
असम गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके
असम गजट ऑफिस – अगर आप असम के नागरिक हैं और अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो गजट ऑफिस इसमें आपकी सहायता कैसे कर सकता है इसके बारे में जानकारी दी गई है। किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में नाम बदलने के लिए अगर आप अलग-अलग सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं तो आपको असम के गजट ऑफिस में जाना चाहिए। यहां आपको नाम परिवर्तन की सुविधा मिलेगी इसके अलावा ऑफिशल अनाउंसमेंट के जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा, गजट ऑफिस के तरफ से परिवर्तन किए गए दस्तावेज को सरकारी और गैर सरकारी दोनों जगह पर पूर्ण मानता है। किस लेख में हम गजट ऑफिस के लोकेशन संपर्क करने की प्रक्रिया और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
- Address – Assam, Bamunimaidam, Guwahati-21
- Contact Details – Phone – 0361-2550796, 0361-2550517
| चरण | विवरण |
|---|---|
| शपथ पत्र बनवाना | नाम परिवर्तन के लिए एक शपथ पत्र तैयार करें जिसमें पुराना नाम, नया नाम और परिवर्तन का कारण लिखा हो, और उसे नोटरी से प्रमाणित करवाएं। |
| समाचार पत्र में विज्ञापन | किसी स्थानीय व राष्ट्रीय समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित कराएं और उसकी कतरन संभालकर रखें। |
| आवश्यक दस्तावेज संकलित करना | आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, समाचार पत्र की कतरन और पासपोर्ट साइज फोटो इकट्ठा करें। |
| आवेदन पत्र भरना | असम गजट कार्यालय से नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें या डाउनलोड कर भरें। |
| शुल्क भुगतान | असम गजट में नाम परिवर्तन प्रकाशित करवाने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और उसकी रसीद लें। |
| दस्तावेज़ जमा करना | सभी दस्तावेज, आवेदन पत्र और शुल्क की रसीद को असम गजट कार्यालय में या डाक द्वारा जमा करें। |
| गजट प्रकाशन प्राप्त करना | प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपका नाम परिवर्तन असम के सरकारी गजट में प्रकाशित होगा, जिसकी एक प्रति प्रमाण के रूप में रखें। |
Must Read
- झारखंड में शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया
- बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
असम गजट ऑफिस का मुख्य कार्य
असम के गजट ऑफिस का कुछ मुख्य कार्य है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- अलग-अलग दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना
- किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज में करेक्शन करना
- सरकार के अल्टीमेटम या नोटिस के साथ-साथ अन्य जानकारी को गजट में प्रकाशित करना
- हर हफ्ते गजट अपडेट करना और गजट पत्रिका जारी करना
असम में गजट क्या है?
गजट एक सरकारी पत्रिका है जो असम के गजट कार्यालय के तरफ से हर हफ्ते जारी होता है। जिसमें सरकार अपनी सारी अपडेट प्रकाशित करती है, अगर आपको देश के किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो अपनी जानकारी को गजट में प्रकाशित करना जरूरी होता है।
आज के समय में गजट ऑफिस के तरफ से ई गजट जारी किया जा रहा है। यह गजट का ऑनलाइन प्रारूप होता है अगर आप इसके लिए टेंप्लेट प्राप्त करना चाहते हैं तो इंपॉर्टेंट डाउनलोड लिंक के विकल्प पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ई गजट के महत्वपूर्ण और नए अपडेट
असम में ई गजट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे गजट कार्यालय के तरफ से जारी किया जाता है। असल में आईटी एक्ट 2000 के तहत 1 अक्टूबर 2015 से सभी गजट ऑफिस को ऑफलाइन गजट प्रकाशित करने की रफ्तार को धीमी करने को कहा गया है इसी वजह से अब गजट ऑफिस में सारा काम ऑनलाइन होता है। इसके लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करके आवेदन करना होता है उसके बाद आप असम की गजट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना बजट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा सरकार ने यह भी ऐलान कर दिया है कि अब किसी भी नागरिक को अगर किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो उसे पहले अपने नए नाम को गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित करना होगा। इसके लिए दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
असम गजट ऑफिस क्यों जाना पड़ेगा?
