एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। कोई भी व्यक्ति आसानी से गजट पत्रिका प्रकाशित करके अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। अगर आपके पास ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से मौजूद है तो आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में बिना किसी परेशानी के कभी भी नाम चेंज कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है अगर आपको छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो नीचे बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को इकट्ठा करें –
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें गलत नाम है
- आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी पहचान पत्र
- आपका नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन और गजट कार्यालय का आवेदन पत्र
- छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है?
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट के नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है इसके बाद आपको अपने स्कूल और बोर्ड कार्यालय में अपना गजट जमा करना होता है जिसके बाद उनके तरफ से आने वाले रिस्पांस का इंतजार करना होता है। रिस्पांस आने का टाइम अलग-अलग जगह पर अलग-अलग होता है इस वजह से एक निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कितने समय में आपका नाम चेंज हो जाएगा।
लेकिन इतना बता सकते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक आपके छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज होने में 1 से 2 महीने का वक्त लग सकता है।
छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया
अगर छत्तीसगढ़ के निवासी को अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले अपने स्कूल या बोर्ड को आवेदन पत्र भेजें
सबसे पहले आपको एक आवेदन पत्र अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय को भेजना होता है जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी होती है। इसके बाद आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए अनुरोध करना होता है और अपने इस आवेदन पत्र के साथ गजट को भी जोड़ना होता है।
इसके बाद एफिडेविट जारी करें
अब गजट प्रकाशित करने के लिए आपको सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होता है। इसके लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होता है जिसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट आम तौर पर 1 दिन के अंदर बन जाता है जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी और नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है। आपको अपना एजुकेशन डॉक्यूमेंट तैयार कर लेना है।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना होता है जो आप किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होता है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने के लिए कुछ पैसे देने होते हैं। आपकी दी हुई जानकारी के आधार पर नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा जिसमें आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता होगा। आपके इस विज्ञापन के जरिए आपके नए नाम को आपके इलाके में सार्वजनिक किया जाएगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र तैयार करना है जिसमें आपको आने वाली गजट पत्रिका में नया नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इस आवेदन पत्र के जरिए आपके नए नाम को गजट में प्रकाशित किया जाएगा अपने इस आवेदन पत्र में नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को बताना है साथ ही ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को इसके साथ जोड़ करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद से इस पूरे डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते हैं।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
आप आसानी से गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना गजट स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा कर देना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आप आसानी से अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
ऑनलाइन छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को ऑनलाइन एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है अगर आप बिना किसी परेशानी के बिना किसी भाग दौड़कर घर बैठे अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे बात करना होगा। आप हमसे जो बात करेंगे उसके आधार पर हम आपके लिए एक गजट प्रकाशित करेंगे और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कितने दिन में नाम चेंज होता है?
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में 1 से 2 महीने के अंदर नाम चेंज हो जाता है।
Q. छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कैसे नाम चेंज किया जाता है?
छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसके लिए सबसे पहले नाम परिवर्तन का एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है और इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है।
Q. छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कब नाम चेंज कर सकते हैं?
हम कभी भी आसानी से छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं इसके लिए कोई भी समय सीमा या कोई भी पात्रता निर्धारित नहीं की गई है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि छत्तीसगढ़ के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें इसके अलावा छत्तीसगढ़ एजुकेशन डॉक्यूमेंट से जुड़ी कुछ अन्य प्रकार की जानकारी को भी बताया गया है। अगर आप एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने और गजट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार को कमेंट में बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
