2025 में आधार कार्ड नाम अपडेट की स्थिति कैसे चेक करें – आसान तरीका और पूरी गाइड

2025 में आधार कार्ड नाम अपडेट की स्थिति कैसे चेक करें – आसान तरीका और पूरी गाइड

By Abhisheak Kumar

आधार कार्ड नाम अपडेट की स्थिति कैसे चेक करें – अगर आपको अपने आधार कार्ड कार्ड मे नाम चेंज करना है तो आपको इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा और इसके लिए आपको नाम चेंज का विज्ञापन और आफ़िडेविट जारी करना होगा। अगर आप इसकी प्रक्रिया को चेक करना चाहते है तो इसके लिए आप गजट की आधिकारिक वैबसाइट से स्टेटस चेक कर सकते है, इसके अलावा आपको यूआईडीएआई की वैबसाइट से भी स्टेटस चेक करना होगा। आज इसी आधार कार्ड नाम बदलने की स्थिति कैसे चेक करें के बारे मे विस्तार से जानकारी देने जा रहे है। 

आधार कार्ड नाम अपडेट की स्थिति कैसे चेक करेंOverview

Check InformationDescription
वेबसाइट और ऑफिसuidai.gov.in पर और गजट ऑफिस मे
Enrolment Slip सेSlip पर दिए गए URN (Update Request Number) से स्टेटस ट्रैक करें।
mAadhaar Appमोबाइल ऐप से नाम अपडेट की स्थिति देखें।
SMS के जरिएURN के साथ SMS भेजकर स्थिति पाएं।
नजदीकी आधार सेवा केंद्रआधार केंद्र पर जाकर स्थिति पूछ सकते हैं।

Also Read

आधार कार्ड मे नाम चेंज कैसे होता है ?

अब आधार कार्ड मे नाम बदलने की प्रक्रिया बादल गई है। पहले इसके लिए आपको आधार सुधार केंद्र मे जाकर एक आवेदन जारी करना होता था, लेकिन अब आपको इसके लिए गजट कार्यालय मे जाकर गजट प्रकाशित करना पड़ता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमे आपको कुछ खास दस्तावेजों को बनवाना होता है और उसका ध्यान रखना होता है। इसमे भी आपको गजट प्रकाशित करने के बाद एक ऑनलाइन आवेदन जारी करना होता है और अपने गजट को आधार सुधार केंद्र मे जमा करना होता है, अगर आपको अपने आधार कार्ड मे नाम चेंज करने के बारे मे पूरी जानकारी अच्छे से समझनी है तो आपको नीचे दिये निर्देशों को पढ़ना होगा। 

आधार कार्ड मे नाम बदलने का नया अपडेट 

आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत आधार कार्ड मे नाम बदलने की प्रक्रिया मे बढ़ा बदलाव किया गया है जिसमे अब सभी व्यक्ति को अपने आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए आपको सबसे पहले कुछ जरूरी दस्तावेजों को तैयार करना है और गजट ऑफिस में जाकर अपना गजट पत्रिका प्रकाशित करना है। 

इस अपडेट के बाद गजट ऑनलाइन प्रकाशित किया जा रहा है, जिसे ई गजट कहा जाता है। यह एक सरकारी पत्रिका है जिसमें सरकार योजना नीति और अपने नियम कानून में हुए बदलाव के बारे में जानकारी प्रकाशित करती है। इसके अलावा अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो इसकी जानकारी भी ई गजट के जरिए प्रकाशित होती है। 

आधार कार्ड में कौन नाम चेंज कर सकता है 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको निश्चित पात्रता को पूरा करना होता है 

  • आपको भारत देश का नागरिक होना होगा और आपके पास आपका मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन पत्र देना होगा। 
  • आपके पास नाम परिवर्तन का एक कारण होना चाहिए और उसका कोई सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूजन बंद किया गया है –

  • आपका पुराना आधार कार्ड जिसमें नाम गलत है 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत भी हो सकती है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • एड्रेस प्रूफ वाला कोई भी दस्तावेज 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • बैंक पासबुक 
  • रेंट एग्रीमेंट

