केंद्रीय गजट vs राज्य गजट: नाम बदलवाने में कौन है बेहतर और क्यों?

केंद्रीय गजट vs राज्य गजट: नाम बदलवाने में कौन है बेहतर और क्यों?

By Abhisheak Kumar

केंद्रीय गजट और राज्य गजट में नाम बदलने का अंतर – अगर आपको किसी भी सरकारी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गज़ट प्रकाशित करना होगा। वर्तमान समय मे गजट प्रकाशित करने के लिए आपको हमारे जैसे किसी एड्वाइसर की मदद लेनी चाहिए या फिर गजट ऑफिस मे जाकर नाम चेंज का आवेदन फॉर्म कुछ दस्तावेजो के साथ जमा करना होगा। आपको बता दें की नाम चेंज के लिए गजट जरूरी है और इसके दो प्रकर होते है जिनके बारे मे विस्तार से आज के लेख मे बताया गया है। अगर आप किसी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने के लिए गजट की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहना चाहिए। 

Must Read

गजट क्या होता है ?

गजट एक सरकारी दस्तावेज़ है जिसे राज्य की और केंद्र सरकार की गजट ऑफिस द्वारा प्रकाशित किया जाता है। इसमे सरकार की अलग अलग प्रकार की जानकारी जारी होती है जिसमे कुछ योजना, नीति और कुछ कानून के बदलाव होते है। इसके अलावा गजट की जरूरत किसी पब्लिक नोटिस को जारी करने या फिर किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने के लिए की जाती है। इसे प्रकाशित करने और जरूरतों से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है। 

गजट की जरूरत क्यों होती है 

इस जरूरी दस्तावेज़ के बारे मे बहुत कम लोग जानते है और अगर किसी कारण से आपको इसे प्रकाशित करने की जरूरत होती है तो कैसे इसका इस्तेमाल करेंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • सरकार की किसी किस्म की अल्टिमेटम या पब्लिक नोटिस गजट के जरिये जारी होती है 
  • किसी कानून मे बदलाव होता है तो इसकी जानकारी लोगो तक सरकार गजट के जरिये पाहुचती है 
  • राज्य सरकार के तरफ से जारी होने वाली योजना और नीति की जानकारी भी गजट के जरिये जारी होती है
  • इसके अलावा नाम चेंज, धर्म चेंज, या लिंग परिवर्तन की जानकारी को दस्तावेज़ मे डालने के लिए गजट की जरूरत होती है। 

गजट के प्रकार 

आज के समय मे गजट के दो प्रकार मौजूद है जिसके बारे मे नीचे अच्छे से बताया गया है – 

  • राज्य गजट – यह गजट राज्य सरकार द्वारा राज्य के गजट ऑफिस से जारी किया जाता है और इसमे मुख्य रूप से राज्य के नागरिकों के लिए जो जरूरी होता है उसकी जानकारी राज्य गजट मे प्रकाशित किया जाता है। इसके राज्य गजट का इस्तेमाल आप केवल अपने राज्य मे कर सकते है और राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले योजना या दस्तावेज़ मे ही इसके जरिये परिवर्तन करवाया जा सकता है। 
  • केंद्र गजट – केंद्र सरकार के तरफ से भी गजट जारी किया जाता है, जिसका इस्तेमाल करके आप केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है। आपको बता दें की केंद्र गजट का इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है और इससे जुड़ी पूरी जानकारी अच्छे से दी गई है। 

केंद्रीय गजट और राज्य गजट में नाम बदलने का अंतर

अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपको गजट प्रकाशित कर सकते है और आप दोनों मे से किसी भी प्रकर के गजट का इस्तेमाल कर सकते है और इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते है इसकी पूरी जानकारी आज के लेख मे दी गई है – 

केंद्रीय गजट

  • यह केंद्र सरकार के तरफ से जारी होता है और इसमे केंद्र सरकार के तरफ से जारी होने वाली जांकरियों को प्रकाशित किया जाता है। 
  • इसमे अपना नया नाम प्रकाशित करेंगे तो आप सभी जगहों पर गज़ट का इस्तेमाल कर सकते है।  
  • इसका इस्तेमाल केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले दस्तावेज़ मे किया जाता है इसके अलावा यह गज़ट सभी दस्तावेज़ के लिए सभी जगह पर मान्य होता है। 
  • किसी भी राज्य मे इसका इस्तेमाल कर सकते है और आसानी से कहीं भी अपने किसी भी दस्तावेज़ को अपडेट कर सकते है। 

