Boys/ Girls के नाम में जेंडर बेस्ड गलती कैसे सुधारे राजस्थान बोर्ड में? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज 2025

Boys/ Girls के नाम में जेंडर बेस्ड गलती कैसे सुधारे राजस्थान बोर्ड में? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज 2025

By Abhisheak Kumar

Boys/ Girls के नाम में जेंडर बेस्ड गलती कैसे सुधारे राजस्थान बोर्ड में – अगर आपको राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में जेंडर चेंज करना है तो बजट इसके लिए जरूरी दस्तावेज है। राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट या सर्टिफिकेट में कई बार छात्र-छात्राओं का नाम से संबंधित जेंडर या लिंग की त्रुटि हो जाती है। यह गलती भविष्य में दस्तावेजों के मिलन और सत्यापन में काफी परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि जेंडर बेस्ड गलती को कैसे सुधारा जाता है और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज और निर्देशों का पालन करना जरूरी है अतः हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।

Boys/ Girls के नाम में जेंडर बेस्ड गलती कैसे सुधारे राजस्थान बोर्ड मेंOverview

समस्या का प्रकारउदाहरणसुधार का तरीकाजरूरी दस्तावेज़
लड़के का नाम गलती से लड़की जैसा लिखा गयाRohit → Rohitaआवेदन पत्र + शपथ पत्रस्कूल से प्रमाण पत्र, आधार कार्ड
लड़की का नाम गलती से लड़के जैसा लिखा गयाPriya → Priya Kumarगजट नोटिफिकेशन या शपथ पत्रआधार, टीसी, माता-पिता का आईडी
Mr./Miss गलत प्रयोग किया गयाMiss Rohit Sharmaसंशोधन के लिए अनुरोध पत्रपुराना प्रमाणपत्र, शपथ पत्र
माता-पिता का नाम से जेंडर कन्फ्यूजनFather: Meena Deviदस्तावेज़ मिलान और शपथ पत्रजन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण

Also Read

जेंडर बेस्ड गलती क्या होती है? 

राजस्थान बोर्ड में अगर लिंग की त्रुटि है तो इसका क्या तात्पर्य होता है और कौन-कौन से निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी होता है – 

  • नाम देखकर लिंग का गलत अनुमान लगे तो आपके दस्तावेज में जेंडर गलती है। 
  • डॉक्यूमेंट में “S/o” या “D/o” के क्षेत्र में गलत लेख या गलत जानकारी लिखी है। 
  • “Mr.” और “Ms.” का उल्टा प्रयोग किया गया है तो जेंडर बेस्ड गलती है। 
  • स्कूल से बोर्ड को भेजी गई गलत जानकारी के वजह से ऐसा होता है, इस वजह से स्कूल के दस्तावेज को चेक करें।

यह गलती क्यों गंभीर होती है? 

अगर राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में ऊपर बताए गए निर्देश अनुसार गलती है तो क्यों यह गंभीर समस्या है इसे समझाया गया है –

  • पासपोर्ट आधार बैंकिंग सरकारी भर्ती में समस्या पैदा कर सकती है। 
  • इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अगर इस तरह की गलती मिलती है तो रिजेक्ट किया जा सकता है। 
  • कॉलेज एडमिशन या स्कॉलरशिप में जेंडर बेस्ड गलती के कारण रुकावट आ सकती है। 
  • सरकारी नौकरी में इस तरह की गलती के कारण गंभीर समस्या या रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

यह गलती कब पकड़ी जाती है 

राजस्थान बोर्ड में अगर इस तरह की गलती पाई जाती है तो इसे कब पकड़ा जाता है इसकी जानकारी भी नीचे दी गई है –

  • इस तरह की गलती को तब पकड़ा जाता है जब दस्तावेजों का मिलान करना जरूरी हो जाता है। 
  • आधार कार्ड स्कूल पैन कार्ड या इस तरह के किसी भी दस्तावेज को वेरीफाई किया जाता है या एक दूसरे से मिलाया जाता है तब इस तरह की गलती पकड़ी है। 
  • आमतौर पर एडमिशन के लिए या नौकरी के लिए जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है तब यह गलती पकड़ी है। 
  • जब छात्र खुद आवेदन करता है सर्टिफिकेट अपडेट करवाने के लिए तब इस तरह की गलती पकड़ में आती है।

राजस्थान बोर्ड में Gender सुधार की प्रक्रिया क्या है 

अगर आपको अपने राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में अपना जेंडर सुधारना है तो गजट पत्रिका के जरिए इसे बदलना होगा – 