सभी दस्तावेज को डिजिटल रूप में जमा करना होगा 

आपको बता दे की वर्तमान समय में गजट ऑफिस में सारा काम ऑनलाइन हो रहा है इस वजह से सभी दस्तावेज को डिजिटल रूप में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों के जेरॉक्स को तैयार करते हुए उसके फोटो को सीडी में इकट्ठा करना है और इस सीडी को एक आवेदन पत्र के साथ गजट ऑफिस में जमा करना है। सीडी में सभी दस्तावेज के फोटो होंगे और उसे देखकर आपके दस्तावेज को वेरीफाई किया जाएगा। हालांकि इसके अलावा किसी दस्तावेज़ के वेरीफाई के लिए उसके जेरोक्स कॉपी को मांगा जा सकता है लेकिन सीडी में सभी दस्तावेज का फोटो सबसे जरूरी है। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया – Full Guide

वर्तमान समय में आधार कार्ड गजट ऑफिस के जरिए नाम चेंज किया जा रहा है जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं और उसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी को बताते हुए अपना एफिडेविट बनवा सकते हैं। यह कोर्ट की तरफ से एक दिन के अंदर बन जाता है इसके लिए वकील को कुछ पैसा देना पड़ सकता है लेकिन यह बहुत जल्दी बन जाता है और यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका जवाब सबसे पहले गजट ऑफिस में जमा करना होता है।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसमें दो तरह के अखबार का चयन करना होता है। पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा का अखबार और इन दोनों तरह के अखबार में आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है। इसके बाद आपका नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाएगा और आप इस विज्ञापन के जरिए आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और दस्तावेज 

जैसा कि हमने आपको बताया ऊपर बताएं सभी दस्तावेज को सीडी के रूप में गजट ऑफिस में जमा करना होगा। अपने इस सीडी के साथ आपको एक आवेदन पत्र भी जमा करना होगा जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके इस आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज के आधार पर नया गजट प्रकाशित किया जाएगा जिसमें आपका नया नाम होगा और इसके आधार पर आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है और इसका प्रिंट निकलवाना है। इस प्रिंट को आप आधार सुधार केंद्र में जमा करेंगे और इसके जरिए आपके आधार कार्ड में नाम अपडेट किया जाएगा और एक नया आधार कार्ड आपके दिए हुए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड नाम अपडेट की स्थिति कैसे चेक करें

इसके लिए आपको मुख्य रूप से दो निर्देशों का पालन करना होगा सबसे पहले अपने गजट का स्टेटस चेक करना होगा और अगर आपका गजट प्रकाशित हो गया है तो उसके बाद अपने आधार कार्ड में नाम चेंज का स्टेटस चेक करना होगा – 

नाम चेंज के लिए गजट प्रकाशित का स्टेटस कैसे चेक करें 

अगर आपने अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित किया है तो आपका गजट प्रकाशित हुआ है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको गूगल पर गजट स्टेटस सर्च करना है।
  • इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जहां एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा। 
  • इसके बाद आपको उसे वेब पेज पर अपनी सर्विस को चूज करना है जिसमें नाम चेंज के विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना है जिसके बाद सच के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। 
  • इसके बाद अगर आपका गजट प्रकाशित हो गया है तो आपको उसे देखने का विकल्प मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके आप गजट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसके बाद आधार सुधार केंद्र में नाम परिवर्तन का स्टेटस चेक करें 

अगर ऊपर बताएं निर्देशों के आधार पर आपका गजट प्रकाशित हो गया है और आपने उसे आधार सुधार केंद्र में जमा कर दिया है तब आपको आधार कार्ड में नाम चेंज होने का स्टेटस अपने आधार सुधार केंद्र से पता करना है। इसके लिए आप यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज का स्टेटस देख सकते हैं। इसके अलावा आप आधार सुधार केंद्र की ऑफिस में जाकर भी अपने आधार कार्ड में नाम चेंज की जानकारी पता कर सकते हैं। 

नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा कैसे ले सकते हैं 

वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है जिसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको हमसे संपर्क करना है और अपनी जानकारी साझा करनी है जिसके आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे तुरंत अपने आधार कार्ड या किसी भी अन्य दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप या कॉल आइकन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना चाहिए और हमारी सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको आधार कार्ड नाम बदलने की स्थिति चेक कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है और किस प्रकार कोई भी व्यक्ति आसानी से घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकता है अगर हमारे द्वारा सजा जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call