
गजट ऑफिस जाकर आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें – आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़
गजट ऑफिस जाकर आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें – किसी भी दस्तावेज को अपडेट करने में गजट अहम भूमिका निभाता है। यह आपके लिए पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है यह एक साप्ताहिक पत्रिका है जो सरकार की तरफ से जारी होती है और आपके आधार कार्ड में नाम को अपडेट करने के लिए गजट ऑफिस जाना जरूरी हो गया है। आज हम गजट ऑफिस जाकर आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कैसे करें और इससे जुड़े सभी प्रकार के अन्य जानकारी को बताने वाले हैं।
गजट ऑफिस जाकर आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें – Overview
| Important Steps | Information |
|---|---|
| आवेदन पत्र भरें | गजट नाम परिवर्तन के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और भरें। |
| दस्तावेज़ संलग्न करें | पहचान पत्र, पता प्रमाण और नाम परिवर्तन के कारण से जुड़े दस्तावेज़ संलग्न करें। |
| फोटो और हस्ताक्षर जोड़ें | हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर लगाएं। |
| शुल्क का भुगतान करें | गजट कार्यालय द्वारा तय शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या नकद में करें। |
| गजट ऑफिस में जमा करें | सभी दस्तावेज़ों को गजट ऑफिस में निर्धारित समय में जमा करें। |
| गजट में नाम प्रकाशित | प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नया नाम सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा। |
| आधार अपडेट करवाएं | गजट की कॉपी लेकर आधार केंद्र पर जाकर नाम अपडेट कराएं। |
Also Read
- भोपाल आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें – पूरी जानकारी यहां
- त्रिवेंद्रम आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
गजट ऑफिस क्या है ?
गजट ऑफिस केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित एक सरकारी कार्यालय है जहां से हर हफ्ते गजट पत्रिका जारी होती है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जिसमें देश की जनता को सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजना नीति और नियम में हुए परिवर्तन की जानकारी मिलती है। यह सरकारी पत्रिका है जिसमें सरकार सभी प्रकार के अपडेट की जानकारी नागरिकों तक पहुंचती है। इसके अलावा सरकार की तरफ से दिया गया नोटिस और अल्टीमेटम भी गजट में प्रकाशित होता है। इन सब के अलावा अगर आपको देश के किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करना है तो इसकी जानकारी पहले गजट में प्रकाशित करनी होती है।
आधार कार्ड में नाम चेंज का नया अपडेट
आपको बता दे यूआईडीएआई के तरफ से आधार कार्ड में नाम चेंज का एक नया अपडेट आया है जिसके मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति को अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए उसे गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज की प्रक्रिया का पालन करना होगा। पहले आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आप आधार सुधार केंद्र में जाते थे लेकिन इस वजह से विभिन्न प्रकार की परेशानी आ रही है और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नाम चेंज करने की प्रक्रिया को थोड़ा जटिल कर दिया है।
अब अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो गजट ऑफिस जाकर गजट प्रकाशित करना जरूरी है। इसके लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन की जरूरत होगी इसके अलावा कुछ खास निर्देशों का पालन करना होता है जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है।
गजट ऑफिस से कौन आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकता है
अगर आपको गजट ऑफिस जाकर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा –
- सबसे पहले आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो माता-पिता से एक लिखित आवेदन पत्र लेना होगा।
- आपके पास नाम परिवर्तन करने का एक कारण होना चाहिए और उसे कारण का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- आपके पास नाम चेंज का गजट प्रकाशित करने के लिए नाम परिवर्तन का एफिडेविट और विज्ञापन होना चाहिए और सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- नाम चेंज करने के लिए आपके ऊपर किसी भी प्रकार का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए।
गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
गजट ऑफिस के जरिए आधार कार्ड में अगर नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना आधार कार्ड
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट क्यों जरूरी है
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है और इसके लिए आपको कोर्ट से परमिशन चाहिए होता है। एफिडेविट इस परमिशन का काम करता है अगर आप कोर्ट से एफिडेविट जारी करते हैं तो आपको यह एक दिन के अंदर मिल जाता है उसके बाद एफिडेविट को गजट ऑफिस में जमा करना होता है जिसके बाद नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी जरूरी होता है
अपने नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए आपको दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करते हैं इसमें आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता प्रकाशित होता है। इसके लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होता है और अपने विज्ञापन का जेरोक्स गजट ऑफिस में जमा करना होता है।
कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत हो सकती है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
- अगर शादी के बाद आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो शादी के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- अगर आप तलाक के बाद नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपका तलाक के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- अगर बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना है तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट को गजट ऑफिस में जमा करना होगा।