राज्य गजट 

  • यह राज्य सरकार की तरफ से जारी होता है और इसमे राज्य सरकार क द्वारा बताई गई जाकरी को प्रकाशित किया जाता है। 
  • इस गज़ट मे अगर कुछ अपडेट करते है केवल अपने राज्य मे इसका इस्तेमाल कर सकते है। 
  • इसका इस्तेमाल राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले दस्तावेज़ और योजना मे किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल केवल आप अपने राज्य मे ही कर सकते है। 
  • अगर आपको अपने राज्य से बाहर कहीं नहीं जाना है तो ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

गजट के जरिये नाम चेंज कैसे करते है – The Guide in Hindi

अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज़ मे गजट का इस्तेमाल करके नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

आफ़िडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको अपने किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाकर किसी वकील की मदद से एक आफ़िडेविट बनवाना होगा। इसमे आपको अपने पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होगा। इसके बाद आप आसानी से आफ़िडेविट जारी कर सकते है और अपने किसी भी दस्तावेज़ मे इसका इस्तेमाल कर सकते है। आपको केवल आफ़िडेविट मे नाम चेंज का कारण बताना होता है और आफ़िडेविट एक दिन मे बन जाता है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

आपको अपने नए नाम का विज्ञापन किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे जारी करना होता है। इसके लिए आपको अपने विज्ञापन मे अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होता है। इसके बाद आपको अपने विज्ञापन का एक जेरोक्स तयार करना होता है और इसे अपने इलाके के गजट ऑफिस मे जेरोक्स के साथ जमा करना होता है। 

एक आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज़ को जमा करें 

आपको सबसे पहले एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमे आने वाले गजट पत्रिका मे अपने नए नाम को प्रकाशित करने के बारे मे बताना है। इसके बाद आपको ऊपर बताए सभी दस्तावेज़ के फोटो को एक सीडी या पेंड्राइव मे करके गजट ऑफिस मे जमा करना होता है। आप इस गजट का इस्तेमाल करके आसानी से किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है और आपको यह गजट पत्रिका कुछ दिनो मे मिल जाएगी। 

गजट डौन्लोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको ऑनलाइन गजट जमा करना होता है जिसके लिए आपको सबसे पहले गजट को आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड करना है। इसका प्रिंट निकलवाना है और उसे उस दस्तावेज़ के कार्यालय मे जमा करना है जिसमे आप अपना नाम चेंज करना चाहते है। इसके बाद कुछ दिन इंतज़ार करना है और आपके दिये हुये गजट के आधार पर नाम चेंज हो जाएगा और आप आसानी से अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर पाएंगे। 

ऑनलाइन घर बैठे गजट से नाम चेंज करने की सुविधा 

अगर आपको घर बैठे अपने लिए गजट प्रकाशित करके नाम चेंज करना है तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते है। इसके लिए आपको हमारे वैबसाइट पर दिये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर पाएंगे। तो अगर आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए। 

गजट मे नाम चेंज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखे 

अगर आपको किसी भी गजट को प्रकाशित करके किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा जिसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • आपको अपने पास सभी दस्तावेजो को अच्छे से रखना है 
  • आपके पास सभी दस्तावेजो का एक जेरोक्स होना चाहिए, और आपको उस जमा करना होगा 
  • आपको सभी नाम चेंज के निर्देशों का अच्छे से पालन करना चाहिए। 
  • इसके अलावा अगर आपको नाम चेंज के दावराण किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको बताया की केंद्रीय गजट और राज्य गजट में नाम बदलने का अंतर क्या होता है और किस तरह आप आसानी से घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज़ मे इस गजट का इस्तेमाल करके नाम चेंज कर सकते है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी सही लगती है और आप नाम चेंज करने मे सफल रहते है तो इसके लिए आपको इस लेख को अपने मित्रो के साथ साझा करना चाहिए और किसी भी परेसनी मे हमसे संपर्क करना चाहिए। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call