CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने का तरीका – पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने का तरीका – पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

By Abhisheak Kumar

CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने का तरीका – अगर आपको अपने सीबीएसई के टीसी मे नाम बदलना है तो इसके लिए स्कूल मे एक आवेदन के साथ साथ आपको गजट भी प्रकाशित करना होगा जिसके लिए आपको कुछ जरूरी तरीको के बारे मे अच्छे से पता होना चाहिए। अगर आप गजट प्रकाशित करने और इस तरह के अन्य जरूरी दस्तावेज़ के बारे मे पूरी जानकारी जानना चाहते है तो आज का लेख आपके लिए लिखा गया है। 

जैसा की हम सब जानते है टीसी किसी भी स्कूल के विद्यार्थी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है, इसका इस्तेमाल करके आप आसानी से किसी भी स्कूल या कॉलेज आगे की पढ़ाई के लिए एड्मिशन के सकते है। इसके अलावा भी टीसी के जरिये बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप अपने टीसी के नाम मे किसी भी तरह का परिवर्तन करना चाहते है तो आपको नीचे दिये निर्देशों का पालन करना होगा।

Must Read

CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने की जरूरत कब पड़ती है?

कुछ ऐसी परिसतिथी होती है जब आपको अपने टीसी मे नाम बदलना पड़ता है और CBSE इसके लिए आपको सुविधा देती है, उन कारणों के बारे मे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • जब आपके सर्टिफिकेट मे स्पेलिंग या त्यपिंग मिस्टेक हो जाए 
  • जब आपके धर्म या लिंक मे कोई परिवर्तन हो जाए 
  • शादी और तलाक के बाद नाम बादल सकते है 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, मे आपका नाम टीसी से मैच न करें तब 
  • इसके अलावा किसी भी कानूनी कारण से आप अपना नाम बादल सकते है 

CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने के लिए योग्यता और नियम

टीसी मे नाम बदलने के कुछ खास नियम है, पहले नाम बदलने के लिए आपको बहुत भाग दौड़ करना पड़ता था लेकिन अब नाम बदलने के नियम मे कुछ पारिवर्तन किया गया है। अब आपको नाम बदलने के लिए अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय मे गजट जमा करना होगा और आपको आपका गजट ऑनलाइन आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड करना होगा। इसके अलावा आपको यह भी मालूम होना चाहिए की इस पूरी प्रक्रिया मे लगभग 2 महीने का वक़्त लग सकता है। गजट प्रकाशित करना एक सरकारी प्रक्रिया है और इसमे काफी वक़्त लगता है। 

आप ऊपर बताए किसी भी कारण की वजह से अपने नाम मे बदलव कर सकते है, लेकिन इसके अलावा भी आप अपनी मर्जी के अनुसार कभी भी अपने टीसी मे नाम बादल सकते है। आपको बता दें की इसके लिए कुछ दस्तावेज़ की जरूरत होती है और अगर आपके पास सारे दस्तावेज़ सही तरीके से नहीं होंगे तो आपका आवेदन रिजैक्ट किया जा सकता है। 

CBSE टीसी में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज

आपको अपने सीबीएसई के टीसी मे नाम बदलने के लिए कौन कौन से दस्तावेज़ की जरूरत होगी उसकी एक लिस्ट नीचे दी गई है – 

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या इस तरह का कोई भी अन्य दस्तावेज़ 
  • पुराना टीसी जिसमे नाम गलत है 
  • अपने स्कूल को आवेदन फॉर्म 
  • गजट नोटिफ़िकेशन जब तयार हो जाए 
  • नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर 

CBSE टीसी (Transfer Certificate) में नाम बदलने का तरीका

अगर आप अपने सीबीएसई के टीसी मे नाम बदलना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें

सबसे पहले आपको अपने स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी। इस तरह के एफिडेविट आपको एक दिन में मिल जाएंगे और इस एफिडेविट में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट शब्दों में लिखनी होगी। वकील आसानी से इस तरह का एफिडेविट बना देगा इसके लिए आपको कुछ फीस देना होगा और अंत में एफिडेविट पर अपना हस्ताक्षर करना होगा। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी एक अंग्रेजी भाषा के अकबर में जारी करना होगा। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास करेंगे इस वजह से आपको किसी भी अखबार का चयन करना है और उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर कुछ फीस देकर के अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है जिसमें आपका पुराना नाम, नया नाम और आपका पता होगा।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी स्पष्ट शब्दों में लिखनी है। इस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में आपके नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए गए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। अपनी आवेदन पत्र के साथ आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को संकलित करके डाक के जरिए गजट कार्यालय भेजना है।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पाएंगे, इसके बाद उसका प्रिंट निकलवा कर एफिडेविट के साथ आपको अपने स्कूल या सीबीएसई बोर्ड कार्यालय में जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपके मार्कशीट में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा और कुछ समय का आपके इंतजार करना है उसके बाद आपके दिए हुए पते पर आपका नया टीसी भेज दिया जाएगा इसके अलावा आपके स्कूल में भी मार्कशीट आ सकता है जहां जाकर आपको अपना नया टीसी प्राप्त करना होगा।

सीबीएसई टीसी में नाम बदलने की ऑनलाइन सुविधा हमारी तरफ से 

आपको हमारी तरफ से अपने सीबीएसई टीसी में नाम बदलने की सुविधा मिल जाएगी। आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके सीबीएसई के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलेंगे। आप समझ गए होंगे कि नाम बदलने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके हमसे चैट करना है और हम आपकी पूरी समस्या को समझ कर आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलवाएंगे।

सीबीएसई टीसी में नाम बदलने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है 

सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करना होता है इसके लिए आपका एफिडेविट नाम परिवर्तन का विज्ञापन पहले वेरीफाई किया जाता है उसके बाद गजट कार्यालय की तरफ से आपका गजट जारी होता है। गजट प्रकाशित होने की इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से 2 महीने तक का वक्त लग सकता है। 

इसके बाद आपको अपना गजट स्कूल में जमा करना होता है और उसके बाद सीबीएसई की तरफ से जवाब आता है जी पूरी प्रक्रिया में और 2 से 3 हफ्ते का वक्त लग सकता है। कुल मिलाकर सीबीएसई टीसी में नाम बदलने की निश्चित समय सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक एक से दो महीने का वक्त लग सकता है।

सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदल जाने के बाद क्या करें 

जब ऊपर बताया निर्देशों का पालन करते हुए आपके सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन हो जाएगा तब आपको कुछ खास निर्देशों का ध्यान रखना है – 

  • सबसे पहले आपका नया नाम वाला टीसी मान्य होगा और पुराना नाम वाले टीसी मान्य नहीं होगा
  • टीसी में आपका जो नया नाम होगा वही नाम आपके अन्य सभी दस्तावेजों में होना चाहिए इसलिए अपने अन्य दस्तावेजों को भी अपडेट करें 
  • आपने जिस गजट का इस्तेमाल करवा कर नाम परिवर्तन किया है आप उसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में कहीं भी कर सकते हैं 
  • आप बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने अन्य दस्तावेजों में भी अपने नाम को अपडेट कर सकते हैं। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलने में कितना खर्च आता है? 

    सीबीएसई की तरफ से ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए सीधे तौर पर कोई पैसा नहीं लिया जाता है लेकिन एफिडेविट जारी करने और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने में आप 3000 से ₹4000 का खर्च कर देंगे।

  2. Q. ऑनलाइन सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे होगा? 

    ऑनलाइन सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए और वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करना चाहिए। 

  3. Q. सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है? 

    सीबीएसई के ट्रांसफर सर्टिफिकेट में आप आसानी से एक से दो महीने के अंदर नाम चेंज करवा सकते हैं। 

निष्कर्ष

इस लेख में CBSE टीसी में नाम बदलने का तरीका के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि सीबीएसई ट्रांसफर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है इसके अलावा आप गजट का इस्तेमाल करके कैसे नाम चेंज कर सकते हैं। नाम परिवर्तन के फायदे और आने वाले भविष्य में आपको किस प्रकार अपने दस्तावेज को अपडेट रखना है इस तरह की सभी रोचक जानकारी को सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है अगर बताई गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। इसके अलावा आपके मन में अगर किसी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क सर्किल पर क्लिक करके संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call