अगर आपको असम के किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम बदलना है तो गजट ऑफिस जाना पड़ेगा। असम के गजट ऑफिस से ही अपना गजब प्रकाशित कर सकते हैं असम के रहने वाले सभी नागरिकों को अपना नया नाम अपने किसी भी दस्तावेज मगर ऐड करना है तो एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गजट ऑफिस में जाकर गजट के लिए आवेदन करना होता है।
गजट ऑफिस जाकर अपना गजट प्रकाशित करने की पूरी जानकारी इस लेख में बताई गई है जिसके लिए आपको हमारे लेख के साथ अंत तक जुड़े रहना होगा।
असम में गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है
कुछ ऐसे कारण होते हैं जिसके आधार पर हम यह कह सकते हैं कि गजट नोटिफिकेशन बहुत जरूरी है –
- इसके जरिए आप किसी भी दस्तावेज में कानूनी तौर पर नाम बदल सकते हैं जो सरकारी और गैर सरकारी दोनों जगह पर मान्य होगा।
- सरकार अपना नोटिस गजट नोटिफिकेशन के जरिए जारी करती है और पर्सनली लोगों तक अपनी जानकारी पहुंचती है।
- गजट नोटिफिकेशन के जरिए नाम बदलना धर्म बदलने या लिंग बदलना एक परमानेंट सॉल्यूशन है जो असम के लोगों को दिया जा रहा है।
- गजट नोटिफिकेशन के जरिए आप अपना एक नया पहचान पत्र बनवा सकते हैं और किसी भी दस्तावेज में परिवर्तन कर सकते हैं।
असम गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की पात्रता
अगर आपको असम के गजट ऑफिस के जरिए नाम परिवर्तन करना है तो आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी पात्रता का पालन करना होगा –
- आपको भारत का नागरिक होना होगा इसके साथ ही आपके पास असम का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आपको माता-पिता के तरफ से आवेदन पत्र लेना होगा।
- आपके पास कोई भी केस नहीं होना चाहिए अर्थात क्रिमिनल या सिविल किसी भी प्रकार का केस होने पर आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं।
- आपके पास नाम चेंज करने के लिए एक कारण होना चाहिए और इस कारण का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आसान नाम चेंज के लिए जरूरी दस्तावेज
असम के गजट ऑफिस से अगर आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑफिस जाना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट
- कोर्ट या नोटरी से बनवाया हुआ कोई लीगल एफिडेविट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई भी दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
नाम परिवर्तन का एफिडेविट असम गजट ऑफिस के लिए कैसे बनवाएं
अगर आप असम के गजट ऑफिस से नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको एक एफिडेविट बनवाना होगा। इसके लिए आप असम के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जा सकते हैं। किसी वकील की मदद से आप अपना एफिडेविट बनवा पाएंगे जिसमें नाम परिवर्तन का कारण और अन्य आवश्यक जानकारी को बताना होगा। यह एक जरूरी दस्तावेज है जो कोर्ट की तरफ से जारी होता है और आपका नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ने का परमिशन देता है।
गजट ऑफिस में कौन से आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करें
असम के गजट ऑफिस में अगर नाम चेंज करना है तो कुछ आइडेंटी कार्ड की जरूरत पड़ेगी आप नीचे बताएं लिस्ट में से किसी भी दो आइडेंटी कार्ड को अपने पास रखें –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
नाम परिवर्तन का विज्ञापन असम गजट ऑफिस में जमा करें
आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी तैयार करना होगा। इसके लिए आप असम के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी एक अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुन सकते हैं। आपके चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में आपको जाना है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इस विज्ञापन में आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता लिखा होगा जो आपके नए नाम को सार्वजनिक करेगा किसी भी अखबार में इस तरह का विज्ञापन जारी कर सकते हैं और उसका जरूर अपने पास जरूर रखें।
असम गजट ऑफिस में सीडी में दस्तावेज जमा करें
असम के गजट ऑफिस में आपको अपना दस्तावेज सीधी या पेन ड्राइव में जमा करना चाहिए। वर्तमान समय में नए अपडेट के मुताबिक गजट ऑफिस का सारा काम ऑनलाइन हो चुका है। इसलिए आपको अपने सारे दस्तावेज को तैयार करना है उसके बाद उसका फोटो खींचकर सीधी या पेन ड्राइव में अपलोड करना है और एक आवेदन पत्र के साथ उस सीडी या पेन ड्राइव को गजट ऑफिस में जमा करना है।
असम गजट ऑफिस में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी
असम के गजट ऑफिस में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है जिसके बारे में नीचे सूची दी गई है –
- Marriage Certificate – शादी के बाद नाम बदलना चाहते हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- Divorce Certificate – तलाक के बाद नाम बदलने के लिए डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- Birth Certificate – अगर जन्म के बाद आप अपने बच्चों के नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- Adoption Deed – किसी बच्चे को अगर आप गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो उस बच्चे का एडॉप्शन डीड बनवाना होगा।
असम गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
असम के गजट ऑफिस से अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। यह एफिडेविट आप किसी वकील की मदद से तैयार कर सकते हैं जो आमतौर पर एक दिन में तैयार हो जाता है। एफिडेविट में नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी को बताना होगा अपना नया नाम और पुराना नाम भी बताना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको असम के किसी भी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है। चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता लिखना होगा, जिसके बाद आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाएगा आपको अपने इस विज्ञापन का जेरोक्स निकालकर जरूर रखना है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा, इस पत्र में नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी सांगलिया करके एक साथ गजट ऑफिस में जमा करना है।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आप असम गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है और जिस दस्तावेज में आपको नाम चेंज करना है उसके कार्यालय में अपना ये गजट जमा कर सकते है, इसके बाद आपको कुछ दिन का इंतजार करना है इसके बाद उस कार्यालय के तरफ से जवाब आएगा और आपके निर्धारित डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करके नया डॉक्यूमेंट आपको दिया जाएगा।
ऑनलाइन असम के डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने कीसुविधा
असम के गजट ऑफिस से नाम चेंज करने के लिए आपको काफी भाग दौड़ करना पड़ सकता है। इसलिए हमारी वेबसाइट के तरफ से सुविधा दी जा रही है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से घर बैठे अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करके आपके घर तक डिलीवर करेंगे।
असम गजट ऑफिस कैसे ढूंढे
अगर आपको असम गजट ऑफिस को ढूंढना है और नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करनी है तो इसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
- गूगल पर सर्च करें – आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से गूगल पर सर्च कर सकते हैं कि असम का गजट ऑफिस कहां है और आसानी से मैप के जरिए वहां पहुंच सकते हैं।
- असम के गवर्नमेंट वेबसाइट चेक करें – असम सरकार के द्वारा अलग-अलग आधिकारिक सरकारी वेबसाइट चलाई जाती है जहां आपको अन्य सभी सरकारी संस्थाओं की लिस्ट मिल जाएगी आप ऐसे ही असम गवर्नमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर असम के सभी गजट ऑफिस की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- मदद प्राप्त करें – अगर आपको असम के किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में या गजट ऑफिस से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होती है तो आप किसी लीगल एडवाइजर से संपर्क कर सकते हैं जिसका एक उदाहरण हमारी वेबसाइट भी है।
निष्कर्ष
आज असम गजट ऑफिस कैसे ढूंढ सकते हैं और कैसे यहां से आप गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अगर आप आसानी से गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज कर पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें इसके अलावा अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप हमारी वेबसाइट पर दिए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