  • सबसे पहले आपको अपना एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसमें जेंडर चेंज करने के बारे में जानकारी देनी होगी। इस तरह के एफिडेविट को एक दिन के अंदर वकील की मदद से कोर्ट में बनवाया जा सकता है। 
  • इसके बाद एक विज्ञापन प्रकाशित करना होगा जो किसी भी स्थानीय भाषा के अखबार या अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी किया जा सकता है और उसमें एक विज्ञापन प्रकाशित करना होगा कि आप अपना जेंडर चेंज कर चुके हैं। 
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इन सभी दस्तावेजों के फोटो लेकर एक सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • इसके बाद आपके दिए हुए दस्तावेज को अच्छे से चेक किया जाएगा और गजट पत्रिका प्रकाशित कर दी जाएगी जिसे आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपको अपना गजट जिसमें आपका सही जेंडर लिखा हुआ होगा उसे राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • इसके आधार पर आपके राजस्थान बोर्ड के दस्तावेज में जेंडर चेंज कर दिया जाएगा और आपके स्कूल या कॉलेज में भेज दिया जाएगा जहां से आप अपना नया डॉक्यूमेंट प्राप्त कर पाएंगे। 

घर बैठे बिना किसी परेशानी के राजस्थान बोर्ड में जेंडर कलेक्शन करें 

अगर आपके राजस्थान बोर्ड के किसी भी डॉक्यूमेंट में जेंडर गलत हो गया है और आप उसे सही करना चाहते हैं। तो यह एक काफी भाग दौड़ भरा कार्य है जिसके लिए आपके ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करना होगा। लेकिन हमारी वेबसाइट के तरफ से इसकी सुविधा दी जा रही है आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में जेंडर चेंज करेंगे। इसके लिए आपको केवल कुछ साधारण जानकारी देनी होगी और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करके आपके राजस्थान बोर्ड के दस्तावेज में जेंडर करेक्ट करवाएंगे और आपके घर तक नया डॉक्यूमेंट डिलीवर करेंगे। 

राजस्थान बोर्ड में जेंडर कलेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज 

आपको राजस्थान बोर्ड के किसी भी दस्तावेज में जेंडर कलेक्शन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी उसकी एक सूची नीचे दी गई है –

दस्तावेज़क्यों जरूरी है?
पुरानी मार्कशीट और सर्टिफिकेटगलती का प्रमाण
पहचान पत्र (Aadhaar, PAN)सही Gender की पुष्टि
एफिडेविटकानूनी घोषणा के लिए
स्कूल से प्रमाण पत्रसही जानकारी का आधिकारिक स्रोत
पासपोर्ट साइज फोटोआवेदन पत्र के साथ
एप्लीकेशन लेटरप्रक्रिया शुरू करने के लिए

राजस्थान बोर्ड में जेंडर चेंज के आवेदन में कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड में जेंडर चेंज करने के लिए आवेदन करना है तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा –

  • आपके पास सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेट होने चाहिए और सारे दस्तावेज में सही और सटीक जानकारी होनी चाहिए। 
  • एफिडेविट और स्कूल सर्टिफिकेट में एक जैसा नाम और लिंग होना चाहिए। 
  • स्पष्ट और विनम्र भाषा में आपको एक एप्लीकेशन लिखना होगा जिसमें अपने डॉक्यूमेंट में जेंडर चेंज करने के लिए अनुरोध करना होगा और इस एप्लीकेशन को सभी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

राजस्थान बोर्ड में आवेदन के बाद क्या प्रक्रिया होती है 

अगर लिंग परिवर्तन के लिए राजस्थान बोर्ड में अपने आवेदन किया है तो कुछ खास प्रक्रिया का पालन करना होगा –

  • सबसे पहले बोर्ड दस्तावेज की पुष्टि करता है और आपके सभी दस्तावेजों की जांच करता है। 
  • इसके बाद दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रमाण पत्र को संशोधित किया जाता है। 
  • आपके दिए गए निर्देश के अनुसार जब प्रमाण पत्र संशोधित हो जाता है तो नया प्रमाण पत्र डाक के जरिए राजस्थान बोर्ड के ऑफिस से आपके स्कूल या कॉलेज भेज दिया जाता है जहां से आप प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट या प्रमाण पत्र में जेंडर बेस्ड गलती को गंभीरता से क्यों लेना जरूरी है। इसके अलावा सही दस्तावेज और सही प्रक्रिया के बारे में बताया गया है जिसका पालन करते हुए आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आप दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हुए जेंडर चेंज करते हैं तो भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call