- अगर किसी बच्चे को आप गोद लेते हैं और उसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना होता है तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होती है।
सभी जरूरी दस्तावेजों को डिजिटली जमा करें
आपको बता दे ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को गजट ऑफिस में डिजिटल जमा करना होगा इसका मतलब आपको सभी दस्तावेज के फोटो को सीडी में करके जमा करना होगा। जब से सारा काम ऑनलाइन होने लगा है तब से सभी जानकारी के फोटो को सीडी में करके गजट ऑफिस में जमा किया जा रहा है। इसके अलावा आपको सभी दस्तावेज के जेरॉक्स को भी रखना है क्योंकि वेरिफिकेशन के नाम पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज का जेरोक्स ऑफिस में मांगा जा सकता है।
आधार कार्ड में गजट ऑफिस से नाम चेंज कैसे करें
गजट ऑफिस के जरिए आप अगर आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होकर जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करना होगा
अपने आधार कार्ड में गजट के जरिए नाम चेंज करने हेतु आपको सबसे पहले एक एफिडेविट जारी करना है जिसके लिए स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाना होगा। इसके बाद नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी को बताना होगा और केवल नाम परिवर्तन का कारण बताकर आप किसी वकील की मदद से एक दिन के अंदर कोर्ट जाकर अपना एफिडेविट बनवा सकते हैं। यह जरूरी दस्तावेज है इसका जवाब लेकर गजट ऑफिस में जमा भी करना होगा।
अब नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है यह विज्ञापन आपको स्थानीय भाषा के अखबार और उसके बाद अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना है। इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं और इसके जरिए ही गजट आपके नए नाम को प्रकाशित करता है और उसके आधार पर आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज होता है। नाम चेंज का विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए आपके अखबार के प्रशासन कार्यालय में कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। लेकिन नाम परिवर्तन का विज्ञापन आसानी से प्रकाशित हो जाता है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन की जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इस पत्रिका में सरकार की अलग-अलग जानकारी प्रकाशित होती है उसमें आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा और इस गजट को आधार सुधार केंद्र में जमा करके आप अपने नाम चेंज कर पाएंगे। इसके अलावा गजट का इस्तेमाल किसी अन्य दस्तावेज में नाम परिवर्तन के लिए भी किया जा सकता है। इस आवेदन पत्र के साथ आपको एक सीडी भी जमा करनी है जिसमें ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो कॉपी को रखना है।
ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा
आपको बता दे कि हमारे वेबसाइट के तरफ से आधार कार्ड में नाम चेंज करने की ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। ऊपर बताएं निर्देशों को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि नाम चेंज करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है और इसके लिए पहले गजट प्रकाशित करना होता है। अगर यह पूरी प्रक्रिया आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे करना चाहते हैं तो इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे उसके बाद आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता भी करेंगे। हम यह सुविधा देश के सभी नागरिकों को दे रहे हैं इसलिए वेबसाइट पर दिए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें और नाम चेंज की पूरी जानकारी और सुविधा प्राप्त करें।
आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए सबसे समीप गजट ऑफिस कहां ढूंढे
अगर आप आज से पहले गजट ऑफिस के बारे में नहीं जानते थे और नाम चेंज की प्रक्रिया के लिए गजट ऑफिस जाना चाहते हैं तो कुछ तरीके नीचे बताए गए हैं –
- आप गूगल सर्च का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल या लैपटॉप पर सर्च कर सकते हैं गजट ऑफिस और उसके बाद मैप के जरिए आसानी से गजट ऑफिस पहुंच सकते हैं।
- आप किसी भी सरकारी वेबसाइट पर जाकर गजट ऑफिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहां से आपके इलाके के गजट ऑफिस में पहुंच सकते हैं।
- इसके अलावा आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गजट ऑफिस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने इलाके के गजट ऑफिस में पहुंच सकते हैं।
गजट प्रकाशित होने के बाद क्या करें
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए पहले गजट प्रकाशित करना होता है और एक बार जब गजट प्रकाशित हो जाता है तो उसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाना होता है। इसके बाद आपको अपना गजट आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा। गजट में आपका नया नाम प्रकाशित होगा और इसके आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा कुछ जगहों पर आधार सुधार केंद्र में गजट जमा करने के दौरान एक आवेदन पत्र भी भरना पड़ सकता है। इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है और आपके आधार कार्ड में नाम चेंज करके आपके दिए हुए पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।
- इसके अलावा अपने सभी अन्य दस्तावेजों को भी अपडेट करना है।
- आप इस गजट का इस्तेमाल कहीं भी पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।
- गजट के जरिए नाम चेंज करने की प्रक्रिया काफी लंबी है इस वजह से आपको कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।
- गजट पत्रिका प्रकाशित होने के बाद इसी गजट का इस्तेमाल करके आप अपने अन्य दस्तावेज में तुरंत नाम चेंज कर सकते हैं।
- जब आपका नया नाम प्रकाशित हो जाएगा तो आपको हर जगह अपने नए नाम का इस्तेमाल करना है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गजट ऑफिस के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में सरल शब्दों में बताया गया है अगर हमारे द्वारा सजा जानकारी को पढ़कर आप आसानी से गजट ऑफिस के जरिए नाम चेंज की प्रक्रिया को समझ पाए हैं और इसके लिए हमारी सुविधा की जानकारी भी मिल पाई है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी है तो आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
