
अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Arunachal Pradesh Education Document Me Name Change
अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आपको अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। इसके लिए आपको एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। अगर किसी भी कारण से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो रही है अगर आपको ऑनलाइन अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आप हमारी सहायता ले सकते हैं। आपको बता दे एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक जरूरी दस्तावेज होता है जिसे पूरी तरह से अपडेट होना जरूरी है।
Must Read
- IGNOU डिग्री में नाम कैसे बदलें | Name Change in IGNOU Dgree
- दसवीं की मार्कशीट में नाम चेंज हो सकता है क्या?
अरुणाचल प्रदेश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के कार्य के लिए किया जाता है। एजुकेशन डॉक्यूमेंट आपकी पढ़ाई-लिखाई को प्रमाणित करता है और मुख्य रूप से आगे पढ़ाई करने और नौकरी प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है किसी भी कारण से अगर आपको अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है तो इसके लिए गजट प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। आप किस प्रकार आसानी से अपने अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर पाएंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज क्यों करना पड़ता है?
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना पड़ता है जैसे –
- जब शादी के बाद या तलाक के बाद आपका नाम में कोई परिवर्तन होता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट करना होता है।
- आधार कार्ड पैन कार्ड इस तरह के अन्य दस्तावेज से आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट मैच नहीं करता है।
- किसी प्रकार का स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक हो जाने की स्थिति में
अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है
कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। वर्तमान समय में इसके लिए कोई भी निर्धारित पात्रता तय नहीं की गई है। इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होता है अगर आपके पास सारा दस्तावेज सही तरीके से मौजूद है तो आप निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी खास प्रकार की पात्रता या अन्य निर्देशों का पालन करने की कोई जरूरत नहीं होती है।
अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको अपने अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है
- आधार कार्ड पैन कार्ड या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- आपका गजट नोटिफिकेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
अरुणाचल प्रदेश में नाम परिवर्तन के लिए गजट क्या है?
अरुणाचल प्रदेश में नाम परिवर्तन के लिए गजट बहुत ही जरूरी दस्तावेज है इसका इस्तेमाल नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के लिए किया जाता है। यह एक साप्ताहिक पत्रिका है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा संचालित गजट कार्यालय के तरफ से जारी किया जाता है। इस पत्रिका में सरकार के द्वारा अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित की जाती है इसमें सरकार के द्वारा दी जाने वाली नोटिस होती है। अगर देश में किसी भी व्यक्ति को नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो एक निर्धारित प्रक्रिया से अपने नए नाम को गजट में प्रकाशित किया जाता है।
अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको अपने अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले आवेदन पत्र भेजें
सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में देना होता है। यह एक एप्लीकेशन होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी लिखनी होती है। इसमें आपको बताना होता है कि आपकी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में गलत नाम है और आप अपना नया नाम एजुकेशन डॉक्यूमेंट में डालना चाहते हैं आपको अपने आवेदन पत्र के साथ गजट जोड़कर भेजना होता है।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
गजट प्रकाशित करने के लिए सबसे पहले आपको एफिडेविट बनवाना होता है। इसके लिए आप अरुणाचल प्रदेश के किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं इस तरह का एफिडेविट आसानी से एक दिन के अंदर बन जाता है इसमें आपको केवल अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी देनी होती है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। इस विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए आपको पहले अपना अखबार चुनना होता है उसके बाद अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। इसके लिए आपको अखबार को कुछ पैसे देने होते हैं उसके बाद आपका नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाता है जिसके आधार पर आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाता है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजने होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी लिखनी होती है और आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होता है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर नया नाम आपका गजट में प्रकाशित हो जाएगा लेकिन इसके लिए ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को अपने गजट कार्यालय के आवेदन पत्र के साथ भेजना होगा अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील की मदद लेकर इसे तैयार करवा सकते हैं और अपने सभी दस्तावेजों को डाक के जरिए भेज सकते हैं।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
ऊपर बताएं निर्देश के अनुसार आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पर आपका नया नाम गजट नोटिफिकेशन में जारी कर दिया जाएगा जिसे आपको अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा और उसके आधार पर आपका नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
आप घर बैठे आसानी से बिना किसी परेशानी के अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट पर एक व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे चैट करना है और हम आपकी कुछ साधारण जानकारी प्राप्त करेंगे जिसके आधार पर आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे। आपकी गजट के जरिए आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके घर तक नए नाम का नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट भेजा जाएगा। अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के तुरंत अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो तुरंत आपको हमसे संपर्क करना चाहिए।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें?
अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करना होता है जिसके बाद आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा और उसके आधार पर एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज किया जाएगा।
Q. ऑनलाइन एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है?
ऑनलाइन एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होता है और हम आपके लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करते हैं।
Q. अरुणाचल प्रदेश एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है?
अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज होने में अधिकतम 2 महीने का वक्त लग सकता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया और इससे जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी को भी सरल शब्दों में समझाया गया है। अगर आप गजट और नाम परